चंद्रबनी में संदिग्ध हालात में युवक का शव, इलाके में सनसनी
देहरादून के देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हालात को देखते हुए हर पहलू से जांच की बात कह रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।