Thursday, January 23News That Matters

सीएम धामी की उपचुनाव जीत 54 हजार 121 वोटों से हुई ऐतिहासिक जीत,

सीएम धामी की उपचुनाव जीत 54 हजार 121 वोटों से हुई ऐतिहासिक जीत,

54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टनकपुर

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।

ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे भाजपाई

चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड के इतिहास में आज नया कीर्तिमान जुड़ गया है।

पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत के साथ बनाया एक नया​ रिकॉर्ड |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत के साथ ही एक नया​ रिकॉर्ड बना दिया है। सीएम धामी ने अब तक की सीएम के लिए हुए सीएम के उपचुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सीएम धामी ने 55 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का 40 हजार 154 वोट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *