घर में घुसे रूसी सैनिक तो बुजुर्ग कपल ने किया ऐसा खौफनाक काम, कुत्ते ने भी सिखाया सबक|
घर में घुसे रूसी सैनिक तो बुजुर्ग कपल ने किया ऐसा खौफनाक काम, कुत्ते ने भी सिखाया सबक|
रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन हफ्ते से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. रूसी सैनिक अब यूक्रेन में घुस गए है. सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है.
यूक्रेन में रूसी हमला तीन सप्ताह से अधिक समय के बाद भी जारी है और लाखों लोग अपने देश को छोड़कर भाग गए हैं. हालांकि, कई लोगों ने अभी भी अपने घरों को नहीं छोड़ा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रूसी सैनिकों ने एक बुजुर्ग कपल की संपत्ति में सेंध लगाई. कपल निडर होकर सशस्त्र सैनिकों के सामने खड़े हुए और वापस वहां से खदेड़ दिया. यहां तक कि कीव में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने कपल की बहादुरी के लिए प्रशंसा की. यूएस एंबेसी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज हम इस बुजुर्ग दंपत्ति को सलाम करते हैं, जो तीन रूसी सैनिकों के सामने...






