Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

1955 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गीता प्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन किया था,अब राम नाथ कोविन्द करेंगे दर्शन

1955 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गीता प्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन किया था,अब राम नाथ कोविन्द करेंगे दर्शन

देश-विदेश
गीताप्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1955 में किया था। उनके बाद राम नाथ कोविन्द पहले राष्ट्रपति हैं, जो शनिवार को गीताप्रेस में आ रहे। वह लीला चित्र मंदिर में सायं पांच बजे देवी देवताओं का दर्शन करने के बाद आम जन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तैयार हो गया है पंडाल व मंच: पंडाल व मंच बनकर तैयार हो गया है। मंच के सामने ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वाराणसी, सूरत, ऋषिकेश, मुंबई से भी अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। वे गीताप्रेस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे। आम जन उत्तरी द्वार से प्रवेश करेंगे। पार्किंग की व्यवस्था उत्तरी द्वार पर ही की गई है। सत्संग भवन में बैठेंगे कर्मचारी: गीताप्रेस कर्मचा...
कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी की तलाश में जुटी पुलिस

देश-विदेश
 कानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में उपद्रव के मामले में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का भी कनेक्शन होने की आशंका है। देश में कई दंगों के साथ उपद्रव के मामलों में इस संगठन की भी साजिश रहती है, इसी कारण कानपुर के बवाल में इसकी साजिश का शक जताया जा रहा है। कानपुर में अब हालात नियंत्रण में हैं। कई बटालियन पीएसी के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों ने रात में ही दंगाई पर नियंत्रण पा लिया। कानपुर के पुलिस कमिश्नर वीएस मीणा ने गृह विभाग तथा पुलिस के आला अधिकारियों को जो इनपुट दिया है, उसमें अचानक हुए उपद्रव में पीएफआइ के कनेक्शन की भी आशंका जताई है। अब पीएफआइ के कनेक्शन की भी जांच प्रारंभ हो गई है। कानपुर के नई सड़क क्षेत्र में शुक्रवार को उपद्रव के मामले में 55 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है जबकि हजार अज्ञात पर भी नजर है। पुलिस ...
आतंकियों ने श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया, दो जख्मी

आतंकियों ने श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया, दो जख्मी

देश-विदेश
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दूसरे राज्यों के श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया। इस बार उन्होंने पिस्तौल का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में दो श्रमिक जख्मी हुए हैं। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल व उसके साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ दिया था, जो आज सुबह भी जारी है। दो दिनों में कश्मीर में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों पर यह दूसरा हमला है। आपको बता दें कि इससे पहले वीरवार की रात को आतंकियों ने चाडूरा में ईंट भट्ठा मजदूरों पर हमला किया था। इसमें बिहार के श्रमिक दिलखुश की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया था। शोपियां में अगलर जैनपोरा में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास दूसरे राज्यों के काफी श्रमिक रहते हैं। बीती शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आतंकियों ने वहां बाहर खड़े श्रमिकों को निशाना बनाते हुए ग्रेने...
गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, सड़क की मरम्‍मत कर रहे मजदूरों को डंपर ने रोंदा

गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, सड़क की मरम्‍मत कर रहे मजदूरों को डंपर ने रोंदा

देश-विदेश
मोहद्दीपुर रेलवे कालोनी के सामने शुक्रवार की भोर में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में टक्कर मारने के बाद पांच मजदूरों को रौंद दिया। हरदोई व सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल हुए दो का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। दो मजदूर सड़क किनारे सोए थे और एक सड़क किनारे सफेद पट्टी बना रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए हादसे में मरने वालों के स्वजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। ऐसे हुई दुर्घटना एयरफोर्स स्टेशन से मोहद्दीपुर-पैडलेगंज होते हुए सर्किट हाउस तक सड़क की मरम्मत के साथ ही दोनों किनारे सफेद पट्टी लगाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार की भोर में 3.30 बजे सिद्धार्थनगर, भवानीगंज के पुरैना निवासी अर्जुन चौहान व राजेश चौरसिया मोहद्दीपुर रेलवे कालोनी के सामने सड़क किनारे सफेद ...

