Monday, April 20News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, निकली दो नई भर्तियां

उत्तराखंड : नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, निकली दो नई भर्तियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, निकली दो नई भर्तियां उत्तराखंड में समूह-ख और ग की दो भर्तियों के विज्ञापन जारी हो गए हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के आवेदन राज्य लोक सेवा आयोग ने शुरू कर दिए हैं तो अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 23 अक्तूबर से स्नातक स्तरीय भर्ती के आवेदन शुरू करने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को स्नातक स्तरीय भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 23 अक्तूबर से 23 नवंबर तक आवेदन होंगे। 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। दिसंबर में इसकी परीक्षा होगी। सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05, स्थायी लोक अदालतों में रीडर के 07, मुन्सरिम के 07, कार्यालय सहायक तृतीय (यूजेवीएनएल) के 10, कार्यालय सहायक तृतीय (पिटकुल) के 10, सहायक समीक्षा अधिकारी के 03, फोरमैन परिसंपत्ति के 01, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी...
उत्तराखंड : ऋषिकेश और देहरादून में तीन बिल्डर के ठिकानों पर आयकर के छापे, कई दस्तावेज किए जब्त

उत्तराखंड : ऋषिकेश और देहरादून में तीन बिल्डर के ठिकानों पर आयकर के छापे, कई दस्तावेज किए जब्त

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ऋषिकेश और देहरादून में तीन बिल्डर के ठिकानों पर आयकर के छापे, कई दस्तावेज किए जब्त वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर छापे मारे। तीनों बिल्डर देहरादून से ही संबंधित हैं, इनमें से एक का दफ्तर ऋषिकेश में भी है। कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर के निर्देश पर की गई है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, देहरादून में प्रधान आयकर आयुक्त राम मोहन तिवारी और अपर आयकर आयुक्त अमर सिंह राणा छापे की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस टीम ने देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के दफ्तरों और संचालकों के घरों में छापे मारे। इनमें से एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित दफ्तर में भी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों फर्म का आपस में ताल्लुक है। टीम शुक्रवार क...
उत्तराखंड : नवंबर में नहीं हो पाएंगे प्रदेश के 102 नगर निकायों के चुनाव, तैयारियां अधूरी

उत्तराखंड : नवंबर में नहीं हो पाएंगे प्रदेश के 102 नगर निकायों के चुनाव, तैयारियां अधूरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नवंबर में नहीं हो पाएंगे प्रदेश के 102 नगर निकायों के चुनाव, तैयारियां अधूरी प्रदेश में नवंबर माह में 102 नगर निकायों के चुनाव होने मुश्किल हैं। चुनाव से पूर्व की तैयारियां अब तक अधूरी हैं। दो दिसंबर को निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार निकायों को प्रशासकों के हवाले करेगी। हालांकि, सरकार का तर्क है कि अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निकाय चुनाव की तैयारी की जा रही है। सभी निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण चल रहा है। अभी तक श्रीनगर और हरिद्वार के शिवालिक नगर की सर्वेक्षण रिपोर्ट एकल सदस्यीय समर्पित आयोग को प्राप्त नहीं हुई। इनका सीमा विस्तार होना है। आयोग की अभी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी की जनसुनवाई बची हुई है। हालांकि, आयोग के अधिकारियों का कहना है कि ओबीसी सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। माना जा रहा कि जनसुनवाई और बचे हुए निकायों की रिपोर्ट आने क...
उत्तराखंड : पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी ने ली PHD की डिग्री, अभिनय के साथ शिक्षा में भी हासिल की उपलब्धि

उत्तराखंड : पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी ने ली PHD की डिग्री, अभिनय के साथ शिक्षा में भी हासिल की उपलब्धि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी ने ली PHD की डिग्री, अभिनय के साथ शिक्षा में भी हासिल की उपलब्धि अभिनय के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी ने उपलब्धि हासिल की है। आरुषि ने मानव संसाधन प्रबंधन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री हासिल की है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की और आरुषि की उनके समर्पण और असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सराहना की। आरुषि ने कहा कि प्रबंधन की हर जगह आवश्यकता होती है और नेतृत्व इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए आरुषि ने कहा, "मैं इस प्रतिष्ठित मान्यता को प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। आरुषि एक फिल्म निर्माता भी है। उन्होंने कहा कि हम लगातार नवीन और अभिन...
उत्तराखंड : फिर बढ़ने लगी बिजली की मांग, शुरू हुई कटौती, 4.4 करोड़ यूनिट के सापेक्ष 3.6 करोड़ तक ही उपलब्ध

उत्तराखंड : फिर बढ़ने लगी बिजली की मांग, शुरू हुई कटौती, 4.4 करोड़ यूनिट के सापेक्ष 3.6 करोड़ तक ही उपलब्ध

