Friday, May 1News That Matters

Sample Page

मायावती ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मु को दिया अपना समर्थन

मायावती ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मु को दिया अपना समर्थन

देश-विदेश
लखनऊ, राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है तो संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा हैं। बसपा की मुखिया मायावती ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मु को अपना समर्थन दिया। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के साथ ही मायावती ने विपक्षी दलों पर बसपा को अलग-थलग रखने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति के चुनाव में उत्तर प्रदेश के वोट की काफी महत्ता है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा तथा सहयोगी दल और समाजवादी पार्टी तथा सहयोगी दलों के पत्ते खोलने के बाद बारी बहुजन समाज पार्टी की है। बसपा के वोट काफी मायने रखते हैं। ऐसे में बसपा की मुखिया मायावती शनिवार को अपना मत रखा दिया।मायावती ने कहा कि हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौप...

राजधानी दून फिर से तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है।

उत्तराखण्ड
राजधानी दून फिर से तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। राजधानी दून फिर से तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन सारी संभावनाएं गलत साबित हुईं। गर्मी ने फिर राजधानी दून में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जबकि मानसून के अभी चार दिन बाद यानी 28 जून तक ही उत्तराखंड में आने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। राजधानीवासियों को झमाझम बारिश के लिए फिलहाल चार दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि, पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन सारी संभावनाएं गलत साबित हुईं। बताया जाता है कि हवाओं के दबाव के कमजोर पड़ने से मानसून फिलहाल रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा और बिहार, पूर्वी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के तीसरे दिन आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। इससे पहले गुरुवार को सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति...

पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी ,यात्रियों को मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा |

उत्तराखण्ड
पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी ,यात्रियों को मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा | चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा जा रहा है। प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के बीच पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें अपील की गई है कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री मौसम का हाल जानकर ही अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 95 हजार हेमकुंड ...
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जीएसटी की क्षतिपूर्ति जारी रखने को करेंगे पैरवी

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जीएसटी की क्षतिपूर्ति जारी रखने को करेंगे पैरवी

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी दौरे पर बुधवार रात्रि दिल्ली पहुंच गए। प्रदेश को जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने के संबंध में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के मंत्रियों के समक्ष पक्ष रख सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी बुधवार रात्रि दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धामी गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में ही रहेंगे। उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। यद्यपि मुलाकात का समय अभी तय नहीं हो पाया है। उत्तराखंड के सामने जीएसटी क्षतिपूर्ति का संकट उत्पन्न होने जा रहा है। केंद्र से जीएसटी क्षतिपूर्ति की पांच साल की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है। जीएसटी लागू होने के बाद उत्तराखंड को करों से होने वाली आय म...
झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी, पढ़िए पूरी खबर

झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
नैनीताल, झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर, नैनीताल के रूप में हुई है। कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था। गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को झील से बाहर निकाला। एसएसआई के अनुसार महिला की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है। किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली हैं। पुलिस के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गई थी लेकिन नहीं लौटी। रातभर कमला के पति किशन उसकी तला...
जनता दर्शन में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दाख‍िल खार‍िज बकरी चोरी और बहुत छोटे छोटे मामले के आने पर अध‍िकार‍ियों से नाराजगी जाहिर की

जनता दर्शन में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दाख‍िल खार‍िज बकरी चोरी और बहुत छोटे छोटे मामले के आने पर अध‍िकार‍ियों से नाराजगी जाहिर की

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, कमलेश ने सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भिटनी में जमीन का बैनामा कराया था। बैनामा के बाद वह जमीन के प्रपत्रों पर अपना नाम दर्ज करवाने यानी मालिक बनने के लिए तहसील का चक्कर लगाने लगे। डेढ़ महीने में होने वाला यह काम कराने के लिए उन्हें सात महीने लग गए। जैसे-तैसे कमलेश का नाम तो प्रपत्रों पर चढ़ गया लेकिन ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें बैनामा कराने के बाद दाखिल खारिज के लिए महीनों चक्कर लगाना पड़ रहा है। धरातल पर लापरवाही की स्थिति यह हो चुकी है कि इस तरह के मामले भी अब मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसा मामला सामने आने पर आश्चर्य जताते हुए अधिकारियों को सुधार का निर्देश दिया था। तीन महीने में हो रहा डेढ़ महीने में होने वाला कार्य बैनामा कराने के दिन से 45 दिन में तहसील से दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए लेकिन 70 से 80 द...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 69वीं पुण्य तिथि पर आज देश उनको याद कर रहा है। लखनऊ में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद उनको नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति और देश की एकता-अखंडता व सुरक्षा के साथ उनकी खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे, और इसके लिए उन्होंने स्वयं को बलिदान किया। मां भारती के अमर सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता-अखंडता क...
सोनीपत में दर्दनाक हादसा, तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत

सोनीपत में दर्दनाक हादसा, तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत

देश-विदेश
सोनीपत,: हरियाणा के सोनीपत जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य डाक्टरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीजीआइ रोहतक में भर्ती कराया गया है। सभी डाक्टर कार के जरिये रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे, इस बीच सोनीपत में बुधवार रात को यह भीषण हादसा हुआ। जान गंवाने वालों की पहचान रोहित, संदेश और पुलकित के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। , रोहतक से हरिद्वार जाने के दौरान सोनीपत में तेज रफ्तार कार पहले पत्थरों से बने बैरिकेड से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इससे रोहतक पीजीआइ से जुड़े तीन डाक्टर जिंदा जल गए, जबकि 2 डाक्टरों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टरों की पहचान पुलकित (नारनौल), संदेश (रेवाड़ी) और रोहित (सेक्टर 57 गुरुग्राम) के रूप में हुई ...
सीएम उद्धव ठाकरे के भावनात्मक अपील का बागी विधायकों पर कोई असर नहीं दिखा, शिवसेना के कुछ औऱ विधायक आज असम पहुंचे

सीएम उद्धव ठाकरे के भावनात्मक अपील का बागी विधायकों पर कोई असर नहीं दिखा, शिवसेना के कुछ औऱ विधायक आज असम पहुंचे

देश-विदेश
मुंबई, महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार का जाना तय माना जा रहा है। मुमकिन है कि आज तस्वीर साफ हो जाएगी, क्योंकि बीते कल की घटनाओं ने महाराष्ट्र के भविष्य का खाका खींच दिया है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र विधानसभा में एक अलग गुट के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए जरूरी संख्या के नजदीक पहुंचते दिख रहे हैं। बुधवार शाम को उन्होंने अपने साथ 48 विधायक (गुवाहाटी पहुंचने पर 40 विधायक साथ होने की बात कही थी) होने का दावा किया जिनमें निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। उद्धव की भावनात्मक अपील का कोई असर नहीं हालांकि एक तरफ जहां उन्होंने 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र विधानसभा भेजा तो जवाब में उद्धव खेमे ने भी अपना नेता चुनते हुए 22 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा है। एक तरह से साफ हो गया है कि असम में अपने समर्थकों के साथ डेरा जमाए शिंदे पर उद्धव की भावनात्मक अपील का कोई अ...