Tuesday, March 24News That Matters

देश-विदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत आया आगे, उच्चायुक्त गोपाल बागले ने दी जानकारी

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत आया आगे, उच्चायुक्त गोपाल बागले ने दी जानकारी

देश-विदेश
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शुक्रवार को श्रीलंका की मानवीय सहायता में भारत के आगे आने की बात कही। उन्होंने दोनों देशों को समुद्री पड़ोसी देश बताया। उच्चायुक्त वागले ने कहा, ' श्रीलंका की मानवीय सहायता के लिए भारत  आगे आया है।' उच्चायुक्त बागले ने कहा, 'जब भारत कोराना महामारी से जूझ रहा था तब इसके लिए श्रीलंका में दुआएं और प्रार्थना हुई और जब श्रीलंका में महामारी ने विनाश किया तब इसकी मदद के लिए भारत से दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भेजी गई। हम कोरोना के बाद आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका सरकार के साथ निकट संपर्क और चर्चा में हैं।' इसी साल फरवरी में भारत ने श्रीलंका को 40,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की थी। उस वक्त भी उच्चायुक्त बागले ने कहा था कि भारत एक प्रतिबद्ध भागीदार और श्रीलंका का सच्चा मित्र है। श्रीलंका ने भारत के प्रमुख तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरे...
पंजाब के कई स्‍कूलों में किसान आदोलन के बारे में पढ़ाया जा रहा, स्‍कूलों ने पंजाब स्‍कूल शिक्षा बोर्ड से कोई अनुमति नहीं ली

पंजाब के कई स्‍कूलों में किसान आदोलन के बारे में पढ़ाया जा रहा, स्‍कूलों ने पंजाब स्‍कूल शिक्षा बोर्ड से कोई अनुमति नहीं ली

देश-विदेश
पंजाब में कुछ निजी स्‍कूलोंं में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन के बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है और यह सब पंजाब शिक्षा बाेर्ड की मंजूरी लिए बिना किया जा रहा है। एक साल से ज्यादा समय तक चले किसान आंदोलन को पंजाब के कई निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। निजी प्रकाशक की छठी की पंजाबी की पुस्तक में शामिल है पाठ एक निजी प्रकाशक की छठी कक्षा की पंजाबी की पुस्तक में इसे जगह दी गई है। हालांकि इस पुस्तक को लेकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से अनुमति नहीं ली गई है। 'मोह दिया तंदा' नामक पंजाबी पुस्तक में किसान आंदोलन को पांच पृष्ठ में एक चैप्टर के रूप में शामिल किया गया है। पुस्तक के लेखक व फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष डा. जगजीत सिंह धूरी का कहना है कि पुस्तक को निजी प्रकाशक ग्लोबल लर्निंग सोल्यूशन ने प्रकाशित किया है। पि...
अलग अंदाज में दिखे भाजपा सांसद, बैठक में पार्टी के सांसद पीएम मोदी वाली टोपी पहने हुए थे

अलग अंदाज में दिखे भाजपा सांसद, बैठक में पार्टी के सांसद पीएम मोदी वाली टोपी पहने हुए थे

देश-विदेश
भाजपा की मंगलवार सुबह संसदीय दल की बैठक हुई है। बैठक में भाजपा के तमाम सांसद मौजूद थे। बैठक के दौरान अलग नजारा देखने को मिला। पार्टी के कई सांसदों ने भगवा रंग की टोपी पहनी हुई थी। बताया जा रहा है कि ये वो ही टोपी है जिसे पीएम नरेन्द्र मोदी ने बीते महीने अहमदाबाद रोड शो में पहना था। खबर के मुताबिक, भाजपा सांसदों को चाकलेट भी दी गई। चाकलेट के रैपर पर पीएम मोदी की तस्वीर छपी थी। बताया जा रहा है कि इस टोपी को गुजरात भाजपा इकाई ने तैयार करवाया है। टोपियों को संसदीय दल की बैठक में आए भाजपा सांसदों में बांटा गया था। टोपी पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का निशान था। इसके अलावा सांसदों को चाकलेट भी दी गई। उत्तराखंड की टोपी से लिया गया डिजाइन इस टोपी का डिजाइन उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी से लिया गया है। उत्तराखंड की टोपी पर ब्रह्मकमल अंकित होता है। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है। पीएम मोदी...
योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के सौ दिन, छह महीने तथा साल भर का रोडमैप तैयार करने का दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के सौ दिन, छह महीने तथा साल भर का रोडमैप तैयार करने का दिए निर्देश

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश की सत्ता लगातार दूसरी बार संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद जुदा रूप में हैं। मंत्रिमंडल की शपथ के अगले ही दिन शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के सौ दिन, छह महीने तथा साल भर का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री आज लोकभवन में सभी विभागों को तैयारी को परखने के साथ उनकी कार्ययोजना को भी देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में सभी विभागों से अगले सौ दिन की कार्ययोजना बनवाई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा मंगलवार को मुख्यमंत्री के समक्ष सभी विभागों की सौ दिन की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण करेंगे। इस कार्ययोजना से ही सरकार के सौ दिन के रोडमैप पर मंथन भी होगा। सरकार का लक्ष्य नए वित्तीय वर्ष में हर दिन के कार्य का हिसाब भी रखने का है। सरकार का प्रयास उत्तर प्रदेश को सभी क्षेत्र में नंबर व...
निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग; एक की मौत, चार घायल

निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग; एक की मौत, चार घायल

देश-विदेश
बिहार में सोमवार को स्‍थानीय प्राधिकार के विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव (MLC Local Bodies Election) के लिए मतदान हुआ। इसके बाद देर रात सिवान के एमएलसी के निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान (Rais Khan) पर एके 47 से अंधाघुंध फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो चार अन्‍य घायल हो गए। इनमें दो रईस खान के समर्थक शामिल हैं। हमले में रइस खान बाल-बाल बच गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सिवान के सिसवन के महाराणा चौक को जाम कर दिया है। निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग बीती रात सिवान जिले में निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घाय...
पाकिस्‍तान के राजनीतिक हालात के लिए पीएम इमरान खान ने विपक्ष के साथ-साथ अमेरिका पर भी अंंगुली उठाई

पाकिस्‍तान के राजनीतिक हालात के लिए पीएम इमरान खान ने विपक्ष के साथ-साथ अमेरिका पर भी अंंगुली उठाई

देश-विदेश
पाकिस्‍तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव को नेशनल असेंबली के डिप्‍टी स्‍पीकर द्वारा खारिज करने के बाद राजनीतिक बवाल काफी बढ़ गया है। इमरान खान लगातार इसको विदेशी ताकत द्वारा विपक्ष के साथ मिलकर रची गई एक साजिश बता रहे हैं। रविवार को डिप्‍टी स्‍पीकर कासिम सूरी के दिए गए फैसले के बाद से पाकिस्‍तान में राजनीतिक सरगर्मियां भी काफी तेज हो गई है। इस बीच एक नाम भी काफी तेजी से सुनाई दे रहा है। इस नाम का जिक्र प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने सांसदों को संबोधित करते हुए भी किया है। उन्‍होंने इस साजिश के पीछे एक अमेरिकी का नाम लिया है जिसका नाम डोनाल्‍ड लू है। इमरान खान के पीएम आफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया गया है‍ जिसमें पीएम के संबोधन की क्‍लीपिंग को दिखाया गया है। इसमें पी...
यूपी में अवैध निर्माण पर सीएम योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, अब बहराइच के गैंगस्टर मुतीन का मकान जमींदोज

यूपी में अवैध निर्माण पर सीएम योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, अब बहराइच के गैंगस्टर मुतीन का मकान जमींदोज

देश-विदेश
बहराइच के गैंगेस्टर अब्दुल मतीन ने सआदतगंज में आपराधिक गतिविधियों के जरिए संपत्ति अर्जित की थी। मतीन ने भतीजे और पत्नी के नाम से मकान बनवाए थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बहराइच पुलिस की सूचना पर रविवार को मतीन के दोनों मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मतीन पर बहराइच के रुपईडीहा थाने में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जारी है। प्रवर्तन जोन-सात के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी कमल जीत सिंह ने बताया कि सआदतगंज में दो अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई वसीम अहमद तथा मोहसिन अहमद द्वारा भूखंड संख्या 429/556, गुलाब नगर, मुअज्जमनगर, कैंपवेल रोड, सआदतगंज में अवैध रूप से 75 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना सेटबैक छोड़े भवन का निर्माण किए जाने पर सील किया गया था। उन्होंने बताया कि अव...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में स्कूल चलो अभियान को मिशन के रूप में लिया है। उनका लक्ष्य साक्षरता दर में पिछड़े जिलों को मुख्यधारा में लाने का है। इसी क्रम में उन्होंने साक्षरता दर में सबसे पिछड़े जनपद श्रावस्ती से प्रदेशव्यापी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूसरी पारी में प्रदेश की प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ ही सभी जिलों में सारक्षता दर को आगे बढ़ाने की मुहिम छेड़ दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के सबसे कम साक्षरता दर वाले श्रावस्ती जिले से राज्य भर में स्कूल चलो अभियान शुरू किया। इनका लक्ष्य श्रावस्ती के साथ प्रदेश के अन्य पिछड़े जिलों को सारक्षरता की मुख्यधारा में लाने का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मेरा सभी शिक्षकों से आग्रह है कि अगले एक महीने में चल...
महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के भी दाम

महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के भी दाम

देश-विदेश
दिल्ली-एनसीआर के लाखों वाहन चालकों को सोमवार को महंगाई का तिहरा झटका लगा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम एक साथ बढ़ाए गए हैं। सीएनजी के दामों में तो एक ही बार में 2 रुपये 50 पैसे का इजाफा किया गया है, जिससे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ओर जहां तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 40-40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है, वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited) (IGL) ने सोमवार से सीएनजी के दाम भी प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। आइजीएल के मुताबिक, सीएनजी के दाम में सोमवार सुबह 2 रुपये 50 पैसे प्रति किलो का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 64 रुपये 11 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले  सीएनजी के दाम 60 रुपये 81 पैसे प्रति किलोग्राम थे और अब इजाफे के दाम 64.11 रुपये हो गए हैं। आइजीएल ने वैश्विक स...
आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जाने क्या है रेट

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जाने क्या है रेट

देश-विदेश
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को एक बार फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे दो सप्ताह से कम समय में कुल वृद्धि 8 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये के मुकाबले 103.41 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की दरें 93.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 94.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। ये बढ़ोतरी देश भर में हुई है और स्थानीय टैक्स के बाद अलग-अलग राज्यों में रेट अलग-अलग हैं। 22 मार्च को बदलाव शुरू होने से साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल के बाद कीमतों में यह 11वीं वृद्धि है। कुल मिलाकर पेट्रोल के दाम 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपये (75 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.04 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.03 रुपये प्रति लीटर (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.82 रुपये प्रति ली...