ईडी ने राहुल गांधी को भेजा समन, 13 जून को होना होगा पेश

देश-विदेश
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने एक नया समन जारी किया है। इसके अनुसार उन्हें 13 जून को ED के समक्ष पेश होना है। इससे पहले उन्हें 2 जून को बुलाया गया था लेकिन केरल के वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने इसके लिए दूसरी तारीख की मांग की थी क्योंकि वह देश से बाहर थे। अधिकारियों ने बताया कि 51 वर्षीय राहुल गांधी को अब 13 जून को फेडरल एजेंसी के मुख्यालय में बुलाया गया है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 जून को तलब किया गया था। बता दें कि इस मामले को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था। कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, कहा-  कर रहे बदले की राजनीति ईडी द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल को समन जारी करने पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस नेता...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पाजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

देश-विदेश
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।' यूपी कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं हुई शामिल यूपी कांग्रेस की ओर से एक और दो जून को आयोजित दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला थी, लेकिन प्रियंका गांधी इसमें शामिल नहीं हुईं। पहले दिन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुधवार रात अचानक सड़क के रास्ते दिल्ली चली गईं। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना था कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से प्रियंका...
आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी नागरिक को निशाना, राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की मौत

आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी नागरिक को निशाना, राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की मौत

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा को यकीनी बनाने के दिए जा रहे दावों के बीच आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरेह इलाके में अब एक बैंक मैनेजर को निशाना बनाया है। कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा के बैंक प्रबंधक पर आज सुबह आरेह इलाके में आतंकवादियों ने गोली चला दी। इस हमले में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह राजस्थान का रहने वाला था। हमले के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे सेना व पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल बैंक मैनेजर की पहचान विजय के तौर पर हुई है और वह राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।...
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में

देश-विदेश
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनाव को देखते हुए भाजपा ने जहां प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस भी हरियाणा और राजस्थान में अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस और समर्थक विधायकों को एकजुट रखने के लिए 3 जून से उदयपुर में बाड़ेबंदी की तैयारी की जा रही है। सभी विधायकों को उसी होटल में ठहराया जाएगा, जहां पिछले महीने कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था। कांग्रेस इससे पहले भी साल 2020 में विधायकों की बाड़ेबंदी कर चुकी है। इधर, हरियाणा में भी विधायकों को राजस्थान में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा से सटे राजस्थान के बॉर्डर के आसपास सभी विधायकों को रखने की तैयारी है। हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुलदीप विश्नोई शामिल नहीं हुए। ऐसे में उनको लेक...
शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

देश-विदेश
आयकर विभाग ने देशभर के शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने शराब कारोबारियों के 400 ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने बुधवार को देशभर में शराब कारोबारी समेत विभिन्न समूहों के करीब 400 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। इन ठिकानों पर छापेमारी आयकर की टीमें हरियाणा के गुरुग्राम, मुंबई, दिल्ली समेत पांच राज्यों में तलाशी अभियान चला रही हैं। आईटी की टीम बुधवार सुबह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एम्बेसी ग्रुप के ऑफिस पहुंची। इस दौरान किसी को भी कार्यालय से बाहर जाने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी टैक्स चोरी का शक इसके अलावा गुरुग्राम में शराब का कारोबार करने वाले एक व्यवसायी के कार्यालय में भी रेड मारी गई। आयकर विभाग को अंदेशा है कि ये व्यवसायी टैक्स चोरी में शामिल हो सकते हैं।...
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में

देश-विदेश, मनोरंजन
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। इस बीच, केके की अचानक हुई मौत को लेकर अननेचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगर केके के निधन पर परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता एयरपोर्ट पर गायक केके को बंदूक की सलामी देगी। बता दें कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक स्टेज पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगर केके की मौत को लेकर न्...