जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में "सडक सुरक्षा जीवन रक्षा" अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
देहरादून दिनांक 10 जून 2026 (सूवि)* उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा घंटाघर चौक* में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अभियान *08 जून 2026 से 14 जून 2026* तक जिला देहरादून में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। सचिव महोदया द्वारा सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ओवरस्पीड में गाड़ी न चलाने और नशे में गाड़ी न ...






