Tuesday, April 14News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी, सिंगापुर का दौरा टला

उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी, सिंगापुर का दौरा टला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी, सिंगापुर का दौरा टला सीएम पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का पांच अक्तूबर से सिंगापुर और ताइवान का दौरा फिलहाल टल गया है। सात अक्तूबर को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को इसकी वजह माना जा रहा है। यह बैठक नरेंद्रनगर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अब मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को दुबई में रोड शो करेंगे। बहरहाल, नई दिल्ली के रोड शो में पर्यटन, आईटी, आतिथ्य, स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा क्षेत्र से जुड़े नामी उद्यमी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सभी निवेशकों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी देंगे। रोड शो के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। निवेशक सम्मेलन के नोडल सचिव आर मीनाक्षी सु...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देहरादून में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 2500 जनजाति छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |  ...
उत्तराखंड : दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन

उत्तराखंड : दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में 6वाँ वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन (6th World Congress on Disaster Management) दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, डी.एम.आई.सी.एस. हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, परमाणु...
उत्तराखंड : एक क्लिक पर मिलेगा नगर निगम की सेवाओं का लाभ, शिकायतों का होगा समाधान, सीएम धामी ने लांच की एप

उत्तराखंड : एक क्लिक पर मिलेगा नगर निगम की सेवाओं का लाभ, शिकायतों का होगा समाधान, सीएम धामी ने लांच की एप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एक क्लिक पर मिलेगा नगर निगम की सेवाओं का लाभ, शिकायतों का होगा समाधान, सीएम धामी ने लांच की एप आम नागरिक अब नगर निगम की सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर ले सकते हैं। साथ ही अपनी शिकायतों को भी सीधे नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से एक एप तैयार किया है। जिसकी लॉचिंग रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में की। अभी तक विभिन्न सेवाओं के लाभ के लिए नगर निगम में आम लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ता था। अब निगम ने ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, पशुुओं का रजिस्ट्रेशन एवं डेयरी रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर्टी टैक्स, म्यूटेशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं सेल्फ एसेसमेंट सहित सभी सेवाओं को जोड़ा गया है। इससे अब एक क्लिक पर इन सभी सेवाओं का घर बैठे लाभ लिया जा सकता है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया है कि एप के माध्यम से नगर निगम से संबं...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : सीएम धामी ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचे और बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। वहीं उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भा...
उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे,सीएम धामी का उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे,सीएम धामी का उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे,सीएम धामी का उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो मंगलवार को होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च अधिकारियों के साथ लंदन पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी लंदन में निवेशकों से संवा...
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के केश उतरवाने के मामले में प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार को चेताने के लिए महिला नेत्रियों के बाद कांग्रेस के बड़े नेता भी अब अपने केश दान कर सीएम धामी को भेजेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से वार्ता में पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। वह अपनी पार्टी के काले कारनामों को छुपाने के लिए छोटा मुंह, बड़ी बात कह रहे हैं। कांग्रेस नेत्रियों की ओर से केश दान को वह सनातन धर्म से जोड़कर अपने अज्ञान का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार में ...
उत्तराखंड : निवेश हासिल करने के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन से बनी बात, आज से लंदन दौरा

उत्तराखंड : निवेश हासिल करने के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन से बनी बात, आज से लंदन दौरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : निवेश हासिल करने के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन से बनी बात, आज से लंदन दौरा वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम की अगुवाई में 25 सितंबर को लंदन के लिए रवाना होगा। वहां 26, 27 व 28 सितंबर तक रोड शो और बैठकें होंगी और निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण दिया जाएगा। लंदन दौरे से पहले सीएम की फ्रांस और स्पेन की दो नामी कंपनियों से पर्यटन सेक्टर में निवेश के लिए मुलाकात होगी। उनके रिस्पांस से राज्य सरकार उत्साहित है। मुख्यमंत्री के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, फ्रांसीसी पोमा ग्रुप रोपवे के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। कंपनी के साथ 26 सितंबर को लंदन में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी पर चर्चा होगी। इसी दिन अन्य उद्योग घरानों के साथ भी बैठक होगी। 2...
उत्तराखंड: चार माह के लिए फिर बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल, 27 सितंबर को हो रहा खत्म

उत्तराखंड: चार माह के लिए फिर बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल, 27 सितंबर को हो रहा खत्म

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: चार माह के लिए फिर बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल, 27 सितंबर को हो रहा खत्म प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का सरकार तीसरी बार कार्यकाल बढ़ा सकती है। समिति का कार्यकाल 27 सितंबर को समाप्त हो रहा है। शासन को विस्तार देने के संबंध में समिति की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। विशेष सचिव (गृह) रिद्धिम अग्रवाल ने प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की है। विशेषज्ञ समिति यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। अलबत्ता अभी ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को नहीं सौंपा गया है। यदि सरकार समिति का कार्यकाल बढ़ाती है, तो ऐसा तीसरी बार होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 27 मई 2022 को सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी। समिति से छह माह में ड्राफ्ट तैयार कर रिपोर्ट देने की अपेक...
उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: मध्य प्रदेश में सीएम धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोला हमला चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन क्या चीज है? उन्होंने कहा कि सनातनियों को ठगबंधनों से सावधान रहने की जरूरत है। धामी मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। रोडशो में पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच उनका और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। जनसभा में सीएम शिवराज चौहान ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी ने देवभूमि की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख ...