Monday, April 20News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व

उत्तराखंड : राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राजभवन में कन्या पूजन, बोले राज्यपाल-मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है यह पर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने रविवार को शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजभवन में विधिवत कन्या पूजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रविवार को राजभवन में कन्या पूजन कर राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। मातृशक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं वरन हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : लड़की की मौत मामले में थम नहीं रहा आक्रोश, टॉवर पर चढ़े छात्र, प्राचार्य का इस्तीफा मांगा

उत्तराखंड : लड़की की मौत मामले में थम नहीं रहा आक्रोश, टॉवर पर चढ़े छात्र, प्राचार्य का इस्तीफा मांगा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लड़की की मौत मामले में थम नहीं रहा आक्रोश, टॉवर पर चढ़े छात्र, प्राचार्य का इस्तीफा मांगा देहरादूून डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत के मामले में शनिवार को कॉलेज के दो छात्र पोल पर चढ़ गए। छात्र प्राचार्य से इस्तीफे और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक भरभरा कर गिर गई थी। काॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ...
उत्तराखंड : आईटीआई में निकली अनुदेशक के पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें आवेदन और क्या है योग्यता

उत्तराखंड : आईटीआई में निकली अनुदेशक के पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें आवेदन और क्या है योग्यता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आईटीआई में निकली अनुदेशक के पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें आवेदन और क्या है योग्यता उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, आईटीआई में फोरमैन अनुदेशकों के 31 पदों (जनरल-21, एससी-7, एसटी-1, ओबीसी-5, ईडब्ल्यूएस-3) पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों को 12वीं पास के साथ ही सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, रेफरीजरेशन व एयर कंडीशनर या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। उन्हें किसी औद्योगिक प्रतिष्ठान या संस्थान में कम से कम 10 साल अध्यापन का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच हो। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 औ...
उत्तराखंड : मसूरी नगर पालिका ने किया खेल, टेंडर जारी करने से पहले ही ठेकेदारों से करा लिया काम

उत्तराखंड : मसूरी नगर पालिका ने किया खेल, टेंडर जारी करने से पहले ही ठेकेदारों से करा लिया काम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मसूरी नगर पालिका ने किया खेल, टेंडर जारी करने से पहले ही ठेकेदारों से करा लिया काम नगर पालिका मसूरी के अफसरों ने 5.70 करोड़ के कार्यों के टेंडर और कोटेशन में बड़ा खेल कर दिया। इन अनियमितताओं की जांच एसडीएम की दो सदस्यीय समिति ने की है। उन्होंने तत्काल सभी टेंडर, कोटेशन निरस्त करने, अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की। मामले में शासन ने शहरी विकास निदेशालय से विस्तृत जानकारी मांगी है। मसूरी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राकेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी से एक शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने मसूरी में विभिन्न कार्यों के टेंडर व कोटेशन में कई गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम सोनिका के निर्देश पर एसडीएम मसूरी नंदन कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त समिति का गठन किया गया, जिसमें उपकोषाधिकारी मसूरी सुरेंद्र दत्त थपलियाल सदस्य थे। इस समिति ने जांच की तो पाया कि जो भी टेंडर निकाले गए, ...
उत्तराखंड : आदि कैलाश यात्रा के लिए और मजबूत होगी सुविधाएं, व कनेक्टिविटी , आईटीबीपी के साथ हुआ एमओयू

उत्तराखंड : आदि कैलाश यात्रा के लिए और मजबूत होगी सुविधाएं, व कनेक्टिविटी , आईटीबीपी के साथ हुआ एमओयू

उत्तरप्रदेश
उत्तराखंड : आदि कैलाश यात्रा के लिए और मजबूत होगी सुविधाएं, व कनेक्टिविटी , आईटीबीपी के साथ हुआ एमओयू आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं और कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए पर्यटन विभाग और आईटीबीपी के बीच एमओयू किया गया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को मानसखंड मंदिर माला मिशन की कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मानसखंड के मंदिरों व आदि कैलाश यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों के बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कार्य करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, पुल निर्माण से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र केंद्र को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ...
उत्तराखंड : रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाइयाँ , पहाड़ से लेकर बिहार तक होती थी सप्लाई

उत्तराखंड : रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाइयाँ , पहाड़ से लेकर बिहार तक होती थी सप्लाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाइयाँ , पहाड़ से लेकर बिहार तक होती थी सप्लाई रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप पहाड़ से लेकर बिहार तक जाती थी। कई और राज्यों में भी इस फर्जी कंपनी का मार्केट था। पुलिस जीएसटी से इसकी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी जीएसटी का जवाब आना बाकी है। इसके अलावा खातों में लेनदेन की जानकारी के लिए भी बैंकों से संपर्क किया गया है। ताकि, इनके खातों में जिन जगहों से पैसे आए उन तक भी पुलिस पहुंच सके। शनिवार को रायपुर पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली एक कंपनी का गोदाम, फैक्टरी पकड़ा। यहां पर गुरुग्राम की जगसनपाल फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से कई नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। पुलिस ने फैक्टरी से 29 लाख कैप्सूल और कच्चा माल बरामद किया था। इस माल की कुल कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में भी कई ख...
उत्तराखंड : आज मोबाइल पर आएगा आपदा का अलर्ट, नियोजित परीक्षण का होगा ट्रायल

उत्तराखंड : आज मोबाइल पर आएगा आपदा का अलर्ट, नियोजित परीक्षण का होगा ट्रायल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज मोबाइल पर आएगा आपदा का अलर्ट, नियोजित परीक्षण का होगा ट्रायल आज आपका मोबाइल फोन अचानक वाइब्रेट करने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह आपदा के दौरान आपको सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले अलर्ट की टेस्टिंग है। वाइब्रेट होने के साथ ही मोबाइल पर एक अलर्ट भी आएगा। दरअसल, दूरसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है। विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त होगा। ऐसे में इस दौरान घबराएं नहीं। ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया ...
उत्तराखंड : राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम ने लोगों को कराया ठंड का अहसास

उत्तराखंड : राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम ने लोगों को कराया ठंड का अहसास

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम ने लोगों को कराया ठंड का अहसास राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा तेज शहर के रोड और गलियों में पसर गया । तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है। उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुस...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी...
उत्तराखंड : सीएम ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले उठाया अहम कदम, सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए होगा विशेष सेल

उत्तराखंड : सीएम ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले उठाया अहम कदम, सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए होगा विशेष सेल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले उठाया अहम कदम, सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए होगा विशेष सेल उत्तराखंड में पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जोर लगा रही सरकार को अप्रवासी उत्तराखंडियों से बड़ी उम्मीदें हैं। दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय विशेष सेल का गठन किया गया है। सीएम ने 25 सितंबर को लंदन में रोड शो से पहले यह घोषणा की थी। प्रदेश में पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जोर लगा रही सरकार को अप्रवासी उत्तराखंडियों से बड़ी उम्मीदें हैं। दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय...