
उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति
उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति
बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीती भाजपा को एक बार फिर एहसास हुआ है कि उसकी चुनावी वैतरणी पार लगाने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे संगठन और सरकार की एक मुख्य रणनीति महिलाओं को कुछ और सौगात देने की है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, महिलाओं में पीएम मोदी के प्रति बहुत सम्मान है। पार्टी की रीति-नीति और सरकार के लोक हित से जुड़े निर्णय भी उन्हें प्रभावित करते हैं। वे बड़ी संख्या में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से अधिक मतदान करने वाली महिलाओं में से ज्यादातर ने भाजपा को वोट दिए।
भाजपा की प्रदेश के युवा और महिला वोट बैंक पर खास निगाह है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताब...