राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा |
राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा |
राजधानी में जीएसटी चोरी के खेल से सरकार को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।अभिभावकों का कहना है कि वह यूनिफार्म के दामों में कुछ डिस्काउंट की मांग करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि, जो रेट तय है वही देना होगा। अगर आप कम देना भी चाहोगे तो यूनिफार्म विक्रेता साफ इंकार कर देगा।
जीएसटी बिल के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार तमाम जागरूकता अभियान चला रही है। इसके लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना भी चलाई जा रही है। इसके इतर विभाग भी लगातार सत्यापन में जुटा है। बावजूद इसके राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बिक्री में करोड़ों की जीएसटी चोरी की जा रही है। अभिभावक जीएसटी बिल मांगते हैं तो उन्हें एक कैश मेमो थमा दिया जाता है। देखिये कैसे हो रहा है इस जीएसटी चोरी से सरकार को नुकसान।
बिल मांगों तो मिल रह...








