Sunday, March 15News That Matters

Tag: ucn news

बिच्छू के डंक मारने से हुई आठ साल की एक छात्रा की एक छात्रा की |

बिच्छू के डंक मारने से हुई आठ साल की एक छात्रा की एक छात्रा की |

देश-विदेश
बिच्छू के डंक मारने से हुई आठ साल की एक छात्रा की एक छात्रा की | छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिच्छू के डंक मारने से आठ साल की एक छात्रा की मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है. छात्रा के पिता को सरकार की ओर से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक सरकारी स्कूल में बिच्छू के डंक मारने से घायल आठ साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना बुधवार को बंधी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई. छात्रा की पहचान दूसरी कक्षा की छात्रा दिव्या मंडावी के रूप में की गई है. बताया गया कि दिव्या मंडावी लंच ब्रेक के दौरान ग्राउंड में खेल रही थी. इसी दौरान उसे बिच्छू ने डंक मार दिया. छात्रा के शोर मचाने पर आसपास खेल रही बच्चे और बच्चियों ने बिच्छू को देखा और इसकी जानकारी शिक्षकों को दी. घटना के बाद घायल दिव्या को पास के दधी गांव के प्राथ...
योगी आदित्यनाथ के गुरु सत्यप्रसाद बड़थ्वाल के गांव सिमालू में नहीं पहुंची आज तक सड़क, पीएमओ तक पहुंचाई शिकायत, फिर भी खाली हैं हाथ|

योगी आदित्यनाथ के गुरु सत्यप्रसाद बड़थ्वाल के गांव सिमालू में नहीं पहुंची आज तक सड़क, पीएमओ तक पहुंचाई शिकायत, फिर भी खाली हैं हाथ|

उत्तरप्रदेश
योगी आदित्यनाथ के गुरु सत्यप्रसाद बड़थ्वाल के गांव सिमालू में नहीं पहुंची आज तक सड़क, पीएमओ तक पहुंचाई शिकायत, फिर भी खाली हैं हाथ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु सत्यप्रसाद बड़थ्वाल के गांव सिमालू में आज तक सड़क नहीं पहुंची है। ग्रामीणों को पगडंडी के सहारे पैदल ही बाहर आना-जाना पड़ता है। गांव तक सड़क बनाने के लिए सत्यप्रसाद शासन-प्रशासन के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक अंतर्गत ऋषिकेश-बदरीनाथ पैदल मार्ग पर सिमालू गांव है। गांव में करीब 10 परिवार हैं। वर्ष 2006 में लोक निर्माण विभाग श्रीनगर ने कौडियाला-ब्यासघाट रोड का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान सड़क को सिमालू गांव होते हुए महादेवचट्टी तक लाने की योजना थी लेकिन राजनीतिक कारणों से यह सड़क सिमालू के बजाय दाबड़ गांव की ओर मुड़ गई। जिससे यह गांव आ...
आज से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह लगा प्रतिबन्ध |

आज से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह लगा प्रतिबन्ध |

उत्तराखण्ड
आज से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह लगा प्रतिबन्ध | आज शुक्रवार से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और ब्रिकी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हरिद्वार में बाजारों से लेकर गंगा घाटों पर प्लास्टिक केन और बिछाने की पन्नी बेचने की अनगिनत दुकानें सजी हैं। नगर निगम प्रशासन के लिए इनकी बिक्री रोकना किसी चुुनौती से कम नहीं है।गुरुवार को नगर निगम की टीम ने गंगा घाट और बाजारों में अभियान चलाया। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का काफी सामान आज एक जुलाई से प्रतिबंधित रहेगा। देहरादून में इसके लिए निगम और जिला प्रशासन की ओर से प्रचार प्रसार के साथ-साथ अभियान भी चलाया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को प्लास्टिक के सामान के थोक विक्रेताओं ने मेयर से भी मुलाकात की है। उन्होंने इसमें सहयोग की बात कही है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि शुक्रवार से अभियान शुरू किया...
बद्रीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने तोड़ दम |

