Tuesday, April 21News That Matters

Day: April 2, 2026

देहरादून: पिथूवाला पॉलीटेक्निक में भव्य रोजगार मेला, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा; सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

देहरादून: पिथूवाला पॉलीटेक्निक में भव्य रोजगार मेला, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा; सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, पिथूवाला (देहरादून) में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने की। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में 81 प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में रोजगार प्राप्ति हेतु लगभग 1600 पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1285 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते ...
कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण,सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता पर विशेष जोर

कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण,सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता पर विशेष जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। कुंभ क्षेत्र के कार्यों के विस्तृत निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अपर गंगा नहर के बाएं तट पर स्थित शहीद भगत सिंह घाट (कामधेनु घाट) से सिंहद्वार तक निर्माणाधीन घाट एवं बैरागी कैम्प घाट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि कुम्भ के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने बुजुर...
​कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद: देहरादून में 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट।

​कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद: देहरादून में 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जोशी हत्याकांड ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर जो सवाल खड़े किए थे, उसके बाद पुलिस कप्तान ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर की कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने और जनता में विश्वास बहाल करने के लिए एक साथ 30 पुलिस अधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। इस सूची में नेहरू कॉलोनी, प्रेमनगर, रायपुर और ऋषिकेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। जहाँ निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर की कमान सौंपी गई है, वहीं कई उप-निरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर फील्ड में चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रेमनगर: निरीक्षक नरेश राठौर ​शिकायती प्रकोष्ठ: निरीक्षक नरेंद्र गहलावत ​नेहरू कॉलोनी: उप-निरीक्षक मनोज नौटियाल ​रायपुर: उप-निरीक्षक संजीत कुमार ​राजपुर: उप-निरीक्षक मह...