Thursday, April 30News That Matters

Sample Page

मुख्यमंत्री की विधानसभा में नालियों से सरकारी किताबों का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण :जोशी

मुख्यमंत्री की विधानसभा में नालियों से सरकारी किताबों का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण :जोशी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री की विधानसभा में नालियों से सरकारी किताबों का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण :जोशी आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी में सीएम तो क्या कटघरे में खड़ा देहरादून - आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज में अनेक अव्यवस्थाएं कायम हो रही है | उन्होंने धामी सरकार पर व्यवस्थाओं के लिए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार 2 दिनों से हल्द्वानी में अपने कार्यक्रमों में व्यस्त है और मुख्यमंत्री की विधानसभा में शिक्षा के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने चंपावत के पाटी ब्लॉक के पोखरी गांव के नाले में सरकारी पाठ्य पुस्तकों के फेंके जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि एक ओर तो सरकार उच्च शिक्षा और अच्छी शिक्षा की बात करती है और दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों में बांटी ...
गजब : दिन में भी जल रही रोड लाइटें  ऊर्जा की कैसे हो बचत, जब सरकारी सिस्टम ही हो ध्वस्त!

गजब : दिन में भी जल रही रोड लाइटें ऊर्जा की कैसे हो बचत, जब सरकारी सिस्टम ही हो ध्वस्त!

उत्तराखण्ड
गजब : दिन में भी जल रही रोड लाइटें ऊर्जा की कैसे हो बचत, जब सरकारी सिस्टम ही हो ध्वस्त! देहरादून- बिजली की बचत अथवा ऊर्जा की बचत करने के लिए जो प्रचार-प्रसार राज्य सरकार की ओर से जोर-शोर से किया जाता रहा है, उसमें लाखो-करोड़ो रुपए खर्च किए जाते रहे हैं | लेकिन जब सरकारी सिस्टम ही ध्वस्त होने के प्रमाण देने लग जाए तो आखिर फिर यह कैसे हो सकता है कि बिजली अथवा ऊर्जा की बचत की जाए? राजधानी की मुख्य सड़क मार्गो पर दिन में ही लाइटें जलना सार्वजनिक रूप से संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जगजाहिर कर रहा है| आए दिन सुबह, दोपहर व दिन छिपने से पहले ही शहरी क्षेत्र की सड़कों पर पथ प्रकाश होने के मामले सामने आते रहे हैं I हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभाग अथवा कॉरपोरेशन के अधिकारी एक तरफ तो ऊर्जा बचाओ का नारा देकर जन जागरूकता अभियान चलाने की नसीहत देते रहते हैं, तो वहीं दूसरी ओर वे स...
शांत प्रदेश में कई नेताओं और संतों को गनर की दरकार, जानिए किन्हें है जरूरत और कितनों को मिले |

शांत प्रदेश में कई नेताओं और संतों को गनर की दरकार, जानिए किन्हें है जरूरत और कितनों को मिले |

उत्तराखण्ड
शांत प्रदेश में कई नेताओं और संतों को गनर की दरकार, जानिए किन्हें है जरूरत और कितनों को मिले | विधायकों और कुछ अन्य महानुभावों को अपवाद स्वरूप छोड़ दिया जाए तो राज्य सरकार गनर देने के मामले में बहुत ज्यादा उदार नहीं दिखाई दे रही है। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक गनर के लिए आवेदन करने वालेां कई नेता, मठ, मंदिर औश्र आश्रमों के कतिपय साधु-संत के साथ ही कुछ कारोबारी भी हैं। कानून व्यवस्था के मामले में दूसरे राज्यों की तुलना में शांत माने जा रहे उत्तराखंड में भी कई नेताओं, संतों और कारोबारियों को सरकारी गनर की दरकार है। शासन में 50 से अधिक आवेदन लंबित हैं, जिनमें से अभी तक सिर्फ 11 लोगों को ही गनर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें एक गनर छह माह के लिए पूर्व विधायक देश राज कर्णवाल को भी दिया गया है, लेकिन पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को गनर देने से इंकार कर दिया गया है। बकौल चैंपियन उन्हो...
पैंगबर पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी के बीच ईरान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

पैंगबर पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी के बीच ईरान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

देश-विदेश
पैगंबर मोहम्मद विवाद के बीच ईरान के विदेश मंत्री डा हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन भारत दौरे पर पहुंचे। यहां ईरानी विदेश मंत्री गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा ये यात्रा हमारे ऐतिहासिक संबंधों और साझेदारी को और बढ़ावा देगी। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हुसैन दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों का विस्तार करना और क्षेत्रीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय विकास के संबंध में सहयोग पर रणनीतिक परामर्श करना है। ईरान के साथ भारत के संबंध अनोखे और ऐतिहासिक हैं। ईरान एक महत्वपूर्ण भागीदार और घनिष्ठ पड़ोसी है। 2021-22 के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में गहनता ...
धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक सत्र चलाने का का दिए निर्देश

धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक सत्र चलाने का का दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को अगले सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक सत्र चलाने निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए महाविद्यालयों में 40 विद्यार्थियों को एक शिक्षक पढ़ाएगा। मंगलवार को गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में डा. रावत ने कहा कि विद्यार्थियों की फीस उन्हीं के काम आनी चाहिए। उन्होंने रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति का आदेश जारी किया और निदेशालय स्तर पर पदों में वृद्धि के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही नव सृजित महाविद्यालयों में भूमि हस्तांतरण में देरी पर नाराजगी जताई और शीघ्र जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए। पदोन्नति छोडऩे पर दोबारा मौका नहीं मिलेगा मंत्री डा. रावत ने कहा कि जो भी शिक्षक पदोन्नति का त्याग करेगा, उसे दोबारा मौका नहीं दि...
कश्मीर में कैसे आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे ओवरग्राउंड वर्कर्स, सुरक्षा बलों ने 250 को किया अरेस्ट|

कश्मीर में कैसे आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे ओवरग्राउंड वर्कर्स, सुरक्षा बलों ने 250 को किया अरेस्ट|

उत्तराखण्ड
कश्मीर में कैसे आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे ओवरग्राउंड वर्कर्स, सुरक्षा बलों ने 250 को किया अरेस्ट| सुरक्षा बलों ने 250 ओवरग्राउंड वर्कर्स को अरेस्ट किया है, जो आतंकवादियों को मदद करते थे या फिर उन्हें जानकारी देते थे। इन लोगों को यूएपीए और पब्लिक सिक्योरिटी ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर घाटी में बीते कुछ महीनों में स्थानीय हिंदुओं और प्रवासी लोगों पर हमले तेज हुए हैं। इसके चलते सुरक्षा बल सतर्क हैं और अब ऐक्शन मोड में आ गए हैं। सुरक्षा बलों ने 250 ओवरग्राउंड वर्कर्स को अरेस्ट किया है, जो आतंकवादियों को मदद करते थे या फिर उन्हें जानकारी देते थे। इन लोगों को यूएपीए और पब्लिक सिक्योरिटी ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर लोगों को जम्मू-कश्मीर से बाहर की जेलों में रखा गया है। इन लोगों पर ऐक्शन की शुरुआत बीते साल हुई थी। मई 2021 तक ही 150 लोगों को प्रशासन ने गि...
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव स‍िंह ने नवंबर तक हर घर जल योजना अभियान चलाने के आध‍िकार‍ियों को द‍िए निर्देश

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव स‍िंह ने नवंबर तक हर घर जल योजना अभियान चलाने के आध‍िकार‍ियों को द‍िए निर्देश

उत्तरप्रदेश
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव स‍िंह ने कहा है कि सितंबर से नवंबर तक बुंदेलखंड के गांव-गांव हर घर नल कनेक्शन देने का महाभियान चलाएं। इसकी पूरी तैयारी की जाए। साथ ही 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल बुंदेलखंड समेत 75 जिलों में चल रहे हर घर जल योजना का ब्योरा मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को जिलेवार योजना का निरंतर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये हैं। जलशक्ति मंत्री स‍िंह ने मंगलवार को महाराणा प्रताप मार्ग स्थित जल निगम ग्रामीण मुख्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 100 दिन की कार्ययोजना पर बैठक कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानसून शुरू होने से पहले निचले इलाकों में पाइप डालने समेत अन्य कार्य पूरे कर लिए जाएं, वहीं पाइप डालने के दौरान गांव में खोदी गई सड़कों या चकरोडों को तत्काल दुरुस्त कर...
33 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

33 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

देश-विदेश
कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने 33 करोड़ से अधिक टीके लगाकर रिकार्ड बनाया है। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन उप्र में ही लगाई गई है। टीकाकरण अभियान में उप्र शुरुआत से ही अव्वल है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 16.73 करोड़ व तीसरे नंबर पर बंगाल ने 14.05 करोड़ वैक्सीन लगाई है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर बताया क‍ि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 33 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की कर्मठता व जागरूक नागरिकों के सहयोग का प्रतिफल है। सभी पात्र जन 'टीका जीत का' अवश्य लगवाएं! उप्र में अभी तक 17.46 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और इसमें से 15.22 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। वहीं ...
गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

देश-विदेश
 बीते कुछ समय से कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग जैसी घटनाओं में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। यह भी निर्णय लिया गया कि कश्मीर में रह रहे हिंदू वहीं रहेंगे और उनके लिए सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। वैसे राज्य प्रशासन अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए। पुलिस विभाग का कहना है कि इन आतंकी घटनाओं में शामिल आतंकवादियों की जल्द पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेंस की नीति तो रखनी होगी, लेकिन जहां तक कानून व्यवस्था पर आम लोगों के भरोसे और उनके सुरक्षाबोध का सवाल है तो इसका कारगर और दूरगामी उपाय है कानून का पालन। आतंक उन्मूलन ...
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी; हिरासत में दो आरोपी

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी; हिरासत में दो आरोपी

देश-विदेश
दिल्ली के जहांगीरपुरी  में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बीती रात कुछ युवकों ने जमकर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना जहांगीरपुरी के जे ब्लाक की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है। हिरासत में दो आरोपी डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। घटना में सांप्रद...