
उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट
उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट
प्रदेश में वर्ष 2021 में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर हुई भर्ती के बाद रिक्त रहने वाले 180 पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो सकती है। शासन ने इसके लिए पुलिस मुख्यालय को नई भर्ती से संबंधित अधियाचन वापस मंगाने को कहा है।
प्रदेश में वर्ष 2021 में पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। मर्ई 2023 में इसके परिणाम घोषित किए गए। परिणाम जारी होने के बाद 180 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग नहीं दी, जिससे ये पद रिक्त रह गए। इस बीच प्रदेश सरकार ने एकल संवर्ग के पदों में वेटिंग लिस्ट जारी करने संबंधी आदेश निकाला। इस आदेश का लाभ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहले चरण में चयनित होने से रह गए अभ्यर्थियों को मिल सकता है।
बुधवार को भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर स...