Thursday, March 26News That Matters

देश-विदेश

दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, 325 आरोप‍ित गिरफ्तार

दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, 325 आरोप‍ित गिरफ्तार

देश-विदेश
भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के पैगम्‍बर मोहम्‍मद पर द‍िए गए एक बयान के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंंसा ने आठ उत्‍तर प्रदेश के आठ ज‍िलों को अपनी जद में ले ल‍िया। ह‍िंंसा फैलाने वाले पत्‍थरबाजों पर पुल‍िस की कार्रवाई तीसरे द‍िन यानी आज सोमवार को भी जारी है। पुल‍िस आरोप‍ितों की पहचान के ल‍िए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक पुल‍िस 325 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर चुकी है। नमाज के बाद ह‍िंंसा भड़काने के आरोप में सोमवार सुबह सात बजे तक 325 लोगों को गिरफ्तार क‍िए गए है। वहीं सहारनपुर ज‍िले में हेट स्‍पीच के चलते अबतक 18 लोग गिरफ्तार क‍िए जा चुके हैं। यूपी में ह‍िंंसा के बढ़ते मामलों को लेक...

विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 13 जून को दर्ज होगा बयान

देश-विदेश
महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने भी निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा, भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी नवीन कुमार जिंदल को भी ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद ट्वीट पर 15 जून को अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है। 30 मई को दर्ज हुआ मामला अधिकारी ने बताया कि रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि द्वारा 30 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भिवंडी पुलिस ने शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जिंदल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने शर्मा को 22 जून को उनके सामने पेश होने के लिए और अपनी टिप्...

पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मारा गिराया, हथियार बरामद

देश-विदेश
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मारा गिराया है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है। जुनैद वहीं आतंकी है जिसने पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या की थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बयान जारी करते हुए बताया कि शनिवार को पुलवामा के द्रबगाम इलाके में एक आतंकी को मार गिराया गया था। रात भर से जारी मुठभेड़ के बाद अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। इसी बीच कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलवामा मुठभेड़ के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इनकी पहचान जुनेद शी...

प्रयागराज हिंसाः जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर

देश-विदेश
उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद ह‍िंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर बुलडोजर चलेगा। प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स...
देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, एक्टिव केस बढ़कर 44513 हुए

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, एक्टिव केस बढ़कर 44513 हुए

देश-विदेश
देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। बीते 24 घंटों में 8582 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार को इस दौरान कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4435 रही है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों ने कोरोनावायरस से जान गंवाई है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी एक बार फिर लोगों को डराने लगी है। इस बीच कोरोना के एक्टिव मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 4143 का इजाफा हुआ है। अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 44513 हो गई है। पाजिटिविटी दर भी तेजी से बढ़ी मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता (पोजिटिविटी) दर 2.71 फीसद दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी...
माहौल बिगाड़कर दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी के सख्ती करने के निर्देश

माहौल बिगाड़कर दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी के सख्ती करने के निर्देश

देश-विदेश
धार्मिक या फिर अन्य किसी भी आयोजन के दौरान प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती जारी है। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को माहौल बिगाड़कर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में हिंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 68, हाथरस से 50, सहारनपुर से 48, मुरादाबाद से 25, फिरोजाबाद से आठ, तथा अम्बेड...
24 घंटों में देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों के 8329 नए मामले सामने आए

24 घंटों में देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों के 8329 नए मामले सामने आए

देश-विदेश
देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देशभर में 8,329 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,216 लोगों के कोरोना को मात दी है और 10 लोगों की इस बीमारी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़े डराने वाले हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण कई जगह पाबंधियां बढ़ाईं जा रही हैं। एक्टिव केस 40000 के पार देश में जिस तहर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, उसी के चलते कुल एक्टिव केस भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब कुल एक्टिव मामले 40,370 पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ बीमारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5,24,757 हो गई है। दैनिक सकारात्मकता दर भी बढ़ी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 2.41 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या ब...
राज्यसभा चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज, जेडीएस विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की कही बात

राज्यसभा चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज, जेडीएस विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की कही बात

देश-विदेश
राज्यसभा चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच कर्नाटक में क्रास वोटिंग की बात सामने आई है। जेडीएस विधायक के श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही है। गौड़ा ने वोट करने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस को वोट इसलिए दिया क्योंकि मुझे वह पसंद है। इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यसभा चुनावों में खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया जेडीएस विधायकों पर उनके लिए वोट करने का दबाव बना रहे हैं।...
ताजनगरी आगरा में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाईअलर्ट पर, कानपुर में धारा 144 लागू

ताजनगरी आगरा में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाईअलर्ट पर, कानपुर में धारा 144 लागू

देश-विदेश
कानपुर शहर में बीती तीन जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव तथा हिंसा के कारण आज प्रदेश भर में हाई अलर्ट है। कानपुर में धारा 144 लागू की गई है, जबकि अन्य शहरों के सभी थाना क्षेत्र में जुमा की नमाज को लेकर पुलिस की टीमें बेहद सतर्क हैं। कानपुर में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर प्रसाशन मुस्तैद है। जिले में आज धारा 144 लागू की गई है। आज जुमा की नमाज भी होनी है, इसके लिए प्रशासन खास सर्तकता बरत रहा है। जिला तथा पुलिस प्रशासन अतिरिक्त पुलिस बल के साथ शहर के चप्पे चप्पे पर प्रशासन नजऱ बनाए हुए है। शहर के साथ ही अन्य संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। आज पुलिस के ख़ुफिया तंत्र को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को लेकर भी पुलिस की साइबर सेल एक्टिव है। जिससे इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। एसीपी स्तर पर पीस...
क्षेत्रीय कार्यालय का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करेंगे लोकापर्ण

क्षेत्रीय कार्यालय का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करेंगे लोकापर्ण

देश-विदेश
भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस कार्यालय का लोकार्पण होने जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार की सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी की सांस्कृतिक टोली द्वारा उनका गाजे-बाजे के स...