केदारनाथ यात्रा के दौरान कंडी से गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत |
केदारनाथ यात्रा के दौरान कंडी से गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत |
कैदारनाथ यात्रा के दौरान कंडी से गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर लापता है। बच्चे के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर फरार है। मृतक बच्चे के माता-पिता ने सोन प्रयाग कोतवाली में आरोपी नेपाली मजदूर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से विजय कुमार गुप्ता पत्नी ऋतु गुप्ता, दो बच्चों सहित छह लोगों के साथ बीते एक जुला...







