Tuesday, March 10News That Matters

Tag: big breaking

वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय!

वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय!

उत्तराखण्ड
वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय! बैंकों से फाइनेंस कराने वाले कई वाहन स्वामी बैंक के कर्ज को लेकर रहते हैं परेशान गिरवी रखने वाले गिरोह का भी झेल रहे उत्पीड़न व यातना| देहरादून - उत्तराखंड राज्य में न सिर्फ साइबर क्राइम अपराध बढ़ रहे हैं, बल्कि कई ऐसे गिरोह भी सक्रिय रूप से ठगी का कारोबार कर रहे हैं जिनसे कि भुक्तभोगी काफी अधिक परेशान हैं | ऐसे कई मामलों की शिकायतें भी पुलिस अधिकारियों के सम्मुख अथवा विभिन्न थाना-चौकियों में पीड़ितों द्वारा दी जाती हैं, लेकिन उनमें से कईयों के मामलों को दबा दिया जाता है | यूं तो उत्तराखंड राज्य में कई जगह साइबर क्राइम अपराध एवं अन्य अपराधिक मामलों में वृद्धि हो रही है, तो वही और भी कई ठगी के मामले घटित हो रहे हैं | मिली जानकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी देहरादून में पिछले कुछ वर्षों से जमीनों के नाम पर लाखों-करोड़ों की ठगी एवं धोखा...
आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन

आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन

उत्तराखण्ड
खबर का असर........ भू माफियाओं पर पुलिस कसने लगी है नकेल आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन | देहरादून -  पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से लेकर राज्य के अनेक जिलों में भू माफियाओं ने अपना आतंक फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके बेचने का सिलसिला जारी रखा | इसके लिए फर्जी रजिस्ट्रीया कराने का भी खेल इन माफियाओं द्वारा खेला जाता रहा है | ऐसा एसआईटी ने भी कई मामलों की जांच करते हुए कई आरोपी भू माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे डालने में कमी नहीं छोड़ी है | बावजूद इसके आज भी भू माफियाओं के हौसले इतने अधिक बुलंदियों पर है कि वह सरकारी एवं निजी खाली पड़ी हुई जमीनों पर कब्जा करके न सिर्फ उनकी प्लॉटिंग कर उन्हें भोले-भाले लोगों को बेचकर लाखों-करोड़ों रुपयों की ठगी का धंधा कर रहे हैं, बल्कि फर...
खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया |

खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया |

उत्तरप्रदेश
खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया | हरिद्वार उत्तर प्रदेश -  हरिद्वार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के राजपुर के रहने वाले सूरज की माँ एक साल पहले घर से चली गयी थी । सूरज की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी , जिसके कारण सूरज की मां को मालूम ही नही पड़ा कहाँ से कहाँ पहुँच गयी । इधर परिवार का बुरा हाल था हर जगह खोजबीन करने के बाबजूद माता जी का कहीं अता पता नही चला थक हारकर सभी लोग भगवान के भरोसे हो गए । हरिद्वार के लक्सर थाने में तैनात एएसआई एकता ममगई को थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक गांव में महिला की सूचना मिली इसपर एएसआई एकता ने तत्परतापूर्वक महिला से पूंछ तांछ की तो महिला ज्यादा कुछ नही बता पा रही थी । थाने में लाकर अच्छी तरह काउंसलिंग की गई तब मालूम हुआ महिला एक साल पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के राजपुर गांव की रहने वाली है । जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्म...
चारधाम यात्रा में घोड़ों खच्चरों का हो रहा उत्पीड़न : नलिनी तनेजा

चारधाम यात्रा में घोड़ों खच्चरों का हो रहा उत्पीड़न : नलिनी तनेजा

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा में घोड़ों खच्चरों का हो रहा उत्पीड़न : नलिनी तनेजा नवोत्थान सोसायटी की संस्थापक वह पशु प्रेमी ने लगाए बड़े आरोप देहरादून - नवोत्थान सोसाइटी की संस्थापक नलिनी तनेजा ने चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं को सुविधा सेवा सवारी देने के लिए लगे घोड़े खच्चर के उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार तथा मंदिर समिति को कटघरे में खड़ा किया है| कहा कि चारधाम यात्रा में घोड़ो खच्चरों का शोषण हो रहा है उसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रहे है इसलिए हमारी संस्था सरकार और मंदिर सीमित से मेरा कुछ प्रश्न जिसमे 14 से 19 किलोमीटर गौरीकुंड से केदारनाथ की पैदल यात्रा है उसमें घोड़ो खच्चरों का पैदल यात्रा में उपयोग करते समय इनकी देख रेख के लिए क्या ठोस कदम उठाया गया है | मीडिया से रूबरू होते हुए नलिनी तनेजा ने कहा कि एक आंकड़े के अनुसार 2300 घोड़ो खच्चरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है बाकी घोड़ो ख...
उफ! पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में करने पड़ रहे गंदगी के दर्शन

