Friday, March 20News That Matters

बड़ी खबर

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि,सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि,सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे। माननीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल  दीपक रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सि...
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख सचिव ने देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर शहरों में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने तथा स्वच्छता मानकों के अनुरूप समुचित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने एमडीडीए के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण स्थलों पर सामग्री को कवर करने एवं नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे धूलजनित प्रदूषण को कम किया जा सके। प्रमुख सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एनजीओ की सहभाग...
बड़ी खबर: धामी कैबिनेट का महा-विस्तार, ये 5 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट का महा-विस्तार, ये 5 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
 उत्तराखंड की राजनीति में पिछले लंबे समय से चल रही अटकलों पर आज विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है  जिसमें 5 नए चहरो को जगह दी गई है। राजभवन में आयोजित हुए  भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने  नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई खजान दास राजपुर रोड देहरादून मदन कौशिक हरिद्वार ग्रामीण हरिद्वार राम सिंह कैड़ा भीमताल नैनीताल भारत चौधरी रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग प्रदीप बत्रा रुड़की हरिद्वार...

धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प,लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह,आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों में राज्य की अतिथि सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस एनेक्सी, देहरादून में नवीनीकरण कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता आवास व राज्य संपत्ति सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने नवीनीकरण की प्रस्तावित योजना का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *लोकसंस्कृति के साथ विकसित होगा आधुनिक गेस्ट हाउस* निरीक्षण के दौरान यह तय किया गया कि सर्किट हाउस एनेक्सी को केवल मरम्मत तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के रूप में विकसित किया जाएगा। विशेष रूप से मीटिंग हॉल के संपूर्ण नवीनीकरण के साथ उसकी दीवारों पर राज्य की ...
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित,थारू संस्कृति उत्तराखंड की शान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित,थारू संस्कृति उत्तराखंड की शान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को नमन करते हुए अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण प्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि थारू समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए थारू संस्कृति गर्व का विषय है। विशेष रूप से थारू समाज की होली, जो कई दिनों तक उल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाती है, अपनी विशिष्टता के लिए जानी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को ज...
उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू, व्यावसायिक एलपीजी का जनपदवार आवंटन शुरू- अपर आयुक्त खाद्य

उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू, व्यावसायिक एलपीजी का जनपदवार आवंटन शुरू- अपर आयुक्त खाद्य

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के लागू होने के बाद तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था के तहत जनपदवार आवंटन शुरू कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन अब शासन की एसओपी के अनुसार गैस एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक गैस एजेंसी को उसके पास उपलब्ध व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप सिलेंडरों का आवंटन किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। राज्य में वर्तमान में 63,054 व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं, जिनकी आपूर्ति 311 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। एसओपी लागू होने के बाद व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता में सुधार आने की उम्मीद है। ...
मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: “तय समय पर पूरी हों विकास परियोजनाएं, निर्माण लागत बढ़ी तो जिम्मेदारी तय होगी”

मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: “तय समय पर पूरी हों विकास परियोजनाएं, निर्माण लागत बढ़ी तो जिम्मेदारी तय होगी”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आर. एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार देर सायं नैनीताल जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधा आ रही है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाए यदि समस्या शासन स्तर की है तो तत्काल शासन के संज्ञान में लाया जाए। विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग मासिक लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप नियमित कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा जिलास्तर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा...
देहरादून: 80 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का अवर अभियंता गिरफ्तार

देहरादून: 80 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का अवर अभियंता गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (Vigilance) की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को देहरादून के पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात एक अवर अभियंता (Junior Engineer) को विजिलेंस की टीम ने 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ​ ​शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर एक अपार्टमेंट खरीदा था। इस अपार्टमेंट में पत्नी के नाम से नया बिजली कनेक्शन लगवाने और विद्युत भार (Power Load) बढ़ाने के एवज में बिजली घर पथरी बाग में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। ​अवर अभियंता ने इस काम को करने के बदले शिकायतकर्ता से 80,000 रुपये की 'उत्कोच' (रिश्वत) राशि मांगी थी। भ्रष्टाचार से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत सतर्कता विभाग (विजिलेंस) देहरादून से की। ​ ​शिकायत की पुष्टि होने के बाद, सतर्कता विभाग ने एक ट्रैप टीम का ग...
सीएम धामी ने किया सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

सीएम धामी ने किया सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन हेतु क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है। मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना ...