Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार प्राप्त हुआ, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार प्राप्त हुआ, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

देश-विदेश
देहरादून : उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान उत्तराखंड देश में फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा है। पांच वर्षों में छह सौ से अधिक फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता बरबस फिल्मकारों को यहां शूटिंग के लिए आकर्षित करती है। फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल यहां उपलब्ध है। उत्तराखंड की फिल्म नीति से आकर्षित होकर पिछले पांच वर्षों के दौरान ही छह सौ से अधिक फिल्मों व धारावाहिकों की यहां शूटिंग हुई है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान के अनुसार उत्तराखंड फिल्मकारों के लिए पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन बना हुआ है। उन्होंने...

हाथरस में डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, छह की दर्दनाक मौत

देश-विदेश
हाथरस, आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद के पास शुक्रवार देर रात्रि 2:30 बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। इसमें पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। हाथरस डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की । ग्‍वालियर के रहने वाले थे कांवड़िए घटना रात्रि ढा़ई बजे की है। ग्वालियर के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। सादाबाद से चार किलोमीटर पहले बढ़ार चौराहे के पास पीछे से आ रहे अनयिंत्रित डंपर कांवड़ियों को रौंदते हुए चला गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 25 वर्...
शिवेसा पर अधिकार को लेकर चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से मांगा जवाब

शिवेसा पर अधिकार को लेकर चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से मांगा जवाब

देश-विदेश
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के गुट को नोटिस भेजा है। दोनों नेताओं से शिवसेना पर अपने अधिकार के दावे को लेकर सबूत पेश करने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों गुट बहुमत साबित करने के लिए दस्तावेज पेश करें। चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को चिट्ठी भेजकर 8 अगस्त तक जवाब मांगा है। शिंदे गुट का दावा गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी का धनुष-बाण चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग की थी। चुनाव आयोग को भेजे एक पत्र में शिंदे गुट ने असली शिवसेना होने का दावा किया है और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा दी गई मान्यता का हवाला दिया है। महाराष्ट्रत में बगावत कर बनी थी शिंदे सरकार गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के 55 में से कम से कम 40 विधायकों ने बागी नेत...
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की

देश-विदेश
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। भर्ती घोटाले में कई घंटों तक चली छापेमारी की बाद ईडी ने पार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पार्थ चटर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि ईडी ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ को उनके कोलकाता स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। पार्थ चटर्जी को मेडिकल के लिए लेकर जाया जा रहा है। गौरतलब है कि ईडी की टीम राज्य में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है। राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के आवास से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। हमलावर हु...
संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शीर्ष मंत्रियों के साथ की बैठक

संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शीर्ष मंत्रियों के साथ की बैठक

देश-विदेश
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सरकार की रणनीति पर विचार करने के लिए संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र में विपक्ष पहले दिन से ही हंगामा कर रही है जिसके कारण कार्यवाही बाधित है। केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अनुराग सिंह ठाकुर, किरण रिजिजू, पीयूष गोयल ने इस बैठक में हिस्सा लिया था। अब तक सत्र के चार दिन बगैर किसी कार्यवाही के ही बर्बाद हुए हैं और आज पांचवां दिन है। विपक्ष का हंगामा है जारी, पांचवें दिन भी संसद नहीं चलने के पूरे आसार विपक्षी पार्टियां महंगाई व GST को लेकर आज भी हंगामा कर रही है। इनमें कांग्रेस सांसद भी शामिल हैं।  इस बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव दिया था। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के कारण इस बार मानसून सत्र का ...
अमेजॉन के सामान से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

अमेजॉन के सामान से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

देश-विदेश
आगरा,आगरा-जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खड़े ट्रक में सामान से भरा ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक की मृत्यु हो गई। जबकि क्लीनर को गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस ट्रक में अमेजॉन कंपनी का सामान भरा है। हादसा शुक्रवार सुबह छह बजे चौमा शाहपुर के पास हुआ। हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। अमेजान कंपनी का सामान लेकर कोलकाता से जयपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक और क्लीनर ट्रक के केबिन में ही फंस गए।राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। तब तक चालक की मृत्यु हो गई। चालक की शिनाख्त हरियाणा के नूह निवासी 32 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। ट्रक की केबिन में सीट के नीचे सो रहा क्लीनर इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस...
उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के नियमों में अनदेखी करने का लगाया आरोप

उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के नियमों में अनदेखी करने का लगाया आरोप

देश-विदेश
नई दिल्ली, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 24 घंटे के भीतर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दूसरा झटका दिया है। ताजा मामले में उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के नियमों में अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उपराज्यपाल ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की अनुमति नहीं दी। एलजी ने केजरीवाल के सिंगापुर दौरे से संबंधित प्रस्ताव की फाइल को वापस लौटा दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या इसे अपने घरों में लगाएं। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा। 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था।' स्वतंत्र भारत के लिए ध्वज का सपना देखने वाले महान लोगों को याद करें - पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा,  'आज हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन से लड़...
विपक्षी दलों ने बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

विपक्षी दलों ने बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

देश-विदेश
नई दिल्ली, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच विपक्षी दलों ने एक संयुक्त बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। विपक्ष ने बयान में कहा है कि मोदी सरकार ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग किया है। केंद्र ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के माध्यम से राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ एक प्रतिशोध की शुरुआत की है। हम जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करेंगे। 'मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया' विपक्ष ने सोनिया गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर इसकी निंदा की है। उन्होंने आगे कहा कि कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया और अभूतपूर्व तरीके से उत्पीड़न किया गया।...
यूपी के 22 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को सीएम योगी देंगे तोहफा, पढ़िए पूरी खबर

यूपी के 22 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को सीएम योगी देंगे तोहफा, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने सौ दिन का कार्यकाल पूरा होते ही सरकारी कर्मचारियों की बेहतरी के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मियों तथा पेंशनर्स को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दे रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर 12 बजे लोक भवन के ऑडिटोरियम से इसका शुभारंभ करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत कर्मचारियों को हेल्थ कार्ड मिलेगा जिसमे यूनिक नंबर दिया जाएगा। उनके साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने का...