Saturday, August 2News That Matters

असम के कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत; गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली |

असम के कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत; गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली |

असम के कछार जिले में ईंट भट्ठे में भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट में पांच लोगों की की मौत हो गई है और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस बीच गुवाहाटी में शुक्रवार को एक महिला और उसकी सात साल की बेटी मृत पाई गई। इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया। कथित वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी बेटी को उसके पति द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सुधाकर सिंह ने कहा कि महिला और उसकी बेटी के शव शहर के हटीगांव इलाके में उनके किराए के मकान के एक कमरे में मिले। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। महिला के पति, उसकी मां और बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *