Monday, March 23News That Matters

बड़ी खबर

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया  में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष रंजना प्रसाद देसाई को ‘उत्तरांचल क्राइम न्यूज़’ की ओर से सॉल भेंट

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष रंजना प्रसाद देसाई को ‘उत्तरांचल क्राइम न्यूज़’ की ओर से सॉल भेंट

बड़ी खबर
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष रंजना प्रसाद देसाई को ‘उत्तरांचल क्राइम न्यूज़’ की ओर से सॉल भेंट दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन की गोल्डन जुबली सेशन के अवसर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह महामंत्री अशोक नवरत्न जी के द्वारा के दौरान प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष रंजना प्रसाद देसाई का स्वागत किया गया और दैनिक समाचार पत्र ‘उत्तरांचल क्राइम न्यूज़’ स्वामी/ प्रकाशन /संपादक की ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सत्यनिष्ठा के प्रति उनके योगदान को समर्पित रहा। राष्ट्रीय महामंत्री डीडी मित्तल, सोमपाल सिंह, राज छावड़ा, कार्यक्रम में कई पत्रकार प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व मीडिया से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर...
प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन में हुआ विकसित उत्तराखंड @ 2047 पर मंथन,सुधार के संभावित क्षेत्रों का दिया गया प्रस्तुतीकरण, सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन में हुआ विकसित उत्तराखंड @ 2047 पर मंथन,सुधार के संभावित क्षेत्रों का दिया गया प्रस्तुतीकरण, सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड सरकार ने आज अपनी दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को पुनः रेखांकित करते हुए नीति-निर्माताओं, वरिष्ठ प्रशासकों और जिला अधिकारियों को विकसित उत्तराखंड @ 2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एओसी (AOC) को क्षेत्रीय अधिकारियों और नीति-निर्माताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की भागीदारी समन्वय को मजबूत करती है और उन क्षेत्रीय मुद्दों पर स्पष्टता लाती है, जिनके समाधान के लिए नीति-स्तरीय हस्तक्षेप आवश्यक है। मुख्य सचिव ने पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं वेलनेस और शहरी विकास को राज्य की विकास यात्रा के प्रमुख स्तंभों के रूप में चिन्हित करते हुए अनियोजित शहरी विस्तार को रोकने हेतु नियोजित एवं सतत शहरीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “विकसित उत्तराखंड 2047 तभी साकार होगा ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने बिहार के जनता जनार्दन के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित...
सीमान्त गाँवों के विकास एवं पलायन रोकथाम हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश ,सचिव ग्राम्य विकास ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

सीमान्त गाँवों के विकास एवं पलायन रोकथाम हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश ,सचिव ग्राम्य विकास ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्व्याल ने आज सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम एवं वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव ग्राम्य विकास ने स्पष्ट किया कि कार्ययोजना बनाते समय आजीविका सृजन गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक चिन्हित विकासखंड में कम से कम एक मदर पोल्ट्री यूनिट की स्थापना, तथा स्थानीय स्तर पर मत्स्य पालन, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, सामुदायिक पर्यटन, प्रसंस्करण आदि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु चेन-लिंक फेंसिंग के प्रस्ताव भी शामिल करने के निर्देश दिए गए ताकि पलायन रोकने ...
मुख्यमंत्री ने “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को किया संबोधित,सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर

मुख्यमंत्री ने “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को किया संबोधित,सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं। बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित "सोशल मीडिया मंथन" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति अपने विचार और अपना दृष्टिकोण को कुछ ही क्षणों में पूरे विश्व तक पहुँचा सकता है। सोशल मीडिया ने आम नागरिक की आवाज को मंच प्रदान किया है। यही कारण है कि आज विश्व की बड़ी से बड़ी घटना से लेकर एक गांव की छोटी सी समस्या...
राज्याधीन सेवाओं में छः माह के लिए हड़ताल पर पाबंदी लागू

राज्याधीन सेवाओं में छः माह के लिए हड़ताल पर पाबंदी लागू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
    उत्तराखंड की राज्याधीन सेवाओं में शासन के द्वारा छः माह की अवधि के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगाई गई है। सचिव कार्मिक श्री शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार लोकहित में उ. प्र.अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखण्ड राज्य में यथा प्रवृत्त) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन इस आदेश के निर्गत होने के दिनांक से छः मास की अवधि के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध की गई है।...
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर की नियमित साफ-सफाई ...
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद; उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ रवाना

द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद; उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ रवाना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
द्वितीय केदार श्री मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह 8 बजे शीतकाल के लिए शुभ मुहूर्त में बंद कर दिए गए। ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन किए, जिसके बाद पुजारी शिवलिंग ने बीकेटीसी अधिकारियों और गौंडारी हकहकूकधारियों की उपस्थिति में स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप देकर कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी की। कपाट बंद होने के बाद श्री मध्यमहेश्वर जी की चलविग्रह उत्सव डोली प्रथम पड़ाव गौंडार के लिए रवाना हुई। बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण के अनुसार इस वर्ष विषम परिस्थितियों के बीच 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। डोली 19 नवंबर को रांसी, 20 नवंबर को गिरिया में प्रवास करेगी और 21 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। ऊखीमठ में डोली के स्वागत की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। वहीं 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय मध्यमहेश्वर...
गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति  कि मौत और एक घायल

गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति कि मौत और एक घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
विकासनगर अंतर्गत बाड़वाला जुड्डो मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह पिकअप वाहन सुबह सवेरे टेंट का सामान लेकर वापस विकासनगर लौट रहा था, जो बाड़वाला जुड्डो मार्ग पर हथियारी के पास अनियंत्रित होकर ढाई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक राशिद अली की मौके पर मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर घायल व मृतक को बाहर निकाला। जहां मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि घायल को 108 की मदद से उपजिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। &nb...
धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी

धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। धामी सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीर रही है, और उसी क्रम में सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों के लिए DA को 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने का निर्णय लिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी। औद्योगिक विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक व अंशकालिक कर्मचारियों पर भी लागू होगी। यह निर्णय केंद्र सरकार की संशोधित दरों के अनुरूप लिया गया है। जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बढ़ा...