Saturday, August 29News That Matters

Tag: #breakingnews

केयर इकाॅनाॅमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला

केयर इकाॅनाॅमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला

उत्तराखंड, देहरादून
केयर इकाॅनाॅमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के संयुक्त प्रयास से बुधवार को देहरादून में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए पहली बार केयर इकाॅनाॅमी विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश में देखभाल सेवाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित कर उन्हें अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ने तथा इसके माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर व्यापक मंथन किया गया। केयर इकाॅनाॅमी के अंतर्गत लोगों की देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने वाली आर्थिक गतिविधियां एवं सेवाएं शामिल हैं। इनमें बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, बीमार एवं दिव्यांगजनों की देखभाल, स्वास्थ्य सेवाएं, घरेलू कार्य, बाल देखभाल सहित विभिन्न देखभाल संबंधी सेवाएं प्रमुख हैं। कार्यशाला म...
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

उत्तराखंड, देहरादून
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चैाक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डाॅ0 अशीष चैाहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वेस्ट वाॅरियर्स संस्था सहित विभिन्न् संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी डाॅ0 आ...
शिक्षा: बदलते भारत की सबसे बड़ी जरूरत

शिक्षा: बदलते भारत की सबसे बड़ी जरूरत

Education
शिक्षा: बदलते भारत की सबसे बड़ी जरूरत शीतल सकलानी (यू.सी.एन) शिक्षा केवल किताबों तक सीमित ज्ञान नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे समाज की नींव है जो जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर हो। किसी भी देश की वास्तविक ताकत उसके प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि उसके शिक्षित नागरिकों से तय होती है। इसलिए शिक्षा को केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम माना जाता है। आज भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। विज्ञान, तकनीक, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षा की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसके बावजूद देश की शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता में अंतर, सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी, निजी शिक्षा की बढ़ती लागत, प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव और रोजगार के अनुरूप कौशल की कमी आज भी गंभ...
14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार

14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार

देहरादून
14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे जनपद में गरिमापूर्ण, भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। 14 अगस्त को ‘ विभाजन विभीषका स्मृति दिवस’ पर भव्य कार्यक्रम जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषण स्मृति दिवस भव्य एवं भवपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथ वर्ष 1947 के भारत विभाजन की वि...
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप

आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप

उत्तराखंड
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप मानसून के दृष्टिगत गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में गति लाई जाए और वर्षा के कारण बाधित हुए मोटर मार्गों को युद्धस्तर पर प्राथमिकता के साथ बहाल किया जाए। आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से हुई सरकारी और निजी परिसंपत्तियों की क्षति का तत्काल आकलन किया जाए। जनहानि अथवा पशुहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अहैतुक सहायता राशि का वितरण समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित हो। उन्होंने विभागीय मशीनरी को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहने के आदेश द...
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निष्प्रयोज्य एवं अनुपयोगी शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालय परिसरों को डेंगू मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा कार्यालय परिसरों में स्थापित पानी की टंकियों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर बल देते हुए सभी विभागों को कार्यालयी कार्यों में डिजिटल प्रणाली का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंब...
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

उत्तराखंड, देहरादून
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में पहुँचे 164 मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को दोटूक निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को पूरी जवाबदेही के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, सामाजिक-आर्थिक सहायता और मानसूनी बारिश से संपत्तियों को पहुँचे नुकसान से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं। ऋषिकेश निवासी विनीता ने बेटे की ऑनलाइन गेमिंग की लत क...
अशोक वर्मा ने सफाई कर्मचारी यूनियन के धरना स्थल पर पहुंचकर किया संबोधित   वार्ता से समस्याओं के समाधान पर दिया बल

अशोक वर्मा ने सफाई कर्मचारी यूनियन के धरना स्थल पर पहुंचकर किया संबोधित वार्ता से समस्याओं के समाधान पर दिया बल

उत्तराखंड, देहरादून
अशोक वर्मा ने सफाई कर्मचारी यूनियन के धरना स्थल पर पहुंचकर किया संबोधित वार्ता से समस्याओं के समाधान पर दिया बल देहरादूनः नगर निगम देहरादून में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूरी यूनियन का मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से चल रहा है धरना प्रदर्शन। बीते रोज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वेद, नगर निगम शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल एवं सचिव धीरज भारती ने राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा से भेंट की। इस दौरान यूनियन द्वारा रखी गई मांगों पर विस्तृत वार्ता हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी। वर्मा ने नगर निगम देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने यूनियन की मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की और शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया। वर्मा स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ''उत्...
पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को वितरीत की जाएंगी ‘रन फाॅर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप

पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को वितरीत की जाएंगी ‘रन फाॅर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप

देहरादून
पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को वितरीत की जाएंगी ‘रन फाॅर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस को इस वर्ष भी ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के एक दिन पूर्व, 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। कारगिल के अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित स्मृति एवं श्रद्धांजलि रन होगा, जिसमें सभी प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर सामूहिक रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में श्रेणियों के प्रतिभागियों में ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग (18 वर्ष एवं अधिक), विद्यालय वर्ग (बालक/बालिका) ...
बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान

बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान

राष्ट्रीय
बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी  डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर नजर रख रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल रूम की पैनी निगरानी है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 0135-2626066,2726066, टोल फ्री नंबर- 1077 और व्हाट्सअप नंबर, 7534826066 जारी कि...