बद्रीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने तोड़ दम |

उत्तराखण्ड
बद्रीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने तोड़ दम | उधर, बदरीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने दम तोड़ दिया, वहीं गंगोत्री धाम से लौट रहे एक यात्री के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पुल के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से राजस्थान से आए एक यात्री की मौत हो गई। उधर, बदरीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने दम तोड़ दिया, वहीं गंगोत्री धाम से लौट रहे एक यात्री के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह सोनप्रयाग से कुछ यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। एक्रो पुल के समीप पहाड़ी से गिरा पत्थर जयंती लाल (50) बांसवाड़ा राजस्थान के सिर पर लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा नेताओं को कब बांटे जाएंगे दायित्व |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा नेताओं को कब बांटे जाएंगे दायित्व |

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भाजपा नेताओं को कब बांटे जाएंगे दायित्व | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार में भाजपा नेताओं को संगठन के साथ राय-मशविरा करने के बाद ही दायित्व बांटे जाएंगे। संगठन के साथ चर्चा के बाद ही बीजेपी नेताओं को दायित्व बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार में भाजपा नेताओं को संगठन के साथ राय-मशविरा करने के बाद ही दायित्व बांटे जाएंगे। गैरसैंण को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं। गैरसैंण के विकास में किसी चीज की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। एक न्यूज चैनल को मंगलवार को दिए इंटरव्यू में आयोग-निगम-परिषदों में भाजपा नेताओं को दायित्व देने से जुड़े सवाल का मुख्यमंत्री ने हालांकि सीधा जवाब नहीं दिया पर कहा कि संगठन में पुराने कार्यकर्ता हैं, उनको सम्मान मिले, इस पर संगठन के साथ चर्चा की जाएगी।...
मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए धाम में हेली सेवाएं, प्रतिदिन 30-40 शटल होंगे संचालित |

मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए धाम में हेली सेवाएं, प्रतिदिन 30-40 शटल होंगे संचालित |

उत्तराखण्ड
मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए धाम में हेली सेवाएं, प्रतिदिन 30-40 शटल होंगे संचालित | हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की जाएंगी। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इससे पहले हेली कंपनियों की ओर से मानसून के दौरान सामान्यता केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बंद कर दी जाती थी।मानसून के दौरान हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वालों के लिए राहत की खबर है। तीर्थयात्री इस दौरान भी केदारनाथ जा सकेंगे। 30 जून के बाद केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जाएंगी। जबकि पांच जुलाई तक आर्यन एविएशन की ओर से केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इससे पहले हेली कंपनियों की ओर से मानसून के दौरान सामा...

बुजुर्ग दादी का हैरतअंगेज स्टंट, हर की पौड़ी पर गंगा में पुल से लगाई छलांग, वायरल वीडियो देख लोग बोले-OMG!

उत्तराखण्ड
बुजुर्ग दादी का हैरतअंगेज स्टंट, हर की पौड़ी पर गंगा में पुल से लगाई छलांग, वायरल वीडियो देख लोग बोले-OMG! हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित पुल से एक बुजुर्ग महिला ने हैरतअंगेज स्टंट किए। बुजुर्ग ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद तैरकर गंगा से बाहर आ गई। बुजुर्ग का छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरिद्वार में आज हरियाणा की एक बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह महिला द्वारा गंगा में पुल से बेखौफ छलांग लगाना और तैरते हुए किनारे की ओर जाते हुए दिखाई देना है। हरकी पैड़ी से ऊंचाई से बिना किसी डर के गंगा में छलांग लगाने वाली इस बुजुर्ग महिला की उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। इस उम्र में कोई भी इस तरह का स्टंट करने के बारे में तो सोच भी नहीं सकता है, मगर इस बुजुर्ग महिला ने इसे गलत साबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हरकी पैड़ी पर स्नान कर रही ...
सीएम धामी बोले चारधाम तीर्थयात्रा को लेकर कई चुनौतियां थीं , अधिकारियों ने व्यवस्था बेहतर ढंग से संभाली

