Sunday, July 12News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत 10 आरोपियों पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखंड : उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत 10 आरोपियों पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत 10 आरोपियों पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट सीबीआई ने राजपुर में जमीनों पर कब्जा करने के मामले में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 21 दिसंबर 2023 को सीबीआई ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चार्जशीट संजय सिंह चौधरी की तहरीर पर दर्ज दो मुकदमों में दाखिल की गई है। दोनों चार्जशीट में गिरफ्तार पांच आरोपियों सुधीर विंडलास, उनके मैनेजर रवि दयाल व कर्मचारी योगेश त्यागी, राजू रावत, महावीर और पांच अन्य लोग मौजूद हैं। विदित है कि वर्ष 2022 में संजय सिंह चौधरी ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि सुधीर विंडलास ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जोहड़ी गांव स्थित उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया। बताया कि शिकायतकर्ता व उनके परिजनों की जगह अपने स्टाफ को खड़ा कर रजिस्ट्री करवाई। आरोप लगाया कि न्यायालय में झू...
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक , आदेश जारी

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक , आदेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक , आदेश जारी उत्तराखंड में कृषि और औद्यानिकी के लिए जिलाधिकारी की अनुमति से जमीन खरीदने पर सरकार ने नए साल से रोक लगाने फैसला लिया था। इस संबंध में आज शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले धामी सरकार जमीन खरीदने वालों की पृष्ठभूमि की जांच का फैसला भी ले चुकी है। वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के लिए नया भू-कानून तैयार करने के लिए प्रारूप समिति गठित की गई है, इसलिए प्रदेश हित व जनहित में यह निर्णय लिया गया कि भू-कानून समिति की आख्या प्रस्तुत करने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी राज्य से बाहर के व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में निर्णय नहीं लेंगे। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कृषि भूमि खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। लगातार य...
उत्तराखंड : पेसिफिक मॉल देहरादून ने सालाना भोजन वितरण अभियान के 10 सालों का जश्न मनाया, 1200 से अधिक भोजन के पैकेट बांटे गए

उत्तराखंड : पेसिफिक मॉल देहरादून ने सालाना भोजन वितरण अभियान के 10 सालों का जश्न मनाया, 1200 से अधिक भोजन के पैकेट बांटे गए

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पेसिफिक मॉल देहरादून ने सालाना भोजन वितरण अभियान के 10 सालों का जश्न मनाया, 1200 से अधिक भोजन के पैकेट बांटे गए देहरादून, 3 जनवरी, 2023 पेसिफिक मॉल देहरादून ने सॉल्ट फूड कोर्ट के साथ साझेदारी में अपनी अनूठी पहल सालाना भोजन दान अभियान के दस सालों का जश्न मनाया। 1 जनवरी को मॉल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उदारता और सामुदायिक भावना का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। इस साल का अभियान समजा कल्याण के लिए एक दशक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें जाने-माने ब्राण्ड्स जैसे बर्गर किंग, गियानीज़, सबवे, केएफसी, चिलीज़ और कई अन्य ब्राण्ड मॉल परिसर में शामिल हुए। अभिषेक बंसल, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, पेसिफिक ग्रुप ने पिछले दस सालों के दौरान समुदाय से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा ‘यह पहल हमारे दिलों के बेहद करीब है, और हम इसमें हिस्सा लेने वाले ब्राण्ड्स एवं ...
उत्तराखंड : सरकार ने लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को लौटाईं समूह-ग की 12 भर्तियां

उत्तराखंड : सरकार ने लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को लौटाईं समूह-ग की 12 भर्तियां

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकार ने लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को लौटाईं समूह-ग की 12 भर्तियां पेपर लीक प्रकरण के दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं समूह-ग की 22 में से 12 भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लौटा दी गई है। बची हुई भर्तियां दूसरे चरण में लौटाई जाएंगी। अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी संभालेगा। कार्मिक विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया। दरअसल, वर्ष 2022 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद भर्तियों की रफ्तार कायम रखने के लिए सरकार ने समूह-ग की 22 भर्तियां आयोग से लेकर राज्य लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को सौंप दी थी। इसके लिए बाकायदा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) संशोधन विनियम 2022 लाया गया था। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व आईपीएस जीएस मर्तोलिया को सौंप...
उत्तराखंड : सात जनवरी को दून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तय होंगे रैलियों के कार्यक्रम

