गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया
नई दिल्ली, देशभर में बढ़ते विरोध और हिसक प्रदर्शनों के बीच गृह मंत्रालय ने शनिवार को CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 फीसद रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में भी तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी।
कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया पर हुआ था असर
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था, 'पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निपथ योजना में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल...






