Tuesday, April 21News That Matters

Day: April 1, 2026

सफलता के 10 साल: 12,000 से अधिक छात्रों के वैश्विक करियर को TIG ने दी नई उड़ान

सफलता के 10 साल: 12,000 से अधिक छात्रों के वैश्विक करियर को TIG ने दी नई उड़ान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में स्थापित THE IMMIGRATION GURUS Pvt. Ltd. (TIG) ने पिछले एक दशक में सफलता की नई मिसाल कायम की है। 12,000 से अधिक छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से जोड़ने वाली यह संस्था आज उत्तर भारत में विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में अग्रणी नाम बन चुकी है। करनाल (मुख्यालय), नवांशहर और इंद्री में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ TIG उन छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, जो कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। संस्था की “करियर-फर्स्ट” सोच इसे अन्य कंसल्टेंसी से अलग बनाती है, क्योंकि यहां ध्यान केवल वीजा दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय करियर निर्माण पर कें...
ब्रिगिडेयर मुकेश जोशी के निधन पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई’

ब्रिगिडेयर मुकेश जोशी के निधन पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी  के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी भी मौजूद थे।...
धामी सरकार की बड़ी पहल: अब ITBP के जवान खाएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों के ताजे फल और सब्जियां

धामी सरकार की बड़ी पहल: अब ITBP के जवान खाएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों के ताजे फल और सब्जियां

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों (ताज़े फल एवं सब्जियों) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री  धामी ने उत्तराखंड औद्यानिक परिषद और आईटीबीपी के मध्य हुए इस समझौता ज्ञापन (MoU) को राज्य के किसानों, स्थानीय उत्पादकों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते के माध्यम से राज्य में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को स्थानीय स्तर पर ताज़े फल एवं सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे एक ओर हमारे जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौ...
देहरादून में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

देहरादून में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड
देहरादून में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी द्वारा एक व्यक्ति से विभागीय कार्य करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की गई थी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने मामले को सही पाया और ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ ...
बड़ी खबर: उत्तराखंड में अपराधियों की अब खैर नहीं, शुरू होगा “ऑपरेशन प्रहार”

बड़ी खबर: उत्तराखंड में अपराधियों की अब खैर नहीं, शुरू होगा “ऑपरेशन प्रहार”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP)  दीपम सेठ ने आज पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें अपराधियों के विरुद्ध "ऑपरेशन प्रहार" चलाने का निर्णय लिया गया है। ​DGP के सख्त निर्देश: जवाबदेही होगी तय ​बैठक में डीजीपी दीपम सेठ ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर उतरने और परिणाम देने के कड़े निर्देश दिए हैं: ​आईजी गढ़वाल: कानून-व्यवस्था की डेली मॉनिटरिंग करेंगे। ​एसएसपी देहरादून: अधीनस्थ अधिकारियों की टास्किंग और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे। ​एसटीएफ (STF): आईजी और एसएसपी एसटीएफ को सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जेल भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​मैदान में दिखेंगे अ...