शिवसेना विधायक ने अपनी पार्टी को भाजपा के साथ रिश्ते शुरू करने की दी नसीहत
ठाणे, महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इसी बीच, सत्ताधारी दल शिवसेना के विधायक ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ फिर से रिश्ते की शुरुआत करनी चाहिए। बता दें कि सरनाइक ठाणे के ओवाला-माजीवाड़ा सीट से विधायक हैं।
गौरतलब है कि सरनाइक को मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पिछले साल मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था, 'पार्टी को अपने नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई से बचाने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिए।' बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए, सरनाइक ने कहा, 'मैंने पहले यह विचार रखा था कि शिवसेना को भाजपा के साथ जाना चाहिए।'
ईडी ने की थी सरनाइक की संपत्ति कुर्क
ईडी ने हाल ही में नेशनल स्पाट एक्सचेंज लिमिटेड...








