उत्तराखंड: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ।
देहरादून 06 अक्टूबर,2025
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन होटल सन पार्क, जीएचएस रोड देहरादून में शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी एवं अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक डॉ विजय कुमार जोगदंडे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की संजीवनी स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. आरपी सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम सम्मिलित होते हुए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।
कैबिनेट मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदि...








