Saturday, July 11News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : चार अप्रैल से शुरू होगा समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखंड : चार अप्रैल से शुरू होगा समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : चार अप्रैल से शुरू होगा समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन चार अप्रैल से शुरू किया जाएगा, जो 16 अप्रैल तक होगा। इसके लिए आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। परीक्षा के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए पद और विभागों की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए आयोग की वेबसाइट पर 27 मार्च से खोल दी गई है। इस पर अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता का प्रिंट आउट डाउनलोड कर अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपलब्ध करा...
उत्तराखंड : सतीश लखेड़ा हो सकते हैं उत्तराखंड के अगले प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड : सतीश लखेड़ा हो सकते हैं उत्तराखंड के अगले प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सतीश लखेड़ा हो सकते हैं उत्तराखंड के अगले प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड में पांचो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं भारतीय जनता पार्टी को विश्वास है कि वह इन पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी पार्टी में हाल ही में राज्यसभा चुनाव हुए हैं। यह सीट अनिल बलूनी के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद खाली हुई थी। अनिल बलूनी गढ़वाल क्षेत्र से आते हैं और ब्राह्मण है इसलिए पार्टी को गढ़वाल से ही किसी ब्राह्मण चेहरे को रिपीट करना था। ऐसे में पार्टी के पास अनेक ब्राह्मण चेहरे थे किंतु बड़ी महेंद्र भट्ट के हाथ लगी। पार्टी में युवा पीढ़ी के विनोद चमोली, सतीश लखेड़ा, ज्योति गैरोला, आदित्य कोठारी जैसे ब्राह्मण नेता इस पंक्ति में थे। विनोद चमोली देहरादून की धर्मपुर सीट से विधायक है, जबकि लखेड़ा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम के प्रमुख सदस्य हैं हाल ही में उनका मीडिय...
उत्तराखंड : बस कुछ घंटों में होगा चुनाव की तारीखों का एलान, लगेगी आचार संहिता, नजर आएंगे ये बदलाव

उत्तराखंड : बस कुछ घंटों में होगा चुनाव की तारीखों का एलान, लगेगी आचार संहिता, नजर आएंगे ये बदलाव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बस कुछ घंटों में होगा चुनाव की तारीखों का एलान, लगेगी आचार संहिता, नजर आएंगे ये बदलाव आज शनिवार को कुछ घंटों बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। इसे देखते हुए उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि 2019 में चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। प्रथम चरण में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। संभावना है कि इस बार भी राज्‍य में एक चरण में मतदान हो सकता है। वहीं आयोग द्वारा तारीखों के एलान के बाद ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। उत्तराखंड में भी आचार संहिता लागू हो जाएगी। जिसके बाद अगले 24 घंटे में सभी सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने का काम चुनाव आयोग की राज...
उत्तराखंड : जल्द होगा प्रवासी सम्मान समारोह, देश का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए लाई जाएगी नीति

उत्तराखंड : जल्द होगा प्रवासी सम्मान समारोह, देश का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए लाई जाएगी नीति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जल्द होगा प्रवासी सम्मान समारोह, देश का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए लाई जाएगी नीति प्रदेश सरकार राज्य स्थापना दिवस के आसपास प्रवासी सम्मान समारोह करेगी। साथ ही उत्तराखंड को देश का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए एक विस्तृत नीति लाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पलायन रोकने के लिये प्रभावी चिंतन की जरूरत बतायी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन के कारणों का गहराई से अध्ययन करने, युवाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता के लिये ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशालाएं करने, व जिला स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करने निर्देश दिए। इसमें जिलास्तर...
उत्तराखंड : बिल्डर दीपक मित्तल के घर ईडी ने चस्पा किया नोटिस, फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर पत्नी संग है फरार