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : फिर बढ़ने लगी बिजली की मांग, शुरू हुई कटौती, 4.4 करोड़ यूनिट के सापेक्ष 3.6 करोड़ तक ही उपलब्ध प्रदेश में सर्दियों की आहट के साथ ही बिजली की मांग फिर बढ़ने लगी है। मांग के सापेक्ष कम उपलब्धता होने के चलते यूपीसीएल ने कटौती शुरू कर दी है। निगम बाजार से रोजाना 60 से 70 लाख यूनिट बिजली खरीद रहा है। अक्तूबर महीने की शुरुआत में केंद्र से गैर आवंटित कोटे की अतिरिक्त बिजली मिलने के बावजूद प्रदेश में बिजली किल्लत बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिन से लगातार 4.4 करोड़ यूनिट से ऊपर बिजली की मांग पहुंच रही है, जिसके सापेक्ष केंद्र व राज्य से केवल 3.6 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। निगम रोजाना बाजार से बिजली खरीदने के बावजूद कटौती को मजबूर है। मंगलवार को जहां ऊधमसिंह नगर में करीब दो घंटे, रुड़की, काशीपुर व हल्द्वानी में करीब एक-एक घंटे, स्टील फर्नेश उद्योगों में करीब दो घंटे की...
उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन और शांतिकुंज पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूजा कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन और शांतिकुंज पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूजा कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन और शांतिकुंज पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूजा कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज कल उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की। साथ ही वेदमंत्रों और शंख ध्वनि के साथ मां गंगा का पूजन और अभिषेक किया। वहीं, विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सीएम शिवराज को नटराज अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। वर्तमान समय में भारतीय समाज में नारियों की स्थिति में वास्तव में परिवर्तन देखने को मिला है। आज बेटियां अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसके बाद सीएम चौहान हरिद्वार पहुंचे और शांतिकुं...
उत्तराखंड : टिहरी की नेहा के बनाए कुनकुन फॉन्ट का इस्तेमाल करती हैं कई नामी कंपनियां

उत्तराखंड : टिहरी की नेहा के बनाए कुनकुन फॉन्ट का इस्तेमाल करती हैं कई नामी कंपनियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : टिहरी की नेहा के बनाए कुनकुन फॉन्ट का इस्तेमाल करती हैं कई नामी कंपनियां जब मैं पहली बार अहमदाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (एनआईडी) में डिजाइनिंग का कोर्स करने गई तो अंग्रेजी नहीं आना मेरी सबसे बड़ी कमी थी। मैं अन्य से बेहतर थी लेकिन अंग्रेजी कम समझ आना और वहां हिंदी कम बोले जाने के कारण मैं अपनी बात किसी को समझा नहीं पाती थी। इसी पीड़ा ने मुझे अंग्रेजी सीखने के लिए मजबूर किया तो हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मैने देवनागरी फांट ‘कुनकुन’ बनाया। जो आज एयरटेल सहित कई कंपनियों में प्रयोग किया जाता है | यह कहना है रुद्रप्रयाग में पली - बढ़ी नेहा बहुगुणा का मूल रूप से टिहरी रानीचौरी की रहने वाली है लेकिन माता रुद्रप्रयाग में शिक्षिका और पिता एलआईयू में थे तो उसने शिशु मंदिर से प्राइमरी और राजकीय इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की। उसके बाद पिता का ट्रांसफर देहरादून हुआ तो वह भी...
उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नैनीसैनी एयरपोर्ट से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम के दौरे से पिथौरागढ़ को बड़ी पहचान मिलेगी। इसके बाद सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रि...
उत्तराखंड: प्रदेश के 9,300 पीआरडी कर्मियों को मिलेंगी सारी सरकारी छु़ट्टियां, संशोधित एक्ट में है ये व्यवस्था

उत्तराखंड: प्रदेश के 9,300 पीआरडी कर्मियों को मिलेंगी सारी सरकारी छु़ट्टियां, संशोधित एक्ट में है ये व्यवस्था

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: प्रदेश के 9,300 पीआरडी कर्मियों को मिलेंगी सारी सरकारी छु़ट्टियां, संशोधित एक्ट में है ये व्यवस्था उत्तराखंड के 9,300 पीआरडी कर्मचारियों को सभी सरकारी छुट्टियां मिलेंगी। राजभवन से उत्तराखंड संयुक्त प्रांतीय रक्षक दल अधिनियम संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। जिस विभाग से जवानों की मांग की जाएगी, उनके दैनिक भत्ते का भुगतान भी संबंधित विभाग की ओर से किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में पीआरडी के लगभग छह हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक, डाक सेवक, चौकीदार, कार्यालय सहायक, वाहन चालक आदि विभिन्न पदों पर कार्यरत इन कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान संबंधित विभाग करेगा। इससे पीआरडी में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा भी 45 वर्ष से घटकर अब 42 वर्ष हो जाएगी, जबकि सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 50 साल से बढ़ाकर 60 वर्ष होगी। संशोधित एक्ट में यह की गई है व्यवस्था : स...
उत्तराखंड : देहरादून में 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश

उत्तराखंड : देहरादून में 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून में 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश पिंक शौचालय की मुहिम रंग लाई है। नगर निगम ने इसका संज्ञान लेते हुए शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके लिए अधिकारियों को जहह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शहर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की भी हालत सुधारी जाएगी। उनकी मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई की जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजधानी देहरादून की जनसंख्या 1696694 है। इसमें महिलाओं की आबादी 804494 है। यानी महिला और पुरुषों की आबादी लगभग बराबर है। शहर में 41 सार्वजनिक शौचालय हैं। हैरत यह भी है कि इनमें आधी आबादी के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है। वहीं, जो सार्वजनिक शौचालय हैं, उनमें भी महिलाओं के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इनमें से कई बदहाल पड़े हैं तो कई पर ताले लटके हैं। इससे मह...