सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सितारों ने भी की धमाकेदार एंट्री |
सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सितारों ने भी की धमाकेदार एंट्री |
हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और बॉलीवुड के दूसरे शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। जहां हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे और सिनेमा जगत के उनके दोस्तों ने शिरकत की। सुभाष घई की इस पार्टी में समान खान, ऐश्वर्या राय सहित बॉलीवुड के कई स्टार्स दिखाई दिए। इसके अलावा पार्टी में अनुपम खेर भी नजर आए, जो अपने एक अलग अंदाज में दिखे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस पार्टी में कौन-कौन पहुंचा।
इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शिरकत की। सुभाष घई की पार्टी में ऐश्वर्या राय ने डार्क ब्लू कलर का सूट पहना था और अपने बालों को खुला रखा था। वहीं अभिषेक बच्चन सूट में नजर आ रहे थे।
सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के जा...








