
उत्तराखंड : मनवीर सिंह चौहान बोले , प्रायोजित झूठ की हुई हार, मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठा रही कांग्रेस
उत्तराखंड : मनवीर सिंह चौहान बोले , प्रायोजित झूठ की हुई हार, मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठा रही कांग्रेस
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इन चुनाव के नतीजों मे कांग्रेस के प्रायोजित मुद्दों और दुष्यचार की हार हुई है और कांग्रेस का मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठाना सरासर गलत है। और अब ग़रीबों की सेवा को ख़ैरात कह कर कांग्रेस ग़रीबों का भी मज़ाक़ उड़ा रही है ।
कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा चुनाव मे मुद्दों की हार और खैरात की जीत के बारे मे दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों मे कुछ भी अप्रत्याशित नही, बल्कि स्वाभाविक है। कांग्रेस जिन्हे मुद्दे कह रही है वह भाजपा के खिलाफ प्रायोजित दुष्प्रचार था। उस दुष्प्रचार का जनता ने उसी अंदाज मे जबाब भी दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों मे जन भावनाओं के बजाय कांग्रेस मनमानी पर उतर गयी थी। द...