14 से 26 जुलाई तक चलेगी सावन कांवड़ यात्रा, पढ़िए पूरी खबर
देहरादून : आगामी 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान हर कांवडि़ये को अपना पहचान पत्र (आइडी) साथ रखना होगा। बिना इसके यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में इस बात पर सहमति बनी। इस दौरान यातायात, सुरक्षा के साथ ही हुड़दंग रोकने के लिए कई बिंदुओं पर सहमति बनी।
14 से 26 जुलाई तक चलेगी कांवड़ यात्रा
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा 14 से 26 जुलाई तक चलेगी। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से कांवड यात्रा प्रतिबंधित थी। इस बार चार करोड़ के करीब कांवडिय़ों के आने की संभावना है। यात्रा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जिसमें करीब नौ से 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन, सीसीटीवी और इंटरनेट मीडिया म...








