Saturday, June 20News That Matters

Day: February 28, 2022

रूस और युक्रेन के बीच चल रही जंग पर भारत सरकार भी बारीक नजर बनाए हुए, सरकार ने नागरिकों को दी यह सलाह

रूस और युक्रेन के बीच चल रही जंग पर भारत सरकार भी बारीक नजर बनाए हुए, सरकार ने नागरिकों को दी यह सलाह

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर भारत सरकार भी बारीक नजर बनाए हुए है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल को यूक्रेन में मौजूदा हालात और वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। यूक्रेन संकट को लेकर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक आज भी हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों को यूक्रेन में मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सरकार रोमानिया और हंगरी समेत अपने पड़ोसी देशों से विशेष उड़ानें संचालित कर यूक्रेन से भारतीयों को वापस ला रही है। उड़ानों के लिए यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भारत के लिए उड़ान भरने से पहले भारतीय नागरिकों को यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों और देशों में भेजा जा रहा है। यूक्रेन से भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान रोमा...
देहरादून में किरायेदारों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ तो कुछ ही घंटे में पकड़े गए 82 मकान मालिक

देहरादून में किरायेदारों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ तो कुछ ही घंटे में पकड़े गए 82 मकान मालिक

उत्तराखण्ड, क्राइम
देहरादून में किरायेदारों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ तो कुछ ही घंटे में पकड़े गए 82 मकान मालिक देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चोरी, लूटपाट, छिनतई जैसे छिटपुट अपराधों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अब सख्ती करने का फैसला किया है. इसके तहत सबसे पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में किराये पर रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने पाया कि बड़ी संख्या में मकान मालिक अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराते हैं. पुलिस ने आज ऐसे 82 मकान मालिकों के ऊपर 8 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. देहरादून में आज पुलिस ने कोतवाली इलाके में वेरिफिकेशन अभियान चलाया, जिसमें 552 मकान मालिकों की जांच की गई. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने थाना इलाके में सत्यापन अभियान के लिए 7 टीमें उतारी थीं. इन टीमों को निर्देश दिया गय...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से कर रहे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से कर रहे मुलाकात

उत्तराखण्ड
मतदान और मतगणना के बीच तीन सप्ताह से अधिक समय, आचार संहिता लागू तो सरकार के पास करने को कुछ नहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका फायदा उठाते हुए इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। करें भी क्यों नहीं, आखिर भाजपा के पास हैं भी तो कई पूर्व मुख्यमंत्री। धामी पिछले कुछ दिनों में त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत से मिले हैं। दरअसल, सूबे में धामी 11वें मुख्यमंत्री हैं, इनमें से आठ भाजपा सरकारों में बने। भाजपा 11 और कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस इस मामले में भाजपा से कहीं पीछे है, उसके हिस्से तीन ही मुख्यमंत्री आए हैं। इनमें से विजय बहुगुणा अब भाजपा में हैं, जबकि नारायण दत्त तिवारी रहे नहीं। हरीश रावत फिर मुख्यमंत्री बनने की कतार में हैं। दिलचस्प यह कि राजनीति के गलियारों में धामी की मुलाकातों के भी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। बस त्...
बाबा बालक नाथ के दर 15 हजार भक्तों ने टेका माथा, भारी संख्या में दियोटसिद्ध पहुंचे श्रद्धालु |

बाबा बालक नाथ के दर 15 हजार भक्तों ने टेका माथा, भारी संख्या में दियोटसिद्ध पहुंचे श्रद्धालु |

आध्यात्मिक
बाबा बालक नाथ के दर 15 हजार भक्तों ने टेका माथा, भारी संख्या में दियोटसिद्ध पहुंचे श्रद्धालु | प्रदेश भर के शक्तिपीठों में इन दिनों में श्रद्धाुलओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। खासकर वीकेंड पर सभी मंदिरों में हजारों की तादाद में भक्त शीश नवाने पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है रविवार को जिला कांगड़ा के बजे्रश्वरी, श्री चामुंडा मंदिर, मां ज्वालामुखी, जिला ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर, हमीरपुर में दियोटसिद्ध मंदिर व बिलासपुर के श्री नयनादेवी मंदिर व शाहतलाई में बाहरी राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उधर, उत्तर भारत के शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मेले शुरू होने में अभी कुछ ही समय बचा है और मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढऩा शुरू हो गई है। रविवार के दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे ...
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम,पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम,पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में कल से मौसम बदल सकता है। आज रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। वहीं, सोमवार को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दे सकता है दस्तक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, देर रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। इस कारण उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। रुड़की में फिर बदला मौसम का मिजाज, खिली रही तेज धूप रुड़की शिक्षानगरी में रविवार को मौसम ने फिर से करवट...
विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद  |

विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद |

देश-विदेश, राष्ट्रीय
विदेश मंत्री व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से कर रहे हैं संवाद | भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को यूक्रेन संकट से उपजे मानवीय संकट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत के पास वो सारी वजह हैं, जिनसे यूक्रेन संघर्ष के समाधान में अपना योगदान दे. श्रृंगला ने कहा कि भारत दोनों पक्षों के बीच संवाद में भरोसा करता है. भारतीय विदेश सचिव ने मीडिया के सवालों पर कहा, ''हम सभी पक्षों से संपर्क में हैं. हमारे प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों से बात की है. विदेश मंत्री बहुत ही व्यापक स्तर पर सभी पक्षों से संवाद कर रहे हैं. हमवह देश हैं, जिसका हित सीधा इस क्षेत्र से जुड़ा है. इस इलाक़े में हमारे दोस्त हैं.'' रविवार को भारत ने पहली बार कहा है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का पालन होना चाहिए. यह बात संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्था...
जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

देश-विदेश
रूस की राजधानी मास्को में संपन्न हुई मास्को वुशू स्टार्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़‍ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बधाई दी है। वहीं, अपने शहर की नैना चौधरी ने भी 56 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर मेरठ व देश का नाम रोशन किया है। नैना के पिता मनोज रोडवेज में बस परिचालक हैं। कंकरखड़ा निवासी नैना बीती 22 फरवरी को मास्को के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार और शनिवार को नैना के मैच हुए। पहले क्वार्टरफाइनल में नैना ने आर्मेनिया की खिलाड़ी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की खिलाड़ी को पस्त किया। फाइनल में नैना मेजबान रूस की खिलाड़ी के हाथों पराजित हुईं और रजत पदक अपने नाम किया। 17 साल की नैना पिछले तीन साल से कंकरखेड़ा स्थित वारियर फाइट क्लब में कोच कपिल चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्...
नवाब मलिक को मिली अस्‍पताल से राहत, 3 मार्च तक ED की हिरासत में

नवाब मलिक को मिली अस्‍पताल से राहत, 3 मार्च तक ED की हिरासत में

देश-विदेश
महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को आज जेजे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है और उन्हें वहां से ईडी कार्यालय ले जाया जाएगा। नवाब मलिक को 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें ईडी कार्यालय से सुबह मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्‍हें 3 मार्च तक अपनी हिरासत में रखा हुआ है। मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्रियों ने बीते वीरवार को धरना भी दिया था। बुधवार रात नवाब मलिक ईडी की हिरासत में ही रहे थे। उनकी एक याचिका पर ईडी ने उन्‍हें घर का बना खाना और दवाएं लेने की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने कहा था कि पूछताछ के समय उ...
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर | यूक्रेन से लौटी सुऱक्षित आयुषी ने बताया कि 24 फरवरी को करीब 300 किमी की दूरी पर बम धमाकों की सूचना मिलने लगी। दिल दहलना शुरू हो गया। इस दौरान परिजनों से फोन पर लगातार संपर्क होता रहा। आवास विकास निवासी आयुषी राय यूक्रेन से सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गई हैं। परिजनों से मिलने के बाद वह यूक्रेन की घटना को भूल नहीं पा रही है। आयुषी ने बताया कि वह यूक्रेन से एबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वह यूक्रेन में बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। आयुषी ने बताया कि यूक्रेन में वह रोजाना न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर सुनती और पढ़ती थीं कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई होने वाली है, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं सोचा कि यह लड़ाई इतनी जल्दी होगी। कहा कि यूक्रेन से आनी वाली भारतीय बसों में तिरंगे लगे थे। इ...
पीएम मोदी की आज महाराजगंज में जनसभा, एसपीजी के कमांडो चप्पे-चप्पे पर तैनात

पीएम मोदी की आज महाराजगंज में जनसभा, एसपीजी के कमांडो चप्पे-चप्पे पर तैनात

देश-विदेश
रविवार को बस्ती व देवरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी महराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम धनेवा धनेई स्थिति मैदान पर दोपहर 12.35 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश चंद्र शर्मा भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने किया मौका मुआयना डीआइजी जे रविंद्र गौड़ व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पीएम की सुरक्षा में जहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) तैनात होगी। वहीं, पुलिस, पीएसी, सीपीएमएफ के चार हजार जवान पीएम मोदी की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। डीआइजी जे रविंद्र गौड़ ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिए बनाए गए रणनीति के बारे में बताया। कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री के सुरक्षा की प्रमुख कमान एसपीजी के हाथों में रहेगी। इसके अलावा एटीएस और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फो...