Sunday, April 19News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे

उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे। बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के ...
उत्तराखंड : एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आईटीआई के तीन कर्मचारी

उत्तराखंड : एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आईटीआई के तीन कर्मचारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आईटीआई के तीन कर्मचारी एसडीएम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालसी के औचक निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं, एसडीएम ने उपर्जित अवकाश पर गए एक कर्मचारी का स्वीकृति आदेश न दिखाने पर प्रधानाचार्य से रिपोर्ट तलब की है। बृहस्पतिवार को एसडीएम कालसी युक्ता मिश्र अचानक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं। कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ सहायक ने बताया कि प्रधानाचार्य के पास गुजराड़ा स्थित संस्थान का भी चार्ज है। बताया कि वह गुजराड़ा गए हैं। एसडीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्योरा लेते हुए जांच की तो चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ सहायक अंकित चौहान, कार्यदेशक मनोज कुमार थापा, अनुदेशक सतेंद्र कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए...
उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी ने  दिए संकेत

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी ने दिए संकेत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी दिए संकेत उत्तराखंड सरकार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट एक महीने के भीतर सौंपी जा सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ड्राफ्ट रिपोर्ट बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में यूसीसी से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, समिति ने शाह को रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार होने की जानकारी दी। नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी यूसीसी रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात में यूसीसी पर भी चर्चा हुई। इसके बाद यूसीसी की विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी शाह से मिले। समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) ने शाह ...
उत्तराखंड : अवैध निर्माण बिगाड़ रहे मसूरी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील

उत्तराखंड : अवैध निर्माण बिगाड़ रहे मसूरी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अवैध निर्माण बिगाड़ रहे मसूरी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील एमडीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत के किसी भी प्रकार के निर्माण पर मसूरी में पूरी तरह से रोक है। बावजूद इसके जगह-जगह अवैध निर्माण हो रहा है। मसूरी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता खत्म होने के साथ कंक्रीट के जंगल का विस्तार हो रहा है। एमडीडीए अवैध निर्माण पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। शहर के ओल्ड टिहरी बस क्षेत्र, बार्लोगंज, कैंपटी रोड, माल रोड, हाथी पांव रोड, नाग मंदिर रोड, स्प्रींग रोड, सुमित्रा भवन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है। कंक्रीट के जंगलों से मसूरी बदरंग हो रही है। जिन जगहों पर नक्शा स्वीकृत कराने के बाद निर्माण हो रहा है वहां भी मानकों को ताक में रखा जा रहा है। कहीं जगह मनमाने ढंग से निर्माण तो कहीं जगहों पर बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण...
उत्तराखंड: नौ-दस अक्तूबर को गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव, वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे पहाड़ के बच्चे

उत्तराखंड: नौ-दस अक्तूबर को गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव, वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे पहाड़ के बच्चे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: नौ-दस अक्तूबर को गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव, वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे पहाड़ के बच्चे उत्तराखंड में आगामी नौ व दस अक्तूबर को द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव का आयोजन चमोली के गोपेश्वर में होगा। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान की रूचि बढ़ाने के लिए यह एक पहल है। महोत्सव में पहाड़ के बच्चों को वैज्ञानिकों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। वहीं बच्चे तारामंडल भी देख सकेंगे। बता दें कि पहला बाल विज्ञान महोत्सव बीते वर्ष नवंबर में कुमाऊं मंडल के चंपावत में हुआ था। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन।

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौता ज्ञापन किया गया। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। स्विस एजुकेशन ग्रुप द्वारा राज्य में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 09वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत पर्यटन और हॉस्पिट...
उत्तराखंड : वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट हर बार भूकंप दे रहा चेतावनी के झटके इस वजह से बढ़ा खतरा

