भाजपा कार्यालय की छत पर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाई पतंग-अनुराग ठाकुर।
भाजपा कार्यालय की छत पर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाई पतंग-अनुराग ठाकुर।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश के सह प्रभारी केन्द्र सरकार में सूचना प्रसारण तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वसन्त पंचमी पर शनिवार को लखनऊ में लोगों को शुभकामना देने के साथ पतंग भी उड़ाई। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर को भाजपा संगठन ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ बड़े काम में लगाया है।
अनुराग ठाकुर प्रदेश भर में बेहद सक्रिय हैं। लखनऊ के साथ ही अन्य जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को लखनऊ में वसन्त पंचमी पर्व पर अपनी सक्रियता दिखाई। उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय की छत पर भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई।
इस दौर...