सीएम धामी बोले चारधाम तीर्थयात्रा को लेकर कई चुनौतियां थीं , अधिकारियों ने व्यवस्था बेहतर ढंग से संभाली

उत्तराखण्ड
सीएम धामी बोले चारधाम तीर्थयात्रा को लेकर कई चुनौतियां थीं , अधिकारियों ने व्यवस्था बेहतर ढंग से संभाली सीएम धामी ने पुलिस लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि चारधाम तीर्थयात्रा को लेकर कई चुनौतियां थीं। चारों धामों पर उम्मीद से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे। हालांकि हमारे अधिकारियों ने व्यवस्था बेहतर ढंग से संभाली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर कई चुनौतियां थीं लेकिन हमारे अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाई। सीएम धामी ने पुलिस लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि चारधाम तीर्थयात्रा को लेकर कई चुनौतियां थीं। चारों धामों पर उम्मीद से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे। हालांकि हमारे अधिकारियों ने व्यवस्था बेहतर ढंग से संभाली। पुलिसकर्मियों को सुविधाओं के मुद्दे पर सीएम धामी ने कहा, ''हमने एक मंत्र का निर्णय लिया है...
उत्तराखंड ने खोया आज फिर एक और चमकता सितारा मेरी बामणी फेम नवीन सेमवाल |

उत्तराखंड ने खोया आज फिर एक और चमकता सितारा मेरी बामणी फेम नवीन सेमवाल |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड ने खोया आज फिर एक और चमकता सितारा मेरी बामणी फेम नवीन सेमवाल | आज सुबह सुबह उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बुरी दुखद खबर आ रही है, हमारे युवा साथी संगीतकार गायक गुंजन डंगवाल के असहनीय दुःख से उभर भी नहीं पाये थे कि, एक और दुःखद घटना हो गई है। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकप्रिय कलाकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवीन सेमवाल का आकस्मिक निधन हो गया है | बताया जा रहा है की नवीन सेमवाल की कई दिनों से तबियत ख़राब चल रही थी, शुरुआती तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उनके नजदिकी अस्पताल रुद्रप्रयाग में स्थित राजकीय अस्पताल ले जाया गया, राजकीय डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून के अस्पताल में रेफर कर दिया , जहाँ इलाज के चलते नवीन सेमवाल ने अपनी आखरी साँस ली | नवीन सेमवाल ने उत्तरखंड म्यूजिक इंडस्ट्री में मेरी बामणी से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी, साथ ही व एक हास्य कलाकार भी थी कई शॉर्ट फि...
क्रेमलिन की ओर दौड़ते रूसी राष्ट्रपति पुतिन के काफिले का वीडियो आया सामने,

क्रेमलिन की ओर दौड़ते रूसी राष्ट्रपति पुतिन के काफिले का वीडियो आया सामने,

देश-विदेश
क्रेमलिन की ओर दौड़ते रूसी राष्ट्रपति पुतिन के काफिले का वीडियो आया सामने, शनिवार को ट्विटर पर एक 38 सेकंड का वीडियो साझा किया गया है, जिसमें कई वाहनों को चमकती रोशनी के साथ मास्को में क्रेमलिन की ओर जाते हुए देखा गया. साथ ही पुतिन की बख्तरबंद लिमोजिन भी काफिले का हिस्सा थी. क्रेमलिन बिल्डिंग की ओर दौड़ते एक काफिले का वीडियो सामने आया है, जिसने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को लेकर नई अटकलों को हवा दे दी है. खासतौर पर विभिन्‍न न्‍यूज रिपोर्ट के बाद उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. रूसी सरकार को एक खंडन जारी करना पड़ा क्‍योंकि रिपोर्टों में कहा गया था कि पुतिन क्रेमलिन में पहुंचे लेकिन उसके बाद कभी भी बाहर नहीं निकले. रूसी भाषा के टेलीग्राम चैनल Vckogpu के अनुसार, फुटेज स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे की है. ...