उत्तराखंड : वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट हर बार भूकंप दे रहा चेतावनी के झटके इस वजह से बढ़ा खतरा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट हर बार भूकंप दे रहा चेतावनी के झटके इस वजह से बढ़ा खतरा इंडियन और यूरेशियन प्लेट के टकराने के प्रभावों का जीपीएस के माध्यम से अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि धरती के नीचे बड़ी मात्रा में एनर्जी स्टोर हो गई है। इस वजह से खतरा बढ़ रहा है। नेपाल में आए भूकंप का असर उत्तराखंड के कई शहरों में महसूस किया गया। वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के अनुसार छह मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप किसी बड़ी तबाही को आने से बचा गया है। धरती के नीचे इंडियन और यूरेशियन प्लेट के आपस में टकराने से काफी ऊर्जा संग्रहित है। छोटे भूकंप आने से जमा ऊर्जा का ह्रास हो जाता है। इससे बड़े भूकंप का खतरा टल जाता है। नेपाल में आए भूकंप के उत्तराखंड पर प्रभाव को लेकर वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक कालाचंद सेन बताते हैं कि वर्ष 2022 और 2023 में अब तक तीन बार 6 मैग्नीट्यूड के आसपास का भू...
उत्तराखंड : नेशविला रोड पर कांग्रेस जिस शौचालय को बता रही अपना उस पर लगा एमडीडीए का बोर्ड

उत्तराखंड : नेशविला रोड पर कांग्रेस जिस शौचालय को बता रही अपना उस पर लगा एमडीडीए का बोर्ड

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नेशविला रोड पर कांग्रेस जिस शौचालय को बता रही अपना उस पर लगा एमडीडीए का बोर्ड नेशविला रोड पर बने जिस शौचालय को कांग्रेस अपना बता रही है उस शौचालय में एमडीडीए का बोर्ड लगा हुआ है। कांग्रेस के महामंत्री मथुरादत्त जोशी का दावा है कि शौचालय कांग्रेस भवन की जमीन पर बना है और कांग्रेस ने ही इसका निर्माण करवाया है। लोगों की सुविधा के लिए सड़क की ओर से रास्ता बनाया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि शौचालय की फाइल तलब कर दस्तावेज देखे जाएंगे और कब्जा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, नेशविला रोड पर कांग्रेस भवन से सटकर एक शौचालय है। शौचालय पर एमडीडीए का बोर्ड लगा है। पहले शौचालय का दरवाजा सड़क की ओर था। इससे आम लोग इसका इस्तेमाल कर सकें, लेकिन अब कांग्रेसियों ने इसका सड़क की तरफ का गेट बंद कर दिया है। जबकि, कांग्रेस भवन की ओर दूसर...
उत्तराखंड: प्रदेश के 49 वाइब्रेंट विलेज में बनेंगे हाट बाजार, युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह

उत्तराखंड: प्रदेश के 49 वाइब्रेंट विलेज में बनेंगे हाट बाजार, युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रदेश के 49 वाइब्रेंट विलेज में बनेंगे हाट बाजार, युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह उत्तराखंड के 49 वाइब्रेंट विलेज में हाट बाजार बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार की राह खुलेगी। पलायन रोकने के लिए विकास किया जाएगा। इन गांवों में 18 विभागों ने 758 करोड़ की 510 योजनाएं बनाई गईं हैं, जिन पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुहर लगी है। अब केंद्र को इनके प्रस्ताव भेजे जाएंगे। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखंड के तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी के 49 वाइब्रेंट विलेज चुने गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर गृह मंत्रालय ने इन गांवों में पलायन रोकने, विकास करने के लिए प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत प्रदेश में 758 करोड़ की 510 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। ये योजनाएं 18 विभागों ने मिलकर बनाई हैं। इस 758 करोड़ में से 118 करोड़ का बजट केंद्र पोषित योजनाओं के तहत मिलेग...
उत्तराखंड : डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

उत्तराखंड : डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एक युवती की मौत के बाद हंगामा हो गया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन देकर युवती को मारने का आरोप लगाया। वहीं, शव गायब करने का आरोप भी लगाया। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, जौनसार निवासी निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। अधिक बुखार के चलते उसे सहिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव को वार्ड में न देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव को गायब करने का अरोप लगाया। वहीं, युवती की मौत ...