अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाए जाने पर CM योगी ने PM मोदी को जताया आभार
लखनऊ, तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट ताजिकिस्तान के दुशांबे से नई दिल्ली पहुंची है। विमान में आए लोगों में 46 सिख और बाकी हिंदू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इस मानवतापूर्ण पहल के लिए मानव सभ्यता सदैव ऋणी रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि 'अफगानिस्तान में बर्बर तालिबानी शासन के कहर से हिंदू और सिख परिवारों को बचाने के लिए विशेष विमान द्वारा उन्हें भारत लाने की मानवतापूर्ण पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार। आपकी इस पहल के लिए मानव सभ्यता सदैव ऋणी रहेगी। जय हिंद!'
बता दें कि अफगानिस्तान मे...








