धर्म, अस्मिता और ‘उत्तराखंड के गौरव’ के रक्षक मुख्यमंत्री धामी ऑपरेशन कालनेमि और धर्मांतरण कानून से पाखंडियों पर प्रहार 2448 लोगों की पहचान, 140 गिरफ्तारियां
उत्तराखंड की पहचान संस्कृति, परंपरा, और आध्यात्मिकता से है। 'देवभूमि' कहलाने वाले इस पावन राज्य में हर कण में आस्था है और हर नागरिक के जीवन में शांति, सहिष्णुता और सद्भाव बसता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में कुछ असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों ने इसकी मर्यादा को भंग करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, जिसे सीएम धामी के धाकड़ प्रहार ने ध्वस्त कर दिया।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता और धार्मिक मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों पर अब सरकार ने सीधा वार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू हुए सख्त अभियानों का असर अब साफ दिख रहा है। असामाजिक तत्वों में कानून का डर और खौफ दोनों है।
*धर्मांतरण पर कड़ा कानून, अस्मिता की रक्षा का मजबूत संकल्प*
पहले प्रदेश में लालच, भय या धोखे से धर्मांतरण की घटनाएं प्रकाश में आती रहती थी लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सीएम धामी ने ये स्पष्ट कर दिया...







