Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

पीएम मोदी ने गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का किया उद्घाटन

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी के तीन दिवसीय गुजरात दौरे का आज अंतिम दिन है। पीएम मोदी ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आयोजित ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस और मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी मौजूद रहे। - भारत एक स्पेशल आयुष मार्क भी बनाने जा रहा है। भारत में बने उच्चतम गुणवत्ता के आयुष प्रॉडक्ट्स पर ये मार्क लगाया जाएगा। ये आयुष मार्क आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रावधानों से युक्त होगा। इससे विश्व भर के लोगों को क्वालिटी आयुष प्रॉडक्ट्स का भरोसा मिलेगा। -FSSAI ने भी पिछले ही हफ्ते अपने regulations में ‘आयुष आहार’ नाम की एक नयी category घोषित की है। इससे हर्बल nutritional supplements के उत्पादकों को बहुत सुविधा मिलेगी। - बहुत जरूरी है कि मेडिसिनल प्लांट्स की पैदावार से जुड़े किसानों को आसानी से म...
दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा ‘बुलडोजर’, पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ किया दौरा

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा ‘बुलडोजर’, पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ किया दौरा

देश-विदेश
हनुमान जन्मोत्सव पर 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा में हिंसा करने वालों पर आरोपितों की ओर से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बुलडोजर चलने के खौफ से लोग सकते में है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाए जाने की गैर आधिकारिक सूचना के चलते लोगों पर इसका खौफ भी देखा जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा करते हैं। अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा। एमसीडी द्वारा घोषित अतिक्रमण विरोधी अभियान से पहले डीसीपी उत्तर पश्चिम उषा रंगनानी ने जहांगीरपुरी क्षेत्र का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह जहांगीरपुरी में स्थिति का जायजा लिया, जहां पर 16 अप्रैल को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंस...
लुधियाना में दर्दनाक हादसा सामने आया, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

लुधियाना में दर्दनाक हादसा सामने आया, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

देश-विदेश
टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पुहंची। जहां कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीखाे-पुकार मच गई। सभी मृत्तक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। मृत्तकाें में परिवार के मुखिया दंपती सहित 5 बच्चों शामिल है। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52) बेटी राखी (15),मनीषा (10),गीता (8),चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीया सन्नी के रूप में हुई है। घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जोकि रात अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था। राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्...
पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का किया उद्गाटन

पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का किया उद्गाटन

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की सौगात दी। दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को पीएम मोदी बनासकांठा पहुंचे । मोदी बनास डेयरी संकुल में बहुद्देश्यी परियोजनाओं की सौगात दी। मंगलवार दोपहर पीएम जामनगर में परंपरागत औषधि के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल आयुष सेंटर की आधारशिला रखेंगे। - पीएम मोदी ने आलू प्रोसिसंग यूनिट का भी उद्घाटन किया। - गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा के दियोदर में डेयरी परिसर का लोकार्पण किया। - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनासकांठा के दियोदर में स्वागत किया गया। - पीएम यहां 600 करोड़ रुपये की लागत से बना डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। बनासकांठा में बना नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रोसेसिंग प्लांट पीएम मोदी ने बनासकांठा में नया डेयरी काम्प्लेक्स...
कुपवाड़ा में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, हथियारों की खेप बरामद

कुपवाड़ा में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, हथियारों की खेप बरामद

देश-विदेश
श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू होने से पहले आतंकी संगठन कश्मीर घाटी में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट द्वारा लिखा गया धमकी भरा पत्र जोकि इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, भी इस बात की ओर संकेत करता है। वहीं हमारे सतर्क सुरक्षाबलों ने भी इन गिदड़ भभकियों की परवाह न करते हुए श्रद्धालुओं को बिना डर यात्रा पर आमंत्रित किया है। अपनी सतर्ककता का उदाहरण करते हुए कुपवाड़ा पुलिस और सेना ने हाजम मोहल्ला टड करनाह इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखिरा बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होना इस बात की ओर संकेत करता है कि आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर इन हथियारों की मदद से कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में हमलों की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस व सेना की...
सीएम योगी ने महापौर की ली चुटकी, बोले- सीताराम जी आप तो दान कर सकते हैं’

सीएम योगी ने महापौर की ली चुटकी, बोले- सीताराम जी आप तो दान कर सकते हैं’

देश-विदेश
गोरखपुर में अध‍िकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मेयर सीताराम जायसवाल पर चुटकी ली। बैठक में महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम के नए सदन भवन में बिजली कनेक्शन न होने का मामला उठाया। महापौर ने कहा कि बिजली निगम ने 17 लाख रुपये का एस्टीमेट बना दिया है। नगर निगम के पास इतने रुपये नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए। उन्होंने कहा कि, 'सीताराम जी आप तो दान कर सकते हैं।' 'महराज जी आप आदेश करें' महापौर ने कहा कि, 'महराज जी आप आदेश करें।' मुख्यमंत्री ने डीएम से कनेक्शन की कार्रवाई पूरा कराने को कहा। महापौर ने सहजनवां के सुथनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य सुस्त गति से चलने का मुद्दा उठाया। कहा कि अब तक बाउंड्री वाल नहीं बन सकी है। मुख्यमंत्री ने काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। तेजी से पूरा कराएं विकास कार्य, जलभराव न हो मुख्यमंत्री ने वाराणसी राजमार्ग ...
देश में कोरोना के मामलों में आया उछाल, 24 घंटे में करीब 90 फीसद केस बढ़े

देश में कोरोना के मामलों में आया उछाल, 24 घंटे में करीब 90 फीसद केस बढ़े

देश-विदेश
देश में कोरोना वायरस फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मामलों को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2,183 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि एक ही दिन में देश में कोरोना के मामलों में करीब 90 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 17 अप्रैल को कोरोना के 1150 मामले दर्ज किए गए थे। इसी बीच, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 2,61,440 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल यानी 17 अप्रैल तक कुल 83,21,04,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 11,500 के पार एक्टिव केस मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1985 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस अब 11,542 हो गए हैं। साथ ही मृतकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा देखने को...
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द, एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द, एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर

देश-विदेश
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को आज बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को पलट दिया है और जमानत को रद कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करने को कहा है। कोर्ट ने फैसला सुनाने के बाद मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को वापस भेज दिया है। कोर्ट ने चार अप्रैल को फैसला रख लिया था सुरक्षित जमानत रद करने की याचिका पर फैसला चीफ जस्टिस एनवी रमणा, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने सुनाया है। बता दें कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों द्वारा हाईकोर्ट के जमानत देने के फैसले को चुनौती दी गई थी। वहीं जस्टिस रमणा की पीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला ...
PM मोदी आज करेंगे भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण, चार धाम परियोजना से है इसका कनेक्शन

PM मोदी आज करेंगे भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण, चार धाम परियोजना से है इसका कनेक्शन

देश-विदेश
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मोरबी में शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में बनाई जा रही भगवान की प्रतिमाओं में से यह दूसरे नंबर की है। मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित की जा रही यह  प्रतिमा देश के पश्चिम दिशा में विराजमान होगी। इस परियोजना के तहत पहली प्रतिमा साल 2010 में देश के उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थापित की गई थी। वहीं देश के दक्षिण में रामेश्वरम में भगवान हनुमान की तीसरी प्रतिमा का भी काम जारी है।...
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा आई सामने, एक बार में होंगे 10वीं,12वीं के एग्जाम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा आई सामने, एक बार में होंगे 10वीं,12वीं के एग्जाम

देश-विदेश
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। ताजा सूचना के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कहना है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं पिछले वर्षो के अनुसार,साल में सिर्फ एक बार ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने फैसला किया है कि, वह अपनी पुराने ट्रैक पर वापस आएगा। इसके तहत अब एग्जाम साल में पहले की तरह ही होगी। इसका मतलब है कि जो लोग अब कक्षा 10 और 12 में प्रवेश कर रहे हैं, उनके लिए 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के अंत में बोर्ड परीक्षाएं एक बार आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल कोविड -19 महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के चलते इस साल के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा को दो टर्म में डिवाइड करने का फैसला किया था। दरअसल, कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के कारण वर्तमान 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के बाद न...