Wednesday, May 20News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : देहरादून 19 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगा इन ट्रेनों का संचालन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तराखंड : देहरादून 19 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगा इन ट्रेनों का संचालन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून 19 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगा इन ट्रेनों का संचालन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड में चकराजमल स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण 19 सितंबर से 24 सिंतबर तक देहरादून, मुरादाबाद और ऋषिकेश से आने-जाने वाली ट्रेनें बाधित रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन संख्या 04360 ऋषिकेश से चंदोसी 19 से 23 सितंबर तक बाधित रहेगी। जबकि चंदोसी से ऋषिकेश को चलने वाली ट्रेन संख्या 04359 बीस से 24 तारीख, देहरादून से चलने वाली देहरादून-काठगोदान नैनी दून 12091 बीस से 22 और 23 जबकि काठगोदाम से देहरादून आने वाली नैनी दून 12092 भी 20, 22 और 23 सितंबर को बाधित रहेगी। वहीं, मुरादाबाद से सहारनपुर और सहारनपुर से मुरादाबाद आने वाली ट्रेनें भी 20 से 24 सितंबर तक बाधित रहेगी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए दे...
उत्तराखंड : हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास

उत्तराखंड : हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हिंदी प्रेमियों का नया ठिकाना है दून लाइब्रेरी, 2006 में स्थापित इस सेंटर का जानें इतिहास लैंसडौन चौक पर बनी दून स्मार्ट लाइब्रेरी अब देहरादून में हिंदी साहित्य प्रेमियों का नया ठिकाना है। परेड ग्राउंड के एक कोने पर अंग्रेज सैनिकों के बैरकनुमा तीन कमरों में शुरू किया गया यह पुस्तकालय स्मार्ट लाइब्रेरी में तब्दील हुआ तो पाठकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ। यहां सुबह से शाम तक पाठकों की भीड़ रहती है। हिंदी भाषा में यहां साहित्य से लेकर धर्म आध्यात्म, इतिहास और तमाम विषयों पर हजारों की संख्या में किताबें उपलब्ध हैं, जिनकी पाठकों में बेहद मांग है। दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की शुरूआत 2006 में हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने इसका शुभारंभ किया था। दून लाइब्रेरी में वर्तमान में पांच हजार से अधिक सदस्य हैं, 32 हजार से अधिक किताबें यहां पर हैं। हिंदी में शोध और अ...
कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित।

कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित।

उत्तराखण्ड, देहरादून
कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित। देहरादून, 14 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद नैनीताल के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है, कि ग्रेटर नोएडा में जैविक इंडिया एवार्ड के 4th एवार्ड कार्यक्रम में नैनीताल के ग्राम सुनकिया, ब्लॉक- धारी के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जैविक इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए और लोगो को भी प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक कैसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक जैविक श्री अंजनी कुमार उपाध्याय ,संयुक्त कृषि निदेशक नियोजन श्री दिनेश कुमार, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ,कृषि एवं...
उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान |

उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान |

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान | परमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी होंगे। आईपीएस रेखा यादव को चमोली भेजा गया है। वहीं, प्रहलाद सिंह मीना नैनीताल के एसएसपी बने। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने राजधानी समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है, उनकी जगह हरिद्वार में चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून क...
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश।

उत्तराखण्ड, देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दिन रात कार्य करने के निर्देश। देहरादून, 13 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने को देहरादून स्थित गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अधिकारियों को दिन रात कार्य करने के सख़्त निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम में विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश...
उत्तराखंड : उभरते क्रिकेटर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 10 साल कैद की सजा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड : उभरते क्रिकेटर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 10 साल कैद की सजा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : उभरते क्रिकेटर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 10 साल कैद की सजा, पढ़ें क्या है पूरा मामला किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले क्रिकेटर को न्यायालय ने 10 साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। शासकीय अधिवक्ता किशोर सिंह ने बताया कि किशोरी ने नौ दिसंबर 2017 को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। 15 दिसंबर को क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी की मौत के बाद उन्होंने कमरे की तलाशी ली। किशोरी सुमित जुयाल निवासी भारूवाला, क्लेमेंटटाउन के संपर्क में थी। उसके मोबाइल में अंतिम चैट सुमित के साथ ही थी। इस चैट में लिखा था कि सुमित तुम सुधरोगे नहीं...बाय। इसके अलावा किशोरी की डायरी में भी सुमित के बारे में ज...
उत्तराखंड : डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत

उत्तराखंड : डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन चलेगा महाअभियान, हॉट स्पॉट इलाकों से होगी शुरुआत डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून में चार दिन तक महाभियान चलाया जाएगा। डेंगू के हॉट स्पॉट इलाकों में मंगलवार से अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसमें स्वास्थ्य, नगर निगम, जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई करेगी। जिन क्षेत्रों में 10 डेंगू मरीज मिलते हैं, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाकर निगरानी की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित होंगे। सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी सोनिका से डेंगू नियंत्रण पर फीडबैक लेकर हॉट स्पाॅट इलाकों पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि सभी विभाग सामूहिक रूप से चार दिन देहरादून में रोकथाम के लिए महा...
उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलाव टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले दो-तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। करीब दस दिन बाद हुई बारिश से भी दून के तापमान में कमी नहीं आई। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने से बीते सप्ताह भर से उमस भरी गर्मी लोगों...
उत्तराखंड : विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से लाया गया  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, घर में मातम

उत्तराखंड : विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से लाया गया जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, घर में मातम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से लाया गया जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, घर में मातम देहरादून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को उनका हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो...
उत्तराखंड : जंगली सुअरों को काबू करने के लिए शुरूमड़ी, स होगा मिशन लाल लोत्र में वन मंत्री ने कहीं ये बातें

उत्तराखंड : जंगली सुअरों को काबू करने के लिए शुरूमड़ी, स होगा मिशन लाल लोत्र में वन मंत्री ने कहीं ये बातें

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जंगली सुअरों को काबू करने के लिए शुरूमड़ी, स होगा मिशन लाल लोत्र में वन मंत्री ने कहीं ये बातें प्रदेश के किसानों को जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए सरकार मिशन लाल लोमड़ी शुरू करने जा रही है। वहीं, बंदरों की आबादी रोकने को हर साल 50 हजार का बंध्याकरण किया जाएगा। शुक्रवार को कार्यस्थगन के तहत विपक्ष ने जंगली सुअर, बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया, जिस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार की रणनीति बताई। सदन में नियम-58 के अंतर्गत विधायक मनोज तिवारी ने कहा, किसानों की खेती जंगली सुअर ने बर्बाद कर दी है। बंदरों का आतंक अलग है। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के दावे जंगली जानवरों के आतंक से हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। बाघ अब जंगल से निकलकर दहलीज तक आ गया है, लेकिन उन्हें मारने पर मुकदमा दर्ज होता है। जवाब में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया, वाइल...