Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

दाढ़ी-मूंछों पर कॉमेडी कर बुरी फंसी भारती सिंह, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

दाढ़ी-मूंछों पर कॉमेडी कर बुरी फंसी भारती सिंह, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

देश-विदेश
भारती सिंह का एक वीडियो उनके लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है, जिसमें वो सिखों की दाढ़ी और मूछों को लेकर बता कर रही हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग को शिकायत मिली है कि भारती सिंह के कथित बयान से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। अल्पसंख्यक आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब और महाराष्ट्र प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, पिछले दिनों भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सिख समुदाय की दाढ़ी और मूछों पर कुछ कह रही हैं। इस वीडियो के बाद समुदाय विशेष ने भारती सिंह का विरोध शुरू कर दिया, ये कहते हुए कि उनकी भावनाएं इससे आहत हुई हैं और ये अपमान वो किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। इस केस में अब अल्पसंख्यक आयोग भी सामने आ गया है। भारती सिंह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के सिंख समुदाय से माफी भी मांग चुकी हैं। ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को बारिश के कारण नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को बारिश के कारण नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने का निर्देश दिया

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को सोमवार को तेज आंधी तथा बारिश के कारण जनहानि के साथ अन्य नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उनका निर्देश है कि सभी जिलाधिकारी तत्काल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आंकलन करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ वहां पर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए सभी मण्डलायुक्तों को भी निर्देशित जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आपदा के संबंध में अधिकारियों को जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल आंधी-तूफान तथा तेज बारिश के कारण हुई जनहानि, पशुहानि तथा फ...
बीते 24 घंटे में कोरोना के 1675 मामले सामने आए, एक्टिव केस भी घटकर 15 हजार से कम

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1675 मामले सामने आए, एक्टिव केस भी घटकर 15 हजार से कम

देश-विदेश
देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,675 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि 6 दिन बाद कोरोना के दो हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। कल यानी सोमवार को कोरोना के 2,022 मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से इस दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई है। 15 हजार से कम हुए एक्टिव केस उधर, कोरोना के सक्रिय मामले 15 हजार से कम हो गए हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर 14,841 हो गए हैं। वहीं, पाजिटिविटी दर 0.41 फीसद हो गई है। एक दिन पहले मिले थे इतने केस दरअसल, एक दिन पहले देश में कोरोना संक्रमण (Corona Cases in India) के 2,022 मामले सामने आए थे। वहीं, इस दौरान 2,099 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 46 मरीजों की मौत भी हुई थी। अब तक चार करोड़ से ज्यादा ठीक हुए लोग ...
क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा- इतने कम समय में ‘क्वाड’ समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया

क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा- इतने कम समय में ‘क्वाड’ समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया

देश-विदेश
रूस-यूक्रेन जंग और कोविड-19 के बीच भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के राष्ट्रप्रमुखों की टोक्यो में मुलाकात हुई। आज टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्वाड लीडर्स समिट की बैठक में रूस-यूक्रेन जंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां सभी देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने अपनी-अपनी बात रखी। क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में 'क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। आज 'क्वाड' का दायरा व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है। क्वाड समिट में बोले पीएम मोदी प...
आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने किया सम्मानित: PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने किया सम्मानित: PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

देश-विदेश
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत की लाखों महिला आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई है। मोदी ने कहा कि उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। पीएम ने सोमवार सुबह एक ट्वीट किया है। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है, मुझे खुशी है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डा. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसिस ने वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान, क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के लिए प्रतिबद्धता और शानदार नेतृत्व करने के लिए रविवार को छह पुरस्कारों की घोषणा की। डा.टेड्रोस...
आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने विधान भवन में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने विधान भवन में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम विधायक समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां सोमवार को रामपुर से लखनऊ पहुंचे। आजम खां के साथ ही उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम खां विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली। आजम खां अपने बेटे के साथ करीब 10:15 बजे विधान भवन में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सीधा विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय का रुख किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कार्यालय में रामपुर शहर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां तथा रामपुर के स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम खां को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक तथा विधान परिषद सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद चर्चित चेहरा बन चुके आजम खां करीब सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम रा...
पीएम मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय,क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

पीएम मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय,क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार को) जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। टोक्यो में आगमन के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'टोक्यो में उतर चुका हूं। इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा, इसके अलावा क्वाड नेताओं से मुलाकात होगी, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी।' इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि क्वाड समिट के दौरान नेताओं को एक बार फिर आपसी हित के विभिन्न पहलुलों और मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वार्ता में यूक्रेन की स्थिति पर निरंतर चर्चा के साथ एक 'रचनात्मक और सीधा' संव...
सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़े, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़े, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

देश-विदेश
भारत में भले ही कोरोना वायरस संक्रमण मामले स्थिर नजर आ रहे हैं, लेकिन कई देशों में हालात ठीक नहीं हैं। सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सउदी सरकार ने भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, सरकार ने लोगों को बताया है कि मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला देश में अभी तक सामने नहीं आया है। इन 16 देशों में भारत के अलावा कांगो गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस शामिल हैं। भारत सरकार भी अलर्ट इधर, नॉर्थ कोरिया में भी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां प्रतिदिन लाखों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स का केस सामने नहीं आया है। निवारक स्वास्थ्य के लिए उप स...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वदलीय तथा भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होंगे। विधान भवन में दिन में 12:30 बजे से होने वाली सर्वदलीय बैठक में वह सभी पार्टी ने नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलवाने में मदद की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे। विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर होने वाली इस बैठक में सभी दल के नेता मौजूद रहेंगे। विधान भवन के संख्या 15 में 12:30 बजे से होने वाली इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ ही नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सर्व...
असम में बाढ़ का कहर जारी, 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, वायुसेना ने संभाली कमान

असम में बाढ़ का कहर जारी, 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, वायुसेना ने संभाली कमान

देश-विदेश
असम में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई हुई है। 31 जिलों के छह लाख 80 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में प्रभावित हैं। बाढ़ के जारी कहर को देखते हुए वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायुसेना के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वह बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही बचाव दल और राहत सामग्री को बाढ़ के कारण कटे हुए क्षेत्रों में भी पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, लेकिन नगांव, होजई, कछार, दरांग, मोरीगांव और करीमगंज जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आपातकालीन उड़ान सेवा शुरु असम में बाढ़ के कारण परिवहन संपर्क बाधित है, जिसके चलते उड़ान योजना के तहत गुवाहाटी और सिलचर के बीच एक आपातकालीन उड़ान सेवा शुरू की गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इस उड़ान सेवा में टिकट की लागत 3...