उत्तराखंड : बिल्डर दीपक मित्तल के घर ईडी ने चस्पा किया नोटिस, फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर पत्नी संग है फरार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बिल्डर दीपक मित्तल के घर ईडी ने चस्पा किया नोटिस, फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर पत्नी संग है फरार पुष्पांजलि इंफ्राटेक के निदेशक दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर फरार हैं। इस मामले में जहां पुलिस ने नौ मुकदमे दर्ज किए हैं, वहीं एसटीएफ और ईडी ने भी अपनी-अपनी तरफ से कार्रवाई की है। हालांकि, तीन जांच एजेंसियों के पीछे लगने के बाद भी बिल्डर दंपती फरार हैं। स्पेशल जज पीएमएलए (प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट) ने दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल को चार मई 2024 को कोर्ट में तलब किया है। इस क्रम में ईडी ने मित्तल के आवास पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई। ईडी की टीम बुधवार को दीपक मित्तल के हरिद्वार स्थित देवपुरा पहुंची और मित्तल दंपती के घर के बाहर ढोल बजाकर कोर्ट के आदेश की मुनादी कराई। साथ ही कोर्ट का नोटिस भी चस्पा कर द...
उत्तराखंड : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे ये लोग आदेश जारी

उत्तराखंड : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे ये लोग आदेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे ये लोग आदेश जारी राज्य सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी कर दिया है। अभी तक परिचालक केवल साधारण बसों में ही यात्रा को अनुमन्य मानते थे, लेकिन अब परिवहन निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि राज्य आंदोलनकारियों को वाल्वो और वातानुकूलित बसों में भी मुफ्त यात्रा कराई जाए। शर्त यह है कि यात्रा प्रदेश के भीतर ही मान्य होगी। प्रस्थान स्थान से गंतव्य स्थल के बीच में उत्तर प्रदेश का भू-भाग पड़ता है तो भी यात्रा मुफ्त ही मानी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विशिष्ट श्रेणी में परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराई जाती है। इसका भार सरकार स्वयं वहन करती है। परिवहन निगम की ई-टि...
उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। हालांकि भाजपा ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि मसूरी विधानसभा सी...
उत्तराखंड : प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

उत्तराखंड : प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को सिंचाई के लिए अब कर नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशाओं की मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। प्रदेश में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसान राज्य सरकार को कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस कर पर रोक लगा दी है। किसान अब बिना कर दिए अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। पहाड़ में छोटी जोत के हजारों किसान भी इससे लाभान्वित होंगे। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी ग...
उत्तराखंड : खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

उत्तराखंड : खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खेल नीति 2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक लाने वाले खिलाडियों को सीधे नौकरी दिए जाने की व्यवस्था है। जिसके तहत सोमवार को मुख्य सेवक सदन में नौ खिलाड़ियों को वन दरोगा के पद पर नौकरी दी गई। जबकि दो खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। वन दरोगा के पद पर हल्द्वानी नैनीताल की नव्या पांडे, डिफेंस कालोनी देहरादून की उन्नति शर्मा, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के लोकेश शाह, पिथौरागढ़ की शोभा कोहली, रुड़की हरिद्वार के शुभम कुमार, काशीपुर ऊधमसिंह नगर के हिमांशु तिवारी, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर की खुशबू यादव, मल्ली नाली अल्मोड़ा के मंगल सिंह, जखोली रुद्रप्रयाग के आशीष सिंह को नियुक्त...
उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक सेवा क्षेत्र में बढ़ेगी निवेश की रफ्तार, बढ़ेगा रोजगार, मिलेगी इतनी सब्सिडी

उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक सेवा क्षेत्र में बढ़ेगी निवेश की रफ्तार, बढ़ेगा रोजगार, मिलेगी इतनी सब्सिडी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक सेवा क्षेत्र में बढ़ेगी निवेश की रफ्तार, बढ़ेगा रोजगार, मिलेगी इतनी सब्सिडी उत्तराखंड की पहली सेवा क्षेत्र नीति से उत्तराखंड में सेवा क्षेत्र में निवेश की रफ्तार बढ़ेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रदेश सरकार ने नीति में पर्वतीय क्षेत्रों में 50 और मैदानी क्षेत्रों में 200 करोड़ के निवेश की सीमा तय की है, जिसमें कुल पूंजी निवेश पर प्रदेश 25 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। पर्वतीय क्षेत्रों में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पांच साल के भीतर 50 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। सरकार पांच किस्तों में सब्सिडी का भुगतान करेगी। राज्य में सेवा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति से देश-दुनिया के निवेश उत्तराखंड में स्वास्थ्य, वेलनेस, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्कूल, कॉलेज, विवि, फि...