उत्तराखंड : सात जनवरी को दून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तय होंगे रैलियों के कार्यक्रम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सात जनवरी को दून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तय होंगे रैलियों के कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए सात जनवरी को पार्टी के सभी बड़े दिग्गज जुटेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिशा तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री व सांसद शामिल होंगे। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण बैठक है। जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव की सभी पांच सीटों को 75 फ़ीसदी मतों के साथ जीतने के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसमें केंद्र एवं राज्य के नेताओं के प्रवास तय होंगे। साथ ही स्टार प्रचारकों एवं सांगठनिक पद...
उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा

उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा कोविड के साथ ही सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा बढ़ रहा है। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में आने वाले सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। जिले में दो कोविड के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक पांच से अधिक इन्फ्लुएंजा ए के मरीज आ चुके हैं। ऐसे में सोमवार से दून अस्पताल में मरीजों के लिए फ्लू ओपीडी भी शुरू हो गई है। पहले दिन यहां पर 20 मरीजों ने इलाज करवाया। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सीजनल इन्फ्ललुंजा और कोविड के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द की समस्या होती है। हालांकि कुछ मरीजों में यह ज्यादा और कम हो सकता है। इसके लिए अलर्ट रहने की जरूरत होती है। ऐसे में मरीज को आइसोलेशन की जरूरत होती है। अस्पताल में खा...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास के निकट के 11 हाईस्कूलों को इंटर कालेज के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण करते हुए यह घोषणा की। सबसे अधिक पांच विद्यालय हरिद्वार, एक अल्मोड़ा, दो टिहरी, दो उत्तरकाशी और एक विद्यालय देहरादून जिले का है। मुख्यमंत्री ने कहा, छात्रावास भवन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है। उनके जीवन से हमें ऊर्जा, परिश्रम और संकल्प से ही महान कार्य करने की सीख मिलती है। राज्य में कमजोर, पिछड़े, अनाथ एवं संसाधनविहीन बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस तरह के 13 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 1,000 बच्चों के लिए मुफ्त व्यवस्थाएं की गई हैं। कहा, बालिकाओं के लिए 40 कस्तूरबा गांधी आवासी...
उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि

उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव से मुलाकात करेंगे। उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान बाबा रामदेव सरकार के साथ निवेश को लेकर एमओयू भी साइन कर सकते हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा

उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने की हसरत जल्द पूरी होने वाली है। परियोजना के अंतिम छोर यानी देहरादून क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूरा किया जा चुका है। इस भाग पर नौ किलोमीटर की लंबाई में एलिवेटेड रोड तैयार है। शेष भाग के मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने जोर लगा दिया है। परियोजना के धरातल पर उतर जाने के बाद दिल्ली-देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून पहुंचने में छह घंटे लग जाते हैं। इसके साथ ही देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी 235 किलोमीटर से हटकर 213 किलो...
उत्तराखंड : नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत , प्रदेश का नाम बदलने पर भी उठाए सवाल

उत्तराखंड : नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत , प्रदेश का नाम बदलने पर भी उठाए सवाल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत , प्रदेश का नाम बदलने पर भी उठाए सवाल पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत उत्तराखंड के लिए नए भू-कानून बनाने के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि जहां भूमि बेचने के बारे में सोचा भी नहीं जाना चाहिए था, वहां की जमीन बिक रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गत 24 दिसंबर को भू-कानून में संशोधन की मांग को लेकर रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रैली में उमड़े हुजूम का आम दर्द यही था कि कहीं ऐसा न हो कि हमें हमारी ही मिट्टी से अलग कर दिया जाए। हमारी थाती ही हमारे लिए पराई न हो जाए। हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब प्रदेश का नाम उत्तराखंड से बदलकर उत्तरांचल किया तो ऐसे ही पहचान के संकट से बेचैनी उत्पन्न हो गई थी। आज उत्तराखंड की पहचा...