
गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर संकट|
गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर संकट|
देहरादून- 12 हजार करोड रुपए की 889 किलोमीटर लंबी चारधाम सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत 10 से 24 मीटर तक सड़क चौड़ी करने से अब तक 2 लाख की संख्या से अधिक छोटे-बड़े पेड़-पौधों का कटान किया जा चुका है और यह केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है | गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर जो संकट गहराया हुआ है, वह पर्यावरण की दृष्टि से भी उचित नहीं है |
गंगोत्री के देवदार वृक्षों को बचाने की मुहिम में लगे समाजसेवियों प्रोफेसर वीरेंद्र पैन्यूली तथा सुरेश भाई ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर मंडराते हुए संकट का मामला प्रमुखता से उठाया और कहा कि मध्य हिमालय में स्थित उत्तराखंड के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और पिथौरागढ़ तक जाने वाली सड़क ...