खतरे में है रजत शर्मा की जान, सुरक्षा बढ़ाने पर विचार कर रही दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा के बाद अब देश के जाने-माने पत्रकार को भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने अब दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
दिल्ली पुलिस से उन्होंने धमकी देने वाले की जांच कराने की भी मांग की है। धमकी मिलने के बाद बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरत से लेते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर गंभीरता से विचार विमर्श कर रही है। इस बार में जल्द ही दिल्ली पुलिस फैसला ले सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2021 में भी वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार रजत शर्मा को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, तब उन्होंने स्वयंभू भगवान को लेकर एक प्रोग्राम किया थ...








