
भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का थाम लिया था हाथ ,भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक में मची हलचल |
भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का थाम लिया था हाथ ,भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक में मची हलचल |
भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। हरक की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के डिफेंस कालोनी स्थित आवास से सुबह साढ़े सात बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत बाहर निकले, तो देखने वाले चौंक गए। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा से निष्कासित होने के बाद हरक ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
मुख्य गेट की बजाय हरक रसोईघर वाले दरवाजे से बाहर निकले। बिना किसी से बात किए, वे सीधे गाड़ी में बैठ बाहर निकल गए। हरक की इस गुपचुप मुलाकात से राज्य के सियासी हलको...