Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

मुख्यमंत्री योगी के साथ अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ उनका महत्ता को काफी सराहा

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने एक मई को श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ ही उनका महत्ता को काफी सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी श्रम दिवस पर श्रमिकों तथा कामगारों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई दिवस यानी एक मई को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस पर पर प्रदेश के कामगारों व श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता है। विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। योगी आदित्यनाथ...
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विभागों की समीक्षा करने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विभागों की समीक्षा करने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से उबारने के बड़े अभियान में लगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण जारी है। लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के बाद अब वाराणसी की बारी है। ब्रजेश पाठक वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था परखने स्वयं ही काले रंग की स्कार्पियो ड्राइव करके पहुंचे। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यक्रम सरकार अब जनता के द्वार के तहत वाराणसी मंडल के प्रभारी बनाए गए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार से वाराणसी में हैं। कल कई विभागों की समीक्षा करने के बाद आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। वाराणसी से आज चंदौली जाने से पहले ही वह स्वयं ही गाड़ी चलाकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था की जांच करने पहुंच गए। उनको गाड़ी ड्राइव करते देख किसी को यकीन भी नहीं हुआ और चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण कोई उनको पहचान भी नही सका। उ...

पेट्रोल-डीजल पर वैट के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने विरोधी दलों पर साधा निशाना

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर अपील की गई थी। पीएम की अपील के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। वहीं, अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों को लेकर राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने भाजपा शासित और गैर भाजपा शासित राज्यों की तुलना करते हुए आंकड़े भी पेश किए हैं। पुरी ने गुरुवार सुबह कई ट्वीट कर विपक्ष को तगड़ा जवाब दिया। पुरी ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार ने ईंधन कर के रूप में 2018 से 79,412 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस वर्ष 33,000 करोड़ कमाने की उम्मीद है। यानि कुल मिलाकर 1,12,757 करोड़ रुपये। लोगों को राहत देने के लिए उसने पेट्रोल और डीजल पर वैट क्यों नहीं घटाया?' 'लोगों को मिलेगा सस्ता ईंधन' केंद्रीय मंत्री ने अप...
एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, हाईवे पर आइईडी बरामद

एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, हाईवे पर आइईडी बरामद

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर ने एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश को नाकाम बना दिया है। पुलिस ने बत्रा अस्पताल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आइईडी बरामद कर बड़ा हादसा टाल दिया। हाईवे पर आतंकियों ने काले रंग के एक डिब्बे में टाइमर लगी आईडी को प्लांट किया था। इसकी सूचना समय रहते पुलिस को मिल गई। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने समय पर घटना स्थल पर पहुंच आइईडी को सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय बना दिया। पुलिस व सेना ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धड़ा में बत्रा अस्पताल के नजदीक हाईवे पर एक कूडे़ दान में संदिग्ध काले रंग का डिब्बा देख लोगों को आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच एसएसपी जम्मू चंदन कोहली भी दलबल के साथ वहां पहुंच गए। डिब्बे को देखते उन्हें भी आ...

राजनाथ सिंह पहुंचे रक्षा कार्यालय परिसर, नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने रक्षा कार्यालय परिसर पहुंच गए हैं। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के लिए सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा करने के साथ-साथ एक संस्थागत मंच के माध्यम से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और भारतीय वायु सेना के मार्शल विवेक राम चौधरी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बता दें कि यह चार दिवसीय सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ था और आज इसका अंतिम दिन है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे नौसेना प्रमुख नौसेना प्रमुख अन्य नौसेना कमांडरों के साथ पिछले छह महीनों में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों क...

देश में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 2927 लोग हुए संक्रमित

देश-विदेश
भारत में कोरोना के बढ़ते मामले टेंशन बढ़ा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 32 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5,23,654 हो गई है। एक्टिव मामले बढ़े इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,252 लोग ठीक भी हुए हैं। हालांकि, एक्टिव मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अभी कोरोना के 16,279 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 4,25,25,563 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,30,65,496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार आठवें दिन दो हजार से ज्यादा मामले बता दें कि ये लगातार आठवां दिन है जब कोरोना के दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 19 अप्रैल को 2067, 20 अप्रैल को 2380, 21 अप्रैल को 2451 मामले, 22 ...

चेन्नई के हास्पिटल में लगी भीषण आग, मौके पर दमकलकर्मी मौजूद

देश-विदेश
तमिलनाडु में बुधवार सुबह से ही दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। पहले तंजावुर में निकाली जा रही रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और अब राजधानी चेन्नई स्थित राजीव गांधी गवर्नमेंट हास्पिटल में आग लग गई| हालांकि इस घटना में जान माल की हानि नहीं हुई।  जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर अनेकों दमकलकर्मी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। अस्पताल की ओर से बताया गया कि प्रभावित वार्डों से मरीजों को निकालकर सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। तमिलनाडु सरकार के मुख्य स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया, 'सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुराने बिल्डिंग में से एक में आग लगी थी, तीन नए ब्लाक सुरक्षित हैं। अब तक इस दुर्घना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।' अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित वार्डों से 33 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। तमिलनाडु के स्वास...

पीएम मोदी की कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

देश-विदेश
देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। कुछ राज्यों में तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण पर मोदी सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार इसको लेकर अलर्ट पर है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पीएम ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं बैठक है, कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया है और जिन्होंने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है मैं सभी कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोरोना की वर्तमान स्थिति, टीकाकरण के विस्तार, बूस्टर डोज और कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों को ले...
हनुमान जयंती पर हिंसा की जांच को लेकर दायर पीआईएल को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

हनुमान जयंती पर हिंसा की जांच को लेकर दायर पीआईएल को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने देश में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा की न्यायिक जांच को लेकर दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा, 'उस राहत के लिए मत पूछो जो इस अदालत द्वारा नहीं दी जा सकती।' बता दें कि हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान देश के कुछ राज्यों में हिंसा भड़की थी। इन घटनाओं की जांच की मांग को लेकर पीआईएल दायर की गई थी। याचिका में हिंसा की जांच पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराने की मांग की गई थी। ये याचिका वकील विशाल तिवारी ने दाखिल की है। पीआईएल को जस्टिल एल नागेश्वर राव और बीआर गवई की बेंच ने खारिज किया है। कोर्ट में बहस के दौरान वकील विशाल तिवारी ने कहा कि देश में स्थिति चिंताजनक है और केवल एकतरफा जांच चल रही है। इसके जवाब में बेंच ने कहा, 'आप एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच चाहते हैं। क्...
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे, पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस आए सामने

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे, पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस आए सामने

देश-विदेश
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। चौथे दिन मिले दो हजार से अधिक केस दरअसल, देश में लगातार चौथे दिन दो हजार से अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,527 केस, 23 अप्रैल को 2,593 और 24 अप्रैल को 2,541 नए मामले सामने आए थे। आज देश में 2,483 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कुल मामले: 4,30,62,569 सक्रिय मामले: 15,636 कुल रिकवरी: 4,25,23,311 कुल मौतें: 5,23,622 कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423 राजधानी दिल्ली में मिले इतने केस बता दें ...