
आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया: जितेन्द्र सिंह |
आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया: जितेन्द्र सिंह |
देहरादून- 5 जून , केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ सालों में देश हीं नहीं विदेशों में भारत का गौरव बढ़ा है। इन आठ साल में मोदी सरकार ने युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया। यही कारण है कि आज नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार के आठ साल बेमिशाल पर पर यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकार संभालते ही प्राथमिकता के साथ कहा था कि मेरी सरकार गरीब की सरकार है। सरकार का यह भाव केन्द्रीय योजनाओं में सीधे तौर देखा जा...