Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में चल रहा इलाज

देश-विदेश
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल के स्वास्थ्य में सोमवार को आंशिक सुधार है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष तथा अयोध्या में मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह राम जन्म भूमि न्यास के साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। महंत नृत्यगोपाल दास की सेवा में लगे शिष्य संत जानकी दास ने बताया करीब 84 वर्षीय महंत नृत्यगोपाल दास ने सोमवार को मेदांता अस्पताल में नियमित दिनचर्या का पालन करते हुए पूजन भी किया। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास के शुभचिंतक शिष्यों और भक्तों से अपील की है कि महाराज की अवस्था को देखते हुये चिकित्सीय परामर्श और नियमित जांच प्रक्रिया का पालन तो करना ही होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि महंत नृत्यगोपाल दास शीघ्र ही अयोध्या धाम में अपना काम संभाल...
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी, मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी, मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

देश-विदेश
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस खास बैठक में होंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया था। मनसे नेता संदीप देशपांडे से मिली ताजा जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का समय दिया गया है। यदि समय रहते लाउडस्‍पीकर नहीं हटाये गए तो वे मस्जिदों के बाहर लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ऐसे में इस बैठक के हंगामेदार होने की पूरी आशंका है। बता दें कि भाजपा विधायक हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले राणा दंपत्ति का मुद्दा भी उठाएंगे। ठाकरे के शासन काल में हनुमान चालीसा करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर...
पीएम मोदी आज रायसीना डायलाग के सातवें चरण का करेंगे उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी आज रायसीना डायलाग के सातवें चरण का करेंगे उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को सातवें रायसीना डायलाग का उद्घाटन करेंगे। सिर्फ सात साल पहले 2016 में शुरू किया गया रायसीना डायलाग सिर्फ भारतीय कूटनीति के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक कूटनीति के विशेषज्ञों, शोधार्थियों, राजनेताओं और नीति-निर्धारकों के बीच विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। दो वर्ष तक इसका आयोजन वर्चुअली हुआ था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सूला लेयन शामिल होंगी। आयोजन में दुनिया के 90 देशों के प्रतिनिधि (जिसमें 25 देशों के वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं) शामिल होंगे। क्या है इस बार का थीम? इस बार के आयोजन का थीम 'टेरा नोवा: इंपैसंड, इंपेसेंट और इंपेरिल्ड' रखा गया है। धरती का सबसे पुराना नाम टेरा नोवा है। इस नाम से थीम रखने के पीछे उद्देश्य यही है कि धरत...

योगी सरकार देगी अनुसूचित जाति के युवाओं को10 हजार; जानिए कैसे करें आवेदन

देश-विदेश
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से 10 हजार की मदद दी जाएगी। इसके माध्यम से वह अपना रोजगार कर सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) और जिला प्रबंधक अनुगम, लखनऊ मनोज शुक्ला ने बताया कि निगम के माध्यम से संचालित योजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। स्वतः रोजगार योजनाः इस योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति के बेरोजगार और गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उद्योग, व्यवसाय एवं सेवा क्षेत्र में बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिस पर निगम द्वारा परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी ऋण चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के रूप में और अधिकतम 10000 अनुदान मिलेगा। नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजनाः इस योजना में जनपद में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के बेरोजगार तथा गरीबी की रेखा से नीचे...

सीएम योगी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 11 बजे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ जालौन के ग्राम ऐरी रमपुरा में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ कायाकल्प कार्यक्रमों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अन्न प्रासन व गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम सभा की बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअली उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को अपनी प्राथमिकता में लेकर चल रही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेहतर परिणाम देने वाली पंचाय...

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के रैली स्थल से आठ किमी दूर विस्फोट, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पल्ली रैली स्थल से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में आज यानि रविवार तड़के एक संदिग्ध विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट खेतों के बीचोबीच हुआ है। पुलिस विस्फोट की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिश्नाह के गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में रविवार तड़के 4.25 बजे के करीब जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। संदिग्ध विस्फोट की आवाज इतनी अधिक थी कि आसपास रहने वाले लोगों के घरों के शीशे चटख गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका खेतों के बीचोबीच हुआ है। इस विस्फोट के उपरांत जमीन में गहरा गड्ढा बन गया है। पूरे क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। फिलहाल यह संदिग्ध विस्फोट कैसे हुआ इसकी जा...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 88वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के शुरुआत में उन्‍होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि ये संग्रहालय लोगों को कई तरह की नई जानकारी देता है। उन्‍होंने कहा कि देश के पूर्व पीएम की जानकारी के लिए ये समय बेहद अनुकूल है क्‍योंकि हम आजादी का महोत्‍सव मना रहे हैं। उन्‍होंने लोगों से कुछ सवाल भी किए और कहा कि इनके जवाब नमो ऐप पर जरूर दें। उन्‍होंने कहा कि देखते हैं आपको अपने देश के बारे में कितनी जानकारी है। उन्‍होंने डाक टिकट से जुड़े देश में मौजूद म्‍यूजियम और रेल म्‍यूजियम के बारे में भी सवाल किया जहां पर इनकी पूरी जानकारी देखने को मिलती है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में जब कोई भी म्‍यूजियम देखने ...
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर बवाल, गृहमंत्री दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर बवाल, गृहमंत्री दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

देश-विदेश
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल दोपहर एक बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला करने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा के मुंबई स्थित आवास को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह से ही घेर लिया। वे वहां प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सांसद और उनके पति को 'बंटी और बबली' का उपनाम दिया है। दरअसल पति रवि राणा सांसद के साथ सांसद ने  आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा  का पाठ करने का ऐलान किया,  जिसके बाद से ही महाराष्ट्र में बवाल शुरू हो गया है। - सांसद के ऐलान के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री के निजी आवास मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने आज कहा, 'हम इंतजार कर रहे हैं, हम हनुमान चालीसा सामने रखेंगे। हम उन्हें सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं।' - महार...
ब्रिटिश पीएम पहुंचे राष्ट्रपति भवन, पीएम मोदी ने किया जोरदार स्वागत

ब्रिटिश पीएम पहुंचे राष्ट्रपति भवन, पीएम मोदी ने किया जोरदार स्वागत

देश-विदेश
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ब्रिटिश पीएम गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे थे। शु्क्रवार को वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। जानसन दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान 100 अरब रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत ब्रिटिश पीएम शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा, 'शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं लगता कि चीजें हमारे बीच कभी उतनी मजबूत या अच्छी रही हैं जितनी अभी हैं।' इसके बाद जानसन ने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत संभव बताया जा रहा है कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भी बातचीत की संभावना है। यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जम्मू आगमन से दो दिन पूर्व जम्मू के सुंजवां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जम्मू आगमन से दो दिन पूर्व जम्मू के सुंजवां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जम्मू आगमन से दो दिन पूर्व जम्मू के सुंजवां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। एक जवान भी बलिदान हो गया है जबकि छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 4.25 बजे आतंकियों ने चट्ठा कैंप के समीप सीआइएसएफ की बस पर अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया। बस में 15 सीआइएसएफ के जवान सवार थे। इस हमले के तुरंत बाद दोनों आतंकी छिप गए। इस हमले के उपरांत आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई और पांच घंटों के उपरांत दोनों को ढेर कर दिया गया। सुंजवां में जारी मुठभेड़ के उपरांत जम्मू शहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्रों में स्थित नाकों से हर गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ल...