उफ! पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में करने पड़ रहे गंदगी के दर्शन

उत्तराखण्ड
उफ! पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में करने पड़ रहे गंदगी के दर्शन नगर निगम कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर है यह पार्क देहरादून - उत्तराखंड राज्य में पर्यटन सीजन के अलावा चारधाम यात्रा संचालित हो रही है और इसके लिए देहरादून शहर मुख्य रूप से इन्हीं श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए प्रवेश द्वार भी है | इसी प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को अनेक स्थानों पर गंदगी एवं अव्यवस्थाओं के नजारे अथवा दृश्य जहां देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न पार्क स्थलों में आकर सुकून की सांस लेने वाले लोगों को भी गंदगी के नजारों के दर्शन करने पड़ रहे हैं | इन्हीं में एक सार्वजनिक पार्क स्थानीय गांधी रोड स्थित दर्शन लाल चौक के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क है इस पार्क में कूड़ा- गंदगी देखी जा रही है | पार्क में कूड़ा-गंदगी होने से कई सभ्य परिवार के लोग पार्क में बैठने से गुरेज कर...
सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की समस्याओं का मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान |

सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की समस्याओं का मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान |

उत्तरप्रदेश
सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की समस्याओं का मंत्री रेखा आर्य ने लिया संज्ञान | खाद्य सचिव को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देहरादून-  खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने सरकारी सस्ता गल्ला दुकानदारों की समस्याओं को काफी गंभीरता से लिया है और खाद्य सचिव को दिशा निर्देश दिए हैं कि वे सभी समस्याओं से समाधान की दिशा में त्वरित कार्यवाही करें| मंत्री ने यह भी कहा कि चंपावत उपचुनाव के पश्चात वे मामलों की समीक्षा बैठक भी लेंगी | प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि सचिव खाद्य को राज्य के समस्त विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों के खाद्य विभाग से संचालित सस्ते गल्ले/राशन दुकानदारों को दूरभाष के जरिये अवगत कराया गया है कि उनकी व्यावहारिक कठिनाइयों एवं शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। विभागीय मंत्री ने सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों ...
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

उत्तराखण्ड
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश| केंद्र के तीन पार्टनर हरजेंद्र सिंह, वाहिद अली, साजिम अंसारी मौके पर नहीं मिले। यहां तीन मरीज भर्ती मिले, लेकिन उनकी कोई हिस्ट्री नहीं थी। टीम ने जांच शुरू की तो मौके पर गर्भ निरोधक दवाएं, नशे की गोलियां, दर्द निवारक इंजेक्शन समेत तमाम प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को केंद्र से गर्भ निरोधक और सेक्सवर्धक दवाएं, नशे के इंजेक्शन आदि आपत्तिजनक सामान मिला है। टीम ने केंद्र को सील करने के बाद उसमें रह रहे तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग के अधिकारियों क...
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।

उत्तराखण्ड
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां के लोगों की जितनी भी सेवा की जाए वह कम है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी झील और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही झील क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया पंचेश्वर बांध की स्वीकृति भी मिल गई है। टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे। टिहरी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को देने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय स्तर पर समीक्षा हो चुकी है। राज्य पुनर्गठन एक्ट के अनुसार जिस राज्य की संपत्ति है...
चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत |

चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत |

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत | कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। चारधाम यात्रा शुरू होने के 24 दिनों के भीतर 83 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। मौसम की चुनौतियों और विकट भौगोलिक परिस्थितियों क...
जानिए उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं की परीक्षा का परिणाम कब किया जायेगा जारी|

जानिए उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं की परीक्षा का परिणाम कब किया जायेगा जारी|

उत्तराखण्ड
जानिए उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं की परीक्षा का परिणाम कब किया जायेगा जारी| उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जल्‍द ही बड़ी खबर आने वाली है. उत्‍तराखंड बोर्ड बहुत जल्‍द कक्षा 10वीं का परीक्षा पर‍िणाम जारी करने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार UBSE इसी महीने पर‍िणाम घोषणा करेगा. सूत्रों की मानें तो नतीजों का ऐलान 26 मई से 31 मई तक हो सकता है. हालांकि बोर्ड ने अब तक कोई आधिकार‍िक सूचना नहीं जारी की है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं का र‍िजल्‍ट, 12वीं के नतीजों से पहले जारी किए जाएंगे. उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं की परीक्षा (UK Board 10th Exam) का आयोजन 28 मार्च से 19 मार्च 2022 तक किया गया था. छात्र अपना र‍िजल्‍ट (UK Board 10th Resul...