Sunday, March 1News That Matters

Tag: Breaking News

पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

उत्तराखण्ड
पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आ...
पुष्कर सिंह धामी का यूपी की राजधानी लखनऊ से है पुराना नाता |

पुष्कर सिंह धामी का यूपी की राजधानी लखनऊ से है पुराना नाता |

उत्तराखण्ड
पुष्कर सिंह धामी का यूपी की राजधानी लखनऊ से है पुराना नाता सेना के सूबेदार के घर से जन्मे पुष्कर सिंह धामी औज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे... धामी की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.....आइए जानते हैं लखनऊ से उनका नाता.... उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री चुने गए पुष्कर सिंह धामी का यूपी की राजधानी लखनऊ से पुराना नाता रहा है. पुष्कर सिंह धामी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र होने के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी काम करते थे. पढ़ाई के साथ-साथ वह लविवि की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे. छात्रों की छोटी-छोटी समस्याओं को उठाने वाले धामी दोस्तों के काफी प्रिय रहे. सेना के सूबेदार के घर से जन्मे पुष्कर सिंह धामी औज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. धामी की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी....
चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में लाखों की चोरी|

चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में लाखों की चोरी|

क्राइम
चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में लाखों की चोरी| उपचार के लिए परिवार समेत चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में चोरी हो गई। घर का ताला तोड़कर चोर अंदर से गहने, एलईडी टीवी, सिलेंडर आदि कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित कर्नल के पड़ोसी की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्नल मनीष पंत का मकान राधाकृष्ण एंक्लेव, निकट रावत वेडिंग प्वाइंट, ब्रदीपुर में है। हाल में वह परिवार समेत चडीगढ़ गए हैं। वहां परिवार में किसी का उपचार चल रहा है। कर्नल ने मकान की देखभाल के लिए रिश्तेदार संजय नवानी को कहा हुआ है। वह बीते बीस मार्च को मकान देखने गए तो ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो लॉकर आदि टूटे थे। वहीं घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने कर्नल मनीष को सूचना दी और वीडियो भेजी। कर्नल के परिवार ने देखा तो चोर अंदर से उनके कीमती गहने, दो टीवी, दो भरे हुए गैस सिलेंडर और अन...
कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद |

कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद |

उत्तराखण्ड
कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद | पुष्कर सिंह धामी कल उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च को परेड ग्राउंड में धामी सरकार का शपथग्रहण होगा। कल 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और डीआईज...
बचपन के कोच ने कोहली को दी सलाह, ‘एकेडमी आओ और अपने बेसिक्स पर काम करो’|

बचपन के कोच ने कोहली को दी सलाह, ‘एकेडमी आओ और अपने बेसिक्स पर काम करो’|

खेल
बचपन के कोच ने कोहली को दी सलाह, 'एकेडमी आओ और अपने बेसिक्स पर काम करो'| श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह दोनों टेस्ट मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. विराट कोहली की खराब फॉर्म को देखते हुए उनके बचपन के कोच और पूर्व रणजी खिलाड़ी राजकुमार शर्मा ने उन्हें एक सलाह दी है. राजकुमार शर्मा ने कहा है कि विराट को एकेडमी में कुछ दिन के लिए आना चाहिए और अपने बेसिक्स पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'विराट को अपने बेसिक्स पर लौटने की जरूरत है. उन्हें एकेडमी में वापस आना चाहिए. मैं उससे इस बारे में बात भी करूंगा. अकेडमी में आकर उसे आत्मविश्वास मिलेगा, जिसकी अभी उसे खास जरूरत है.' एक पोडकास्ट शो पर बातचीत करते हुए राजकुमार शर्मा ने यह भी कहा कि विराट इन दिनों बल्लेबाजी में अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं, जिसकी जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'वह अ...
झूलन गोस्वामी ने वनडे में रचा इतिहास, 199 वें मैच में छुआ 250 विकेटों का आंकड़ा; ‘चकदा एक्सप्रेस’ के आसपास भी नहीं कोई और गेंदबाज |

झूलन गोस्वामी ने वनडे में रचा इतिहास, 199 वें मैच में छुआ 250 विकेटों का आंकड़ा; ‘चकदा एक्सप्रेस’ के आसपास भी नहीं कोई और गेंदबाज |

खेल
झूलन गोस्वामी ने वनडे में रचा इतिहास, 199वें मैच में छुआ 250 विकेटों का आंकड़ा; ‘चकदा एक्सप्रेस’ के आसपास भी नहीं कोई और गेंदबाज | भारत की दिग्गज महिला पेसर झूलन गोस्वामी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने करियर के 250 वनडे विकेट का आंकड़ा छू लिया है। वह इतिहास की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टोन को पछाड़कर विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी थीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में पहले सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद अगले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक विकेट लेते हुए अपने 199वें वनडे मैच में 250 विकेटों का आंकड़ा छू लिया। वह विश्व महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती गेंदबाज हैं उनके आसपास भी कोई नहीं है। झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप मे...
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात|

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात|

उत्तराखण्ड
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात| भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। सियासी हलकों में सवाल तैर रहा है कि नई सरकार में स्पीकर की कुर्सी पर कौन बैठेगा। इसके लिए कई नामों की चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कसमकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। लोक सभा अध्यक्ष ने अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने ...
प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे |

प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे |

उत्तराखण्ड, हेल्थ
प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे | राज्य में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है। उत्तराखंड में 29 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी घट कर 328 पर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 5377 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91866 हो गई है। संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है। संक्रमितों की त...
उत्तराखंड के नए सीएम कौन? इस सवाल पर हर कोई मौन,

उत्तराखंड के नए सीएम कौन? इस सवाल पर हर कोई मौन,

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नए सीएम कौन? इस सवाल पर हर कोई मौन, उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम को लेकर हो रहे विलंब के कारण मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार भी अपनी संभावनाएं तलाशने लगे हैं। इसे लेकर अब हर कोई दिल्ली की तरफ नजर गड़ाए है। शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि तीनों ही राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद दून आने की सलाह दी है। ऐसे में समझा जा रहा है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक यहां पहुंचेंगे और इसी दिन या फिर अगले दिन भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं इससे पहले सोमवार को पार्टी के र...
उत्तराखंड सीएम पर आज फैसला संभव: धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और बीएल संतोष के साथ करेंगे बैठक|

उत्तराखंड सीएम पर आज फैसला संभव: धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और बीएल संतोष के साथ करेंगे बैठक|

राजनीतिक
 धामी को बुलाया गया दिल्ली, नड्डा और बीएल संतोष के साथ करेंगे बैठक| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर मंगलवार को फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। कौशिक ने बताया, ''उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज एक महत्वपूर्...