Wednesday, September 2News That Matters

राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना- जो अयोध्या की तरफ झांकते भी नहीं थे, अब कहने लगे राम-राम

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना- जो अयोध्या की तरफ झांकते भी नहीं थे, अब कहने लगे राम-राम

राष्ट्रीय
लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार को प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट पेश करने के बाद गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलने के साथ ही सरकार के कामकाज पर प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में लोक कल्याण संकल्प पत्र को ध्यान में रखकर विगत फरवरी माह में वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस कोरोना काल में जीवन व जीविका को बचाने के लिए प्रारंभ हुए प्रयासों को देखते मानसून सत्र में पुन: हमें अनुपूरक बजट के साथ आना पड़ा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारा भाव व दर्शन है। यह हमारे जीवन का एक हिस्सा है, जो हमारी कार्य पद्धति में पग-पग पर झलकेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम सभी नए विचारों, नए संकल्पों व सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस...
सुप्रीम कोर्ट ने महिला उम्मीदवारों को इस साल यूपीएससी एनडीए परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने महिला उम्मीदवारों को इस साल यूपीएससी एनडीए परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  उच्चतम न्यायालय ने आज, 18 अगस्त 2021 को एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सम्मिलित होने की छूट दे दी है। शीर्ष अदालत ने एनडीए परीक्षा को लेकर अपने आदेश में कहा कि सेना का ‘पॉलिसी डिसिजन’ लैंगिक समानता के लिहाज से भेदभावपूर्ण है। बता दें कि एनडीए परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली एनडीए परीक्षा के वर्ष 2021 के सेकेंड एडिशन के लिए अधिसूचना 9 जून 2021 को जारी की गयी थी। अधिसूचना के अनुसार, एनडीए 2 परीक्षा के माध्यम से 400 रिक्तियों के लिए भारतीय नागरिक अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से 29 जून आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इसके बाद परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम में परीक्षा तारीख बदल दी थी। उच्चतम न्य...
उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित करेगी

राष्ट्रीय
लखनऊ, प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के बढऩे और वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद गंभीर हो गई है। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आतंकी धमकियों तथा हरकतों के बाद लखनऊ में अलकायदा समर्थित संगठन के दो आतंकियों को पकडऩे के बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश एटीएस का दायरा भी बढ़ाने का फैसला किया। सरकार ने प्रदेश में नया एटीएस कमांडो सेंटर खोलने की तैयारी कर ली है। सरकार ने सहारनपुर में देवबंद के निकट 20 हजार वर्ग मीटर जमीन उत्तर प्रदेश एटीएस कमांडो सेंटर के लिए आवंटित कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित करेगी। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर एटीएस को यहां पर 20 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित कर दी है। इसके बाद से देवबंद में एटीएस सेंटर बनने का काम तेजी से शुरू हो रहा है। प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के बढऩे और वर्तमान परिस्थितियों ...
सोने-चांदी की कीमते हुई सस्ती, जाने क्या है रेट

सोने-चांदी की कीमते हुई सस्ती, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  सोमवार को सोना और चांदी दोनों के दाम सस्ते हो गए। कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 42 रुपये की गिरावट के साथ 45,960 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 46,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी आज पिछले कारोबार के 61,974 रुपये प्रति किलोग्राम से 505 रुपये की गिरावट के साथ 61,469 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,774 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, सोमवार को मजबूत डॉलर के मुकाबले सोने की कीमतों में पिछले लाभ की तुलना में गिरावट आई है। सोने की वायदा कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 03:57 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 6.00 रुपये यानी 0.01 फीसद गिरकर 46934 रुप...
बीजेपी लखनऊ से आज जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुवात करेंगे, यात्रा पर निकले तीन केंद्रीय मंत्री

बीजेपी लखनऊ से आज जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुवात करेंगे, यात्रा पर निकले तीन केंद्रीय मंत्री

राष्ट्रीय
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की योजना के तहत नरेंद्र मोदी सरकार में जगह पाने वाले उत्तर प्रदेश के साथ मंत्री सोमवार से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। उत्तर प्रदेश के सात सांसद केंद्रीय मंत्री की हैसियत से प्रदेश की जनता का आशीष हासिल करने के प्रदेश के अलग जगहों से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन 20 अगस्त को होगा। इस दौरान नवनियुक्त सातों मंत्री प्रदेश के 403 में से 120 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने के क्रम में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को पहुंचे मंत्री कौशल किशोर, अजय मिश्रा 'टेनी' तथा पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने इनका स्वागत किया। लखनऊ के मोहनलालगंज से सांसद मंत्री कौशल किशोर आज मोहा...
पीएम मोदी ने 14 अगस्त को याद करते हुए लिखा देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता

पीएम मोदी ने 14 अगस्त को याद करते हुए लिखा देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  भारत को अंग्रेजों से 15 अगस्त को मिली आजादी के एक दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान एक अलग देश बन गया था। इस दौरान हुए विभाजन में काफी दंगे हुए। लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा, जमीन जायदाद सबकुछ छोड़ना पड़ा। यहां तक की लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। पीएम मोदी ने 14 अगस्त को याद करते हुए लिखा, 'देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।' प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का यह द...
वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाई पहचान

वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाई पहचान

राष्ट्रीय
गोरखपुर,  वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहचान दिलाई है। अब उनके जीवन में एक और अविस्मरणीय पल आने जा रहा है, जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी। जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के रामगणेश को स्वाधीनता दिवस पर लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में वनटांगिया समुदाय की नुमाइंदगी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। रामगणेश शुक्रवार को तहसीलदार चौरीचौरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजस्व ग्राम घोषित क‍िया साखू के जंगल लगाने वाले वनटांगियां समुदाय के लोगों का नाम पता कहीं राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर उन्हें उनका अधिकार दिलाया। वनटांगिया बस्तियों में शहर जैसी सुविधाओं की सौगात दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अति...
राजस्थान की डीजीपी के नाम से यूपी पुलिस के अधिकारियों को आतंकी अलर्ट की भेजी गई मेल

राजस्थान की डीजीपी के नाम से यूपी पुलिस के अधिकारियों को आतंकी अलर्ट की भेजी गई मेल

राष्ट्रीय
 लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल बिगाडऩे की साजिशें भी तेज हो गई हैं। पुलिस चौकन्नी है तो शरारती तत्व भी सक्रिय। राजस्थान की डीजीपी के नाम से प्रदेश पुलिस के अधिकारियों आतंकी अलर्ट की मेल भेजी गई है। मेल संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए और छानबीन शुरू कराई गई। हालांकि कुछ देर बाद ही साफ हो गया कि मेल शरारती तत्वों ने भेजी है, जिसमें किसी हैकर की अहम भूमिका है। सूत्रों का कहना है कि अब साइबर क्राइम सेल मामले की छानबीन में जुटी है। प्रदेश पुलिस के अधिकारी राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के भी सीधे संपर्क में हैं। हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। आशंका है कि साइबर अपराधियों ने राजस्थान के डीजीपी की मेल आइडी को हैक कर यह हरकत की है। प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की मेल आइडी पर भेजे गए अलर्ट में कहा गया कि सेना की वर्दी में आतंकी यूपी-...
दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा आतंकी हमले के इनपुट को ध्यान में रखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले व उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही जगह-जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। खासकर वाहनों की जांच में कोई ढील नहीं दी जा रही है। बताया रहा है कि हवाई हमले को लेकर भी अलर्ट जारी है। इसके चलते पुलिस ने एंटी एयरक्राफ्ट मशीन (गन) ऊंची इमारतों पर लगाई हैं। इसके अलावा पहली बार लालकिले के मुख्य गेट पर कंटेनर की छह मंजिला दीवार बनाई गई है, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन होगा। इसके साथ ही दिल्ली के लालकिले के पास कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। 5000 जवान और 300 सीसीटीवी करेंगे सुरक्षा की निगरानी लालकिले पर आयोजित...
4 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 24 घंटों में आए कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

4 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 24 घंटों में आए कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी के हालात स्थिर नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख से नीचे आ गई है जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 478 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 32,155,827 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस 4 लाख से नीचे आ गए हैं। देशभर में कुल कोरोना संक्रमित मामलों का मात्र 1.21 फीसद एक्टिव केस है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 3,87,673 है। देश में कोरोना की रिकवरी रेट फिलहाल 97.45 फीसद है। अब तक देशभर में कु...