
उत्तराखंड : राहुल गांधी को उत्तराखंड बुलाने की है तैयारी, केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश कांग्रेस ने किया अनुरोध
उत्तराखंड : राहुल गांधी को उत्तराखंड बुलाने की है तैयारी, केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश कांग्रेस ने किया अनुरोध
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तराखंड बुलाने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी सैलजा का भी प्रदेश का प्रदेश का दौरा शीघ्र हो सकता है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 जनवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनकी यात्रा का पड़ाव उत्तर प्रदेश में बरेली भी है। बरेली उत्तराखंड के समीप है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी चाहती है कि राहुल गांधी उस दौरान उत्तराखंड में भी न्याय यात्रा निकालें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया गया है। वहीं प